sksingh988962

Sep 20 2024, 22:45

बलिया के प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों के बीच 'राहत' कीट व तिरपाल लेकर पहुंचे छलका बाढ पीड़ितों का दर्द
संजीव सिंह बलिया।जनता की हितों के रक्षा लिए हमारी सरकार किसी भी स्तर पर जा सकती है। जनता के हितों के मूल्यो पर किसी भी अधिकारी को मनमानी करने की छूट नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही तय है। उक्त बाते है जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू के, जो शुक्रवार को चांद दियर के 650 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट व तिरपाल वितरण के समय व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। यह प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा के समय सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को बनाकर चालू कर दिया जाएगा। भोजन, चिकित्सा, पानी या अन्य जरूरतो को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी पूरा करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसी भी बाढ़ पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री दानिश अंसारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, परमेश्वर गिरी, नंद जी सिंह,दिलीप गुप्ता, सुरेश सिंह, अध्यापक राजेश्वर मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग अपने विचार रखें। राहत किट वितरण करने के बाद मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू व अन्य विशिष्ट जन राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुए कटान स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, एनएचआई के परियोजना प्रबंधक एसपी पाठक, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, रजनीश सिंह व बैरिया सर्किल के विभिन्न स्थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही।प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र दयालू के समक्ष शुक्रवार को चांद दियर के बाढ़ पीड़ितों का दर्द बाढ़ पीड़ितों छलक पड़ा। बाढ़ पीड़ितो ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो नाव की व्यवस्था है न भोजन मिल रहा है। न पानी मिल रहा है। केवल जुबानी जमा खर्च हो रहा है। अधिकारी और नेता आ रहे हैं। फोटो खिंचवाकर चले जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत एक दो लोग नहीं, बल्कि कई बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री द्वय के समक्ष किया। इस पर मंत्री दानीश अंसारी ने लोगों को भरोसा दिया कि आप लोगों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अधिकारी आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करेंगे। आपका ख्याल करेंगे।

sksingh988962

Sep 19 2024, 15:06

NH31 टूटने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व नेताप्रतिपक्ष ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

संजीव सिंह बलिया । समाजवादी पार्टी ने एन एच 31 टूटने पर सरकार पर निशाना साधा हैं इस सम्बंध में उ0प्र0 सदन के पूर्व नेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने चांददियर (मांझी) में बाढ़ की विभीषिका में एन एच - 31 बांध टूटने और उ0प्र0 और बिहार के यातयात संपर्क पूरी तरह से अवरुद्ध होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैंने बहुत पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाढ़ खण्ड व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को जनपद के भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों के संदर्भ में अवगत कराया था, परन्तु समय रहते शासन- प्रशासन के द्वारा कोई उपाय नही किया गया । मशलन जनपद के अनेक हिस्सों में बाढ़ की विभीषिका में आमजन कराह रहें है और सरकार द्वारा मद्दत तो दूर उनकी आँशु पोछने वाला भी कोई नही पहुँच पा रहा है। इस संबंध पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने भी अपने प्रतिक्रिया में कहा कि बाढ़ विभाग नदियों के जलस्तर बढ़ने पर जगता हैं अगर बाढ़ आने से पहले बाढ़ से बचाव हेतु उपाय किया जाता तो यह स्थिति नही आती जबकि समाजवादी पार्टी समय समय पर विभाग को सजग करने हेतु इस ओर ध्यान आकृष्ट कराती रही हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया 13 सितम्बर को धरना सभा के माध्यम से को पत्रक दिया गया था उसमे भी जनपद के बाढ़ की समस्या को प्रमुखता से रखा गया था।

sksingh988962

Sep 19 2024, 10:13

बलिया में उफनाई गंगा घाघरा के लहरों के दबाव से NH31टूटा जयप्रभा सेतु से यूपी बिहार का सड़क मार्ग बंद
  संजीव सिंह  बलिया।उफनाई गंगा घाघरा के लहरों के दबाव से NH31टूटा जयप्रभा सेतु से यूपी बिहार का सड़क मार्ग बंद खतरा विन्दु से ऊपर बह रही गंगा, घाघरा व टोंस नदी की प्रलयकांरी लहरें तबाही मचाना शुरू कर दी है। बाढ़ की पानी से जहां दर्जनों गांव घिर गये है, वहीं फ्लड एरिया के तीन दर्जन से अधिक स्कूल बंद है। सबसे बड़ी खबर यह है कि बाढ़ का दबाव एनएच 31 नहीं झेल सका और चांददियर के पास करीब 30 मीटर टूट गया है। इससे आस-पास की बस्तियों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। गंगा नदी अब तक के उच्चतम जलस्तर को छूने को बेताब है। वहीं, घाघरा और टोंस नदी भी उफान पर है। बुधवार आधी रात बाद करीब 2.30 बजे तहसील बैरिया के मौजा चॉददियर के पास से गुजर रहा एनएच-31 टूट गया है। इसके कारण मांझी पुल से सम्पर्क टूट गया है, जिससे बाढ़ का पानी तेज गति से रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार की पहल पर एनडीआरएफ टीम पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

sksingh988962

Sep 19 2024, 09:33

बलिया में गंगा और घाघरा दोनों ही का उग्र रुप सभी नदियां बढ़ाव पर
संजीव सिंह बलिया। बलिया केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त आज के रिपोर्ट के अनुसार प्रातः 08:00 बजे जनपद बलिया में गंगा नदी का गेजस्थल गायघाट पर जलस्तर 59.63 है जो खतरा विन्दु 57.615 मी० से 2.015 मीटर उपर है एवं सरयू नदी का जलस्तर गेजस्थल तुर्तीपार में 64.72 मीटर है जो खतरा बिन्दु 64.01 मी0 से 0.71 मी० उपर है। गंगा नदी एवं सरयू नदी के जलस्तर में हुयी वृद्धि से वर्तमान में जनपद के कुल 27 गांव की लगभग 31495 आबादी प्रभावित हुयी है। साथ ही कुल 97.7 हे० आबादी एवं लगभग 197.7 हे0 कृषि योग्य भूमि प्रभावित हुयी है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के आवागमन के लिये 76 नावे लगायी गयी है एवं एन०डी०आर०एफ० की एक टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिये तैनात की गयी है। जनपद के सभी 61 बाढ़ चौकी एवं 72 राहत शिविर कियाशील कर दिये गये है, वर्ततान में तहसील बासंडीह में ग्राम सुल्तानपूर में स्थापित किये गये बाढ़ राहत शिविर में 70 व्यक्ति निवास कर रहे है। तहसील बैरिया अर्न्तगत लार्ड कृष्णा एकेडमी को बाढ़ राहत शिविर हेतु अधिग्रहित किया गया है, वर्तमान में वहां कोई बाढ़ प्रभावित व्यक्ति नही रह रहा है। जिनको दोनो समय ताजा भोजन, पानी, बिस्तर, लाईट आदि की व्ययस्था की गयी है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों में अब तक 4400 राहत सामग्री की किट वितरित की गयी है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों में निरन्तर राहत कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा नियमित रूप से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में की जा रही व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है एवं नियमित समीक्षा की जा रही है, जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के कम देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व कर्मी नियमित रूप से भ्रमण कर रहे है। जनपद स्तर बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका टेलीफोन नम्बर 0549-2220832 एवं मोबाइल नम्बर 9454417979 है जिस पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिये 24X7 कार्मिको की तैनाती की गयी है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 मेडिकल टीमे तैनात की गयी है, जो प्रभावित व्यक्तियों का उपचार कर रही है। पशु पालन विभाग द्वारा पशुओ के टीकाकरण एवं उपचार की कार्यवाही नियमित रूप से किया जा रहा है। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान से नदी में पूर्णतया विलीन हुये 97 पक्का, 12 कच्चा एवं 12 झोपड़ी पर अबतक कुल रू0 1,31,76,000-00 एवं बर्तन, कपड़ा एवं घरेलू सामान क्षतिग्रस्त होने पर 65 परिवारों में रू0 3,25,000 की धनराशि प्रभावित व्यक्तियों के बैंक खातें में प्रेषित की गयी है। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान के कारण नदी में विलीन हुयी 74.8445 हे0 कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष 612 कृषकों में रू0 45,74,778-00 की धनराशि बैंक खातें में प्रेषित की गयी है।

sksingh988962

Sep 18 2024, 22:24

शिक्षक संकुल कोदई मासिक बैठक सितंबर प्राथमिक विद्यालय टाडी खरुआंव पर सम्पन्न
शिक्षक संकुल कोदई मासिक बैठक सितंबर प्राथमिक विद्यालय टाडी खरुआंव पर सम्पन्न

sksingh988962

Sep 17 2024, 11:57

केजरीवाल की जगह आतिशी दिल्ली की मुख्यमन्त्री होंगी।
केजरीवाल की जगह आतिशी दिल्ली की मुख्यमन्त्री होंगी।

sksingh988962

Sep 17 2024, 10:47

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अपनों जैसा किया अनाम नौकर का अंतिम श्राद्धकर्म

संजीव सिंह  बलिया।हर व्यक्ति की अंतिम इच्छा होती है कि मरने के बाद उसका क्रिया-कर्म विधि-विधान से हो। लेकिन एक ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका क्रिया-कर्म पूरे विधि-विधान हुआ जो न बोल सकता था और न ही सुन सकता था। यह पुनीत कार्य किसी और ने नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी का पैतृक गांव सिकंदरपुर इलाके में गोसाईपुर है। करीब तीस वर्ष पहले घाघरा नदी के किनारे होते हुए एक गूंगा बालक किसी तरह से उनके गांव पहुंचा। रामगोविन्द चौधरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उस गूंगे बालक को अपने दरवाजे पर लाए। रामगोविन्द चौधरी ने गूंगे बालक को अपने यहां शरण दी। तब से वह बालक न सिर्फ नौकर बल्कि उनके परिवार का सदस्य बन कर रहने लगा। बीते दिनों बीमारी के कारण गूंगे नौकर का निधन हो गया। रामगोविन्द चौधरी ने अपने परिवार के सदस्य की तरह उसे कंधा दिया और उसका अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि उनके भाई पंचदेव चौधरी ने दी थी। सोमवार को उस गूंगे नौकर का श्राद्धकर्म था। जिसमें हजारों लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामगोविन्द चौधरी व उनके परिवार के सदस्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार दान-पुण्य भी किया। हजारों लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि वह मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की ही तरह था। चूंकि वह बोलता और सुनता नहीं था, लिहाजा वह कहां से आया था हमें यह भी जानकारी नहीं थी। उसके निधन से हम काफी दुखी हैं। वह मेरे परिवार की धुरी बन गया था। इसीलिए पारिवारिक सदस्य की ही तरह हमलोग उसका क्रिया-कर्म कर रहे हैं।

sksingh988962

Sep 16 2024, 21:58

बाल-बाल बची इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया .आज इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की होड़ में
बाल-बाल बची इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया .आज इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की होड़ में प्लेटफॉर्म से नीचे गिरी सदर विधायक सरिता भदौरिया। झंडी दिखाने के चक्कर मे जान ना चली जाय।

sksingh988962

Sep 15 2024, 10:07

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सम्बंधित सहायक अध्यापक के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी नगरा से किया रिपोर्ट तलब

संजीव सिंह  बलिया।जन्मतिथि में हेराफेरी की शिकायत पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सम्बंधित सहायक अध्यापक के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी नगरा से रिपोर्ट तलब की है। बीएसए ने यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया शिकायत की पुष्टि होने पर की है। जांच जारी है, रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई सम्भव है।
शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय चांड़ी पर तैनात सहायक अध्यापक गनेश यादव पर जन्मतिथि में हेराफेरी करने की शिकायत वर्ष 2023 में ही सरायचावट निवासी छेदीराम यादव ने सीएम पोर्टल पर किया था। कार्रवाई नहीं होने पर छेदीराम यादव ने छह सितंबर को एक बार फिर शिकायत दर्ज कराई।  डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसए से रिपोर्ट मांगी थी।
शिकायती पत्र में आरोप है कि गनेश यादव प्राथमिक विद्यालय चाड़ी पर 29 अगस्त 2016 को नियुक्ति मिली थी। वर्ष 1994 में गनेश यादव ने हाईस्कूल में अपनी जन्मतिथि चार जुलाई 1978 बताया है, जो अभिलेखों में दर्ज भी है। वर्ष 2005 में वह नगरा के शहबान इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। इसमें जन्मतिथि दो जुलाई 1988 दर्ज की है।शिकायती पत्र में आरोप है कि गनेश यादव प्राथमिक विद्यालय चाड़ी पर 29 अगस्त 2016 को नियुक्ति मिली थी। वर्ष 1994 में गनेश यादव ने हाईस्कूल में अपनी जन्मतिथि चार जुलाई 1978 बताया है, जो अभिलेखों में दर्ज भी है। वर्ष 2005 में वह नगरा के शहबान इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। इसमें जन्मतिथि दो जुलाई 1988 दर्ज की है।

sksingh988962

Sep 14 2024, 13:19

(हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं) कवियत्री अनीता राज ने हिंदी दिवस पर कुछ यू कविता के माध्यम से हिंदी की महत्ता का किया गुणगान
संजीव सिंह बलिया। (हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं) माँ के गर्भ में , जब उत्सुकता हुई बोलने की तो , माँ के पेट में लात मारी , उफ़ की बजाय खुशी के मुस्कान होंठों पर थिरक आएं , वही से जन्मी है हिंदी ।।। पहली बार रोने की आवाज सुनकर , माँ मौत जैसे दर्द को मात मारी , स्नेहपूर्ण ममतामयी उर में वात्सल्य छलक आएं , वही से जन्मी है हिंदी ।।।। मेरी पहली किलकारी से चहक उठा , घर - आँगन की फुलवारी , बाबू जी के नेह स्पर्श बोल से अंतर्मन सहलाए, वही से जन्मी है हिंदी ।।।। ककहरा से लेकर गीत , कहानी , कविता , सभी विधाओं को सजाने में भागीदारी , लय सुर छंद ताल में सरिता कल कल नाद गाए , वही से जन्मी है हिंदी ।।।। जीवन - मरण , रीति - रिवाज संस्करण , सभी अनुष्ठानों में बढ़ चढ़ कर दावेदारी , सुख दुःख की छाँव में "अनीता" सुर में सुर गाए , वही से जन्मी है हिंदी ।।।। आइए हम हिंदी को नित नया विहान दे , हिंदी का करें अभिनंदन हिंदी से करें यारी ।। हर भाषाओं के शीर्ष पर रहें हमारी हिंदी ।। तब जीवित रहेगी हिंदी ।। हिंदी हमारी हिंदी ।।।।।।।।। (अनीता राज)