Delhincr

Sep 06 2024, 18:12

आज का इतिहास: 2005 में आज ही के दिन ‘परमवीर चक्र सम्मानित’ भारतीय मेजर धनसिंह थापा का हुआ था निधन


नयी दिल्ली : 6 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2011 में 6 सितंबर के दिन ही नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।

2008 में 6 सितंबर को ही डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला था। 

1988 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

2012 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के कैंडिडेट बने थे।

2011 में 6 सितंबर के दिन ही नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।

1988 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

1986 में 6 सितंबर के दिन ही इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए थे।

1968 में आज ही के दिन अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

1965 में 6 सितंबर को ही ऑपरेशन जिब्राल्टर में भारतीय सेना ने 3 जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।

1965 में आज ही के दिन ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ था।

1958 में 6 सितंबर के दिन ही अमेरिका ने अटलांटिक सागर में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।

1952 में आज ही के दिन कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई थी।

1948 में 6 सितंबर के दिन ही जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं थीं।

1939 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की थी।

1937 में 6 सितंबर को ही इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृहयुद्ध शुरू हुआ था।

1914 में आज ही के दिन फ्रांस और जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध शुरू हुआ था।

1905 में 6 सितंबर को ही अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई थी।

1885 में आज ही के दिन यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण पूरा हुआ था।

1848 में 6 सितंबर के दिन ही अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन हुआ था।

Delhincr

Sep 06 2024, 12:26

महिला सम्मान केवल शब्दों में नहीं, व्यवहार में लाने की जरूरत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु


नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि महिला सम्मान केवल शब्दों में नहीं बल्कि व्यवहार में लाने की जरूरत है। किसी भी समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण मानक वहां महिलाओं की स्थिति है। 

वैसे भी देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों व शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों की ऐसी शिक्षा दें कि वह सदैव महिलाओं की गरिमा के अनुकूल आचरण करें।

राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब बंगाल की घटना के बाद देश में महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हुई है। समाज का एक बड़ा वर्ग इन घटनाओं से विचलित भी है।

Delhincr

Sep 06 2024, 12:26

सुप्रीम कोर्ट का आदेश:सहारा समूह को 15 दिन में करने होंगे 1000 करोड़ रुपये जमा


नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय में सहारा समूह को 15 दिनों की समय सीमा के भीतर एक एस्क्रो खाते में 1,000 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया।

इसके अतिरिक्त न्यायालय ने मुंबई में अपनी वर्सोवा भूमि के विकास के लिए एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश करने के समूह के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी, जिसका उद्देश्य 10 हजार करोड़ रुपये की राशि एकत्र करना है।

Delhincr

Sep 06 2024, 12:25

पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम वोंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता, चार बड़े समझौतों पर लगी मुहर



नई दिल्ली:- पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वह भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं। यह बात उन्होंने गुरुवार को सिंगापुर के पीएम लौरेंस वोंग के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कही। दोनों नेताओ ने भारत और सिंगापुर के मौजूदा रणनीतिक साझेदारी संबंधों को दर्जा बढ़ा कर समग्र रणनीतिक साझेदारी करने का फैसला किया।

चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

तीन हफ्तों के भीतर हिंद प्रशांत क्षेत्र का दूसरा देश है जिसके साथ भारत ने अपने रिश्तों की दर्जा बढ़ाया है। पिछले पखवाड़े 20 अगस्त, 2024 को भारत और मलेशिया के बीच ऐसी ही सहमति बनी थी। 

इसका मतलब यह हुआ कि इन देशों के साथ भारत रक्षा, कारोबार, सैन्य, संचार जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे के हितों की रक्षा करने में सहयोग दें। मोदी और वोंग की अगुवाई में दोनों देशों के बीच चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए हैं।

Delhincr

Sep 06 2024, 12:24

हादसा:केन्या में स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग, 17 छात्रों की मौत और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलसे

नयी दिल्ली :- केन्या में एक स्कूल के छात्रावास में भीषण आग लगने की खबर है। हादसे में 17 छात्रों की मौत हो गई है। 

वहीं, 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस की ओर से घटना की पुष्टि की गई है।

Delhincr

Sep 04 2024, 15:30

डेंगू बुखार को कर्नाटक सरकार ने घोषित किया महामारी, इस साल दर्ज किए गए 7000 से ज्यादा मामले


बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को राज्य में डेंगू बुखार को महामारी के रूप में अधिसूचित किया है। 

इसमें इसके सभी स्वरूप शामिल हैं। इसके अलावा, कर्नाटक महामारी रोग विनियम 2020 में संशोधन के लिए नियम बनाए गए हैं।

Delhincr

Sep 04 2024, 15:30

पहाड़ चढ़ते समय 700 फीट गहरी खाई में गिरे ऑडी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, हुई मौत


दिल्ली:- ऑडी इटली के प्रमुख की आल्प्स में अकेले चढ़ाई करते समय 700 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरने से मौत हो गई. ऑडी इटालिया के निदेशक फैब्रिजियो लोंगो को एडमेलो पर्वत सीमा पेयर पर चढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक वे गिर गए. 

62 वर्षीय फैब्रिजियो लोंगो, जो एक विशेषज्ञ पर्वतारोही थे, वह अपने मार्ग पर स्टील केबल, सीढ़ी और अन्य सहायक उपकरण से लैस थे.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार एक साथी पर्वतारोही ने उन्हें गिरते हुए देखा और आपातकालीन सेवाओं को बुलाया, जिसके बाद एक हेलीकॉप्टर टीम ने उनके शव को लगभग 700 फीट नीचे एक घाटी में पाया.

अभियोक्ता कार्यालय अब उनकी मौत की जांच करेगा और लोंगो के शव को उनके परिवार को सौंपे जाने के बाद अंतिम संस्कार की तारीख तय की जाएगी.

लोंगो ने 1987 में फिएट में ऑटोमोटिव उद्योग में अपना करियर शुरू किया और फिर विभिन्न प्रमुख भूमिकाओं में काम किया. 2013 में उन्हें ऑडी इटली का निदेशक नियुक्त किया गया था. यहां उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र डोलोमाइट्स सहित इस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों को बढ़ावा दिया.

उन्होंने अपने पूरे करियर में ऑडी ब्रांड को पहाड़ों की दुनिया से जोड़कर इसे बढ़ाने का काम किया था. बता दें कि ऑटोमोटिव उद्योग में ऑडी का अलग ही जलवा है।

Delhincr

Sep 04 2024, 15:29

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस आज 4 सितंबर को मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस वन्यजीवों और उनके आवासों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है. 

इसका उद्देश्य इस ग्रह पर लुप्तप्राय जानवरों को बचाने और उन्हें विलुप्त होने से बचाने के महत्व को सामने लाना है. यह दिन आम जनता को हमारे प्यारे जानवरों की रक्षा करने और बच्चों को उनके बारे में सिखाने में पशु अभयारण्यों और चिड़ियाघरों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी सिखाता है।

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस का इतिहास क्या है ?

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस की स्थापना 2005 में कोलीन पैगे ने की थी, जो एक पशु व्यवहार विशेषज्ञ और परोपकारी व्यक्ति हैं. यह दिन मूल रूप से 4 सितंबर को मनाया जाना तय किया गया था. 

2006 में उनकी मृत्यु के बाद वन्यजीव संरक्षणवादी स्टीव इरविन की स्मृति को सम्मानित करने के लिए भी इसे चुना गया था. हालांकि, जागरूकता बढ़ाने और आगे की कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए, 22 फरवरी को भी उत्सव के दिन के रूप में नामित किया गया था. 

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस का प्राथमिक लक्ष्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के सामने आने वाले दबावपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. इनमें मानवीय गतिविधियों और पर्यावरणीय परिवर्तनों के कारण कई प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा शामिल है. 

यह वन्यजीवों के संरक्षण के लिए स्थानीय और वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने के लिए कार्रवाई का आह्वान करता है, जैव विविधता के महत्व और प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए स्थायी प्रथाओं की आवश्यकता पर जोर देता है.

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस का महत्व क्या है?

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस वन्यजीवों और उनके आवासों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है. यह दिन व्यक्तियों, सरकारों और संगठनों को कार्रवाई करने और वन्यजीवों की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

पृथ्वी पर मौजूद 4 बिलियन प्रजातियों में से 99% से अधिक अब विलुप्त हो चुकी हैं. यह विचार करने के लिए एक बड़ा मुद्दा बन जाता है क्योंकि इससे हमारे पारिस्थितिक संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है.

दुनिया के एक-चौथाई स्तनधारी, 6 में से 1 पक्षी प्रजाति और 40% उभयचर विलुप्त होने के खतरे में हैं, कुल मिलाकर 35,000 प्रजातियाँ हैं. यह दुखद है कि हमारी आने वाली पीढ़ी कभी भी उनका आनंद नहीं ले पाएगी या उनके बारे में नहीं जान पाएगी.

संरक्षण का क्या अर्थ है?

संरक्षण प्राकृतिक संसाधन की रक्षा के लिए एक योजनाबद्ध प्रयास है. यह प्रयास पौधों, वन्यजीवों, आवास और पानी की रक्षा करता है, ताकि अत्यधिक उपयोग, विनाश और उपेक्षा को रोका जा सके.

एवियरी क्या है?

एवियरी एक बड़ा बाड़ा है जिसका उपयोग पक्षियों को रखने के लिए किया जाता है. ये मजबूत बाड़े पक्षियों को रहने के लिए एक बड़ा स्थान और उड़ने के लिए जगह देने के लिए बनाए गए हैं. वे इतने बड़े भी हैं कि कोई भी व्यक्ति बाड़े में प्रवेश कर सकता है, देखभाल कर सकता है, भोजन दे सकता है, पानी दे सकता है और बाड़े को साफ कर सकता है।

Delhincr

Sep 04 2024, 15:28

एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद


नई दिल्ली: मशहूर साइकिल निर्माता कंपनी एटलस के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने दिल्ली में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सलील कपूर अपने तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर मृत पाए गए.

परिवार के सदस्यों ने कपूर का शव उनके घर के अंदर पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ पाया. उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ घटना स्थल पर मौजूद है.

पत्नी और तीन बच्चे रहते थे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कपूर का शव उनके मैनेजर ने दोपहर करीब 1 बजे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड स्थित उनके घर के पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ पाया. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, कपूर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मारी.

घटनास्थल से बरामद एक नोट में उन्होंने कथित तौर पर अपने ऊपर "वित्तीय बोझ" का उल्लेख किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी और तीन बच्चे अलग रह रहे थे. कपूर के मैनेजर और उनका परिवार तीन मंजिला इमारत में उनके साथ रहता था. उन्होंने बताया कि कपूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

उनकी भाभी ने भी की थी आत्महत्याः 

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक और अपराध टीमों को बुलाया गया है. कपूर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 2015 में 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था.

उन पर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. जनवरी 2020 में उनकी भाभी नताशा कपूर ने भी इसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

Delhincr

Sep 03 2024, 15:29

आज का इतिहास:1998 में आज ही के दिन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी


नयी दिल्ली : 3 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1984 में 3 सितंबर के दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया था। 

1971 में आज ही के दिन कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

1964 में 3 सितंबर के दिन ही अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया था। 

1992 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ था।

2008 में आज ही के दिन राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का दोबारा प्रमुख चुना गया।

1998 में 3 सितंबर के दिन ही नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी।

1984 में 3 सितंबर के दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया था।

1971 में आज ही के दिन कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

1964 में 3 सितंबर के दिन ही अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया था।

1950 में आज ही के दिन एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने थे।

1943 में 3 सितंबर के दिन ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

1943 में आज ही के दिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया था।

1924 में 3 सितंबर के दिन ही चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी।

1921 में आज ही के दिन बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।

1900 में 3 सितंबर के दिन ही रूसी सेना ने रूस और मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया था।

1833 में आज ही के दिन अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।

1783 में 3 सितंबर के दिन ही अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हुआ था।

1791 में आज ही के दिन फ्रांस की नेशनल असेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया था।

3 सितंबर को जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

1992 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ था।

1976 में 3 सितंबर के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म हुआ था।

1926 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा में हिंदी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म हुआ था।

1923 में 3 सितंबर के दिन ही सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ था। 

1905 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ था।