Ramgarh1

Sep 05 2024, 10:37

आजसू पार्टी द्वारा सेवा निवृत कर्मचारियों को अंगवस्त्र और वुफे देकर सम्मानित किया गया

रामगढ़:- आजसू पार्टी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन गुरु नानक ऑडिटोरियम में की गई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभी सेवानिर्वितों का एवं समाज सेवियों का सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विधायक सुनीता चौधरी एवं मंचासीन अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, ने सम्मानित किया.

इस अवसर पर युवा समाज सेवी पियूष चौधरी,केन्द्रीय सह कोषाध्यक्ष बिमल बुधिया,केंद्र सचिव इंतखाब आलम, अमृतलाल मुंडा, मनोज महतो,जिला परिषद् सदस्य धनेश्वर महतो, बुद्धिजीवी मंच केन्द्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र मोदी भी उपस्थित थे.

सभी सम्मानित सेव निवृत को अंग वस्त्र बुके देकर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल एवं संचालन नगर सचिव नीरज मंडल ने किया.

सेवानिवृत्तियों में मुख्य रूप से शामिल बीबी सिंह, चतुर्भुज कश्यप, रामपाल महतो, रामप्रसाद सिंह, राजेंद्र राणा जी,सुधाकर सिंह, अरविंद महतो, रविंद्र सिंह, मनोज यादव, कुमार अरविंद, अजय तिवारी, दिनेश सिंह, गोपाल सिंह, सन सिंह, शिव शंकर शाह, बनारसी साहू, विनोद श्रीवास्तव, एस न चौधरी, संजय शाह, धर्म सिंह, मोतीलाल साहू ,अनूप सिंह, नागेश्वर राम,ओपी शर्मा डॉक्टर शारदा, आशुतोष कु.सिंह- जिला अध्यक्ष,.छोटू लाल मोदी- सचिव,.वृंदावन सिंह- उपाध्यक्ष,.बलराम सिंह,संरक्षक ,शिवशंकर मोदी,दिलीप सहा, अशोक गुप्ता कार्यालय सचिव,दूधेश्वर महतो,.नरेश साहू,बलदेव अग्रवाल,मधुसूदन साहू, बासुदेव कुमार.गजधार साहू,रीता सिन्हा, सरस्वती देवी, मिर्खा तिर्की ,. प्रतिभा गुहा,आदित्य त्रिपाठी, चंद्रेश्वर प्रसाद ,भुनेश्वर पाण्डे,लाल बहादुर चौधरी ,उमा साहू,आर.पी.सिंह,अश्वनी प्रसाद,अशोक कुमार लाल, ए.के.लाल ( सेवा निवृत बैंक मैनेजर) मधुसूदन साहू ( एयर फोर्स से सेवा निवृत) एम.एल.साहू ( सेवा निवृत सैनिक).राघव पासवान,उमा चरण साह, एम.एल.साहू( सेवानिवृत सैनिक), सैनिक)शिववचन पाठक, अंबिका प्रसाद सिन्हा, उमा साहू सुधीर तिवारी लक्षमन मुंडा, रियाज अहमद, धीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, तुला राम महतो, सरजू प्रसाद गहलोत ,मननारायण सिंह, .राजेंद्र प्रसाद महतो,विनय चौरसिया, बी. पी. गुप्ता,. कुंजलाल करमाली, मौजूद थे l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल , नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, केन्द्रीय सदस्य रीना साह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह, मीरा देवी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शाह भोपाली, संजय बनारसी, पवन करमाली, विभन सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला कार्य अध्यक्ष दीपक साहू, रोहित सोनी, रबिंद्र सिंह छाबरा, रिंकू करमाली, नंदू महतो, संजय कुशवाहा, पंकज दांगी, नीतीश कुशवाहा, सतीष कुशवाहा, दीपू गुप्ता, रिंकू करमाली, मौजूद थे.

Ramgarh1

Sep 09 2023, 16:43

पुराने सदर अस्पताल के डॉक्टरो,कर्मियों, नर्सो, सफाईकर्मियों,सहिया दीदियों को धनंजय कुमार पुटूस ने किया सम्मानित

रामग़ढ़: शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक के निकट स्थित पुराना सदर अस्पताल में रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह आरबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने अस्पताल खुलने के सात वर्ष पूरे होने की खुशी में पुराने सदर अस्पताल में सेवा दे रहे डॉक्टरों, कर्मियों, नर्सो,सफाईकर्मियों, सहिया दीदियों को फूल देकर एवं मिठाई खिला कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में धनंजय कुमार पुटूस के समर्थक व रामगढ़ के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोग शामिल हुए।

ज्ञात हो कि छत्तरमाण्डू में सदर अस्पताल शुरू होने के बाद रामगढ़ ब्लाक के निकट स्थित पुराने सदर अस्पताल को बंद कर दिया गया था, जिससे रामगढ़ शहर व आस पास के लगभग एक लाख लोगो को काफी दिक्कत हो रही थी। 

पुराने सदर अस्पताल में फिर से चिकित्सा व्यवस्था शुरू कराने के लिए "अस्पताल दो या मौत दो" के नारे के साथ धनंजय कुमार पुटूस ने आमरण अनशन किया था।

काफी संघर्ष के बाद मांग को सही मानते हुए जिला प्रशासन द्वारा लिखित आदेश दिया गया था और 9 सितंबर 2016 को तत्कालीन एसडीओ किरण कुमारी पासी ने जूस पिला कर धनंजय कुमार पुटूस का अनशन तुड़वाया था। उसके बाद से ही पुराने सदर अस्पताल में मेडिकल सुविधा चालू है।

सम्मानित होने पर वहाँ के कर्मियों ने धनंजय कुमार पुटूस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, कोरोना काल से लेकर हर समय हमलोग सेवा देते हैं, लेकिन एकमात्र धनंजय जी ने सम्मानित किया हैं,इससे हम सभी का मनोबल बढ़ा है।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद ये जीत मिली है। ये जीत रामगढ़ के आम लोगो की जीत है। पुराने सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था शुरू होने से लोगो को काफी राहत मिला है।

यहां सेवा दे रहे डॉक्टर, कर्मी,नर्स, साहिया दीदी,सफाईकर्मी का योगदान बहुत बड़ा है इनकी वजह से ही अस्पताल सुचारू रुप से चल रहा है।

कार्यक्रम में कैलास महतो,मल्लिका दत्ता,अजय राम, सुमित वर्मा,पूजा कुमारी,मनोज महतो, तेजपाल करमाली,राकेश कुमार, सूरज वर्मा,लालती देवी, सोनी देवी, अनिता देवी आदि शामिल हुए।

Ramgarh1

Sep 09 2023, 16:41

पुराने सदर अस्पताल के डॉक्टरो,कर्मियों, नर्सो, सफाईकर्मियों,सहिया दीदियों को धनंजय कुमार पुटूस ने किया सम्मानित

रामग़ढ़: शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक के निकट स्थित पुराना सदर अस्पताल में रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह आरबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने अस्पताल खुलने के सात वर्ष पूरे होने की खुशी में पुराने सदर अस्पताल में सेवा दे रहे डॉक्टरों, कर्मियों, नर्सो,सफाईकर्मियों, सहिया दीदियों को फूल देकर एवं मिठाई खिला कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में धनंजय कुमार पुटूस के समर्थक व रामगढ़ के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोग शामिल हुए।

ज्ञात हो कि छत्तरमाण्डू में सदर अस्पताल शुरू होने के बाद रामगढ़ ब्लाक के निकट स्थित पुराने सदर अस्पताल को बंद कर दिया गया था, जिससे रामगढ़ शहर व आस पास के लगभग एक लाख लोगो को काफी दिक्कत हो रही थी। 

पुराने सदर अस्पताल में फिर से चिकित्सा व्यवस्था शुरू कराने के लिए "अस्पताल दो या मौत दो" के नारे के साथ धनंजय कुमार पुटूस ने आमरण अनशन किया था।

काफी संघर्ष के बाद मांग को सही मानते हुए जिला प्रशासन द्वारा लिखित आदेश दिया गया था और 9 सितंबर 2016 को तत्कालीन एसडीओ किरण कुमारी पासी ने जूस पिला कर धनंजय कुमार पुटूस का अनशन तुड़वाया था। उसके बाद से ही पुराने सदर अस्पताल में मेडिकल सुविधा चालू है।

सम्मानित होने पर वहाँ के कर्मियों ने धनंजय कुमार पुटूस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, कोरोना काल से लेकर हर समय हमलोग सेवा देते हैं, लेकिन एकमात्र धनंजय जी ने सम्मानित किया हैं,इससे हम सभी का मनोबल बढ़ा है।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद ये जीत मिली है। ये जीत रामगढ़ के आम लोगो की जीत है। पुराने सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था शुरू होने से लोगो को काफी राहत मिला है।

यहां सेवा दे रहे डॉक्टर, कर्मी,नर्स, साहिया दीदी,सफाईकर्मी का योगदान बहुत बड़ा है इनकी वजह से ही अस्पताल सुचारू रुप से चल रहा है।

कार्यक्रम में कैलास महतो,मल्लिका दत्ता,अजय राम, सुमित वर्मा,पूजा कुमारी,मनोज महतो, तेजपाल करमाली,राकेश कुमार, सूरज वर्मा,लालती देवी, सोनी देवी, अनिता देवी आदि शामिल हुए।

Ramgarh1

Sep 02 2023, 18:15

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया के अध्यक्ष बने प्रदीप सिंह, सचिव अजीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष बने महेंद्र पाल सैनी

रामगढ़:- श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया की बैठक शिव हनुमान जलाराम मंदिर बिजुलिया के प्रांगण में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अमर सिंह एवं संचालन रंजन फौजी ने किया .

इस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सचिव अजित गुप्ता कोषाध्यक्ष महिंद्रा पाल सैनी को चुना गया.

 मौके पर अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम के साथ मनाएंगे और भक्तजनों को किसी तरह का परेशानियां ना हो इसको भी लेकर हमारी कमेटी पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी वही समिति के सचिव अजित गुप्ता ने कहा कि बिजुलिया दुर्गा पूजा में भारी भीड़ रहता है।

 इसको देखते हुए भी कमेटी हमारी पूरी मुस्तैदी से लगेगी और जिला प्रशासन का भी हर साल हम लोगों को सहयोग मिलता आ रहा है और इस बार की उम्मीद है हमारी समिति को भरपूर सहयोग मिलेगा विभिन्न समस्याओं को लेकर बहुत जल्द हम लोग रामगढ़ जिला प्रशासन ,रामगढ़ पुलिस प्रशासन ,छावनी परिषद रामगढ़, से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराएंगे .

समिति के कोषाध्यक्ष महिंद्रा पाल सैनी ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा मनाने जा रहे हैं इसको लेकर हमारी कमेटी माँ के भक्तों  के किसी पूजा करने मे मे परेशानियों न हो इसको लेकर कमेटी अभी से ही तैयारी में जुट गई है मौके पर मोके पर अखिलेश सिंह, बिट्टू सिंह चंडोक ,छोटी शर्मा,उज्जवल सिंह परमजीत सिंह सैनी, मनीष गुप्ता संतोष सिंह मनीष चोपड़ा ,सोनू सिंह चिंटू सिंह,राजू सिंह ,केशव राय अंकित सिंह ,सौरव नारायण सिंह ,गौतम सिंह,

कुणाल गुप्ता,दीपक राय,विकास सोनकर निक्कू सिंह गौतम सिंह मन्नू पासवान उदय सिंह सुमित सौरव सचिन कुमार नवीन कुमार रजक शशि शर्मा मनोज शर्मा धीरज सिंह राहुल गुप्ता संदीप गोयल विक्की कुमार अनूप सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

Ramgarh1

Sep 02 2023, 18:11

रामग़ढ़: महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज पहुंचे सांसद जयंत

रामगढ़: रामगढ़ के हुहुहा स्थित महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज में हुए जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा उपस्थित हुए।

उक्त बातों की जानकारी एक विज्ञप्ति जारी कर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी ने मीडिया को बताया की कॉलेज में युवाओं पर केंद्रित रंगारंग कार्यक्रम में पहुंचे सांसद का कॉलेज की छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

कॉलेज कमीटी ने सांसद और उनके साथ आए भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,महामंत्री रंजन फौजी को बचे बच्चियां अगवानी करते हुए सभा कक्ष तक लेकर गए जहां जिले भर से आए विभिन्न स्कूलों के प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।

युवा बच्चों के नृत्य संगीत से प्रभावित होकर सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित बच्चों से अमृतकाल का जिक्र करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का जो सपना देखा है वो आप जैसे युवाओं को अलग रख कर नही बल्कि आप जैसे युवा छात्रों की प्रतिभा को इस अमृत काल में उभारकर ही संभव है।

अपने वक्तव्य से उपस्थित प्रतिभागियों में उत्साह जागते हुए सांसद ने उनसे पंच प्रण के रूप में विकसित भारत निर्माण,भारतीय धरोहर eur विरासतों को बढ़ावा देने,एकजुट होकर एकता और अखंडता बरकरार रखने,और देश और समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का वचन लिया जिसपर सभी ने एक सुर में समर्थन किया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद जयंत सिन्हा ने प्रतिभागियों को परितोषिक देकर उनका हौसला बढ़ाया।

Ramgarh1

Sep 02 2023, 18:04

रामगढ़:झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा का दावा,गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी की होगी जीत


रामगढ़:झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा है कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता अपना मन बना चुकी है और भारी मतों से बेबी देवी जीत सुनिश्चित करेगी। 

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्व0 जगरनाथ महतो अपने क्षेत्र की जनता के हर सुख, दुख में बराबर के भागीदार थे और डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए हर समय संघर्षरत रहते थे, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, रोजगार के क्षेत्र में हो या मंहगाई को लेकर हो। 

स्व0 जगरनाथ दा हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने में पीछे नहीं हटते थे और डुमरी की जनता को अपना परिवार का एक अंग समझते थे। 

उन्होंने कहा कि स्व0 जगरनाथ दा की ही देन है कि डुमरी विधानसभा के अन्तर्गत आनेवाले उत्क्रमित विद्यालयों का संचालन सही ढंग से हो पा रहा है, क्योंकि उन्होंने हीं डुमरी विधानसभा के सभी उत्क्रमित विद्यालयों का अपग्रेड कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। स्व0 जगरनाथ दा ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हमेशा गंभीर रूप से लेते थे और उसका निदान करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते थे। 

उन्होंने कहा कि स्व0 जगरनाथ दा कोराना काल में संक्रमित होकर बुरी तरह से बीमार पड़े थे और जैसे ही वे थोड़ा सा ठीक हुए उन्होंने सबसे पहले पारा शिक्षकों की समस्याओं का निदान किया। स्व0 जगरनाथ दास अपने क्षेत्र की ही नहीं पूरे राज्य की जनता के प्रति संकल्पित थे और उनकी समस्याओं के निदान के लिए हमेशा कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि स्व0 जगरनाथ दा के झारखण्ड अलग राज्य के संघर्ष को भी भुलाया नहीं जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता स्व0 जगरनाथ दा को कभी भुला नहीं सकती है और गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी को स्व0 जगरनाथ दा के कार्यों का परिणाम के रूप में अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर सदन तक पहुंचायेगी ताकि बेबी देवी डुमरी विधानसभा के क्षेत्र की जनता के प्रति उतरदायी होकर अपने स्व0 पति के संकल्पों को पूरा कर सके।

Ramgarh1

Aug 18 2023, 18:36

आस्था: आईए जानते है झारखंड के कुछ ऐसे धार्मिक स्थल जहां होती है हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी...


झारखंड:-भारत 64 करोड़ देवी-देवताओं की भूमि है ,जो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। भारत में कई राज्यों में कुछ ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो आज भी रहस्मयी है। आज हम आपको झारखंड के कुछ रहसमयी मंदिरों के बारे में बताएंगे जहा भक्तों की होती हर मनोकामनाएं पूरी।

झारखंड तो ऐसे पर्यटन स्थल और मंदिरों के लिए चर्चा में रहा है।झारखंड में कई ऐसे रहस्यमय मंदिर जहा लोग पूजा कर मन्नत मांगते और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती है| 

झारखंड के इन्हीं धार्मिक स्थल और इन्हीं मंदिरों में से कई ऐसे रहस्य में मंदिर है, जिनका इतिहास काफी पुराना है।

आज हम ऐसे ही झारखंड के कई रहस्यमयी और अदभूत मंदिरों के बारे में जानेंगे जिसकी चर्चा झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में होती है।

धर्म और रहस्य में दृष्टि से देखा जाए तो भारत में कई ऐसे मंदिर है, जिनमें कई राज छुपे है। ऐसे ही कुछ मंदिर झारखंड में भी स्थित है| जिनका पुराना इतिहास रहा है। जिसे जानकर आपको हैरानी होगी. तो चलिए जानते है, झारखंड के इन मंदिरों के बारे में..!

झारखण्ड का प्रसिद्ध मंदिर बैद्यनाथ मंदिर

झारखण्ड के 5 सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर में से एक बैद्यनाथ मंदिर है. भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र शिवलिंग झारखंड के देवघर में स्थित है| ऐसा माना जाता है, कि यहाँ आने वाले हर भक्तों की मनोकामना भोलेनाथ पूरी करते है, यही कारन है की भक्तगण यहां के शिवलिंग को कामना-शिवलिंग भी कहते है| यह भारत के 12 शिव ज्योतिर्लिंग में से एक है।

आमतौर पर भारत के सभी मंदिरों पर मंदिरों के शीर्ष पर देखेंगे तो आपको त्रिशूल लगा दिखता है| लेकिन यहां के बैजनाथ परिसर के सभी मंदिरों पर त्रिशूल के बदले पंचशील लगे है|

हिंदू धर्म में पंचशील को सुरक्षा कवच भी कहा जाता है| ऐसा माना जाता है, कि इसी पंचशील के कारण आज तक मंदिर पर किसी भी प्रकार के प्राकृतिक आपदा का प्रभाव नहीं पड़ा है।

यहां के मंदिर में 72 फीट ऊंचे शिव मंदिर के अलावा 22 मंदिरों की स्थापन भी की गई है| हिंदू धर्म और पुराणों के अनुसार ऐसा कहा जाता है, कि माता सती का ह्रदय इसी स्थान पर गिरा था. यह भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है। जहां ज्योतिर्लिंग के साथ शक्तिपीठ भी है| यही कारण है, कि इस स्थान की महिमा और भी ज्यादा बढ़ जाती है| यहाँ हर वर्ष श्रद्धालु अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए उमड़ पड़ते है। शायद इन्ही कारणों से इसे भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में एक भी कह सकते है.

श्रद्धा का केंद्र झारखण्ड का प्रसिद्ध माँ छिन्नमस्तिका मंदिर

रामगढ़ स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से 80 किलोमीटर दूर है| यह मंदिर अपने आप में कई संस्कृति और श्रद्धा को समेटे हुए है|  

मां छिन्नमस्तिका मंदिर को कामनाओं का मंदिर माना जाता है| ऐसा कहा जाता है, कि इस मंदिर का इतिहास 600 वर्ष पुराना है| यह मंदिर जितना अद्भुत है, उतना ही विस्मयकारी भी है| यहां बिना सिर वाली मां की पूजा होती है| इनके अगल बगल में डाकिनी और शकिणी खड़ी है। जिन्हें वे अपना रक्त पान करा रही है। और स्वयं भी रक्तदान कर रही है| उनकी प्रतिमा में देखें तो इनके कटे हुए सर से तीन रक्त की धाराएं निकल रही है।

इतना ही नहीं इनके मंदिर के सामने बली स्थान भी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां हर दिन 150-200 बकरों की बलि चढ़ती है| सबसे अद्भुत बात यह है की, बलि चढ़ने के स्थान पर एक भी मक्खी देखने को नहीं मिलती है| यह एक ऐसा चमत्कार है जिसे जानकर लोग हैरान हो जाते है।

ऐसा कहा जाता है, मां छिन्नमस्तिका मंदिर महाभारत के काल से भी ज्यादा पुरानी है।और यह मंदिर भी झारखंड पांच प्रमुख मंदिरों में शामिल है।

झारखंड के प्रमुख मंदिर देवड़ी मंदिर के बारे में जानकारी

झारखंड के धार्मिक स्थल में से प्रमुख देवड़ी मंदिर भी है, यह मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आस्था इस मंदिर पर काफी हद तक है| वे जब भी अपने पिछले समय में क्रिकेट खेलने जाते थे, या क्रिकेट खेल कर आते थे, तब वह इस मंदिर में दर्शन करने अवश्य ही आते थे. धोनी के इस मंदिर में बार बार दर्शन करने आने के कारण इस मंदिर को काफी प्रसिद्धि मिली है। वर्ष 2011 में संपन्न हुए वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी सबसे पहले देवड़ी मंदिर के दर्शन करने आए थे

इस मंदिर के निर्माण को लेकर यह कहा जाता है, कि मंदिर का निर्माण युद्ध से हार कर लौटते समय केरा नाम के एक मुंडा राजा ने करवाई थी ऐसा कहा जाता है| कि केरा नाम के उस मुंडा राजा ने जब इस मंदिर का निर्माण करवाया तब उसे अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया था. भारत के अन्य दूसरे मंदिरों की तुलना में देवड़ी मंदिर की अलग ही विशेषता और खासियत है। 

इस मंदिर की पूजा आदिवासी पुजारियों के द्वारा किया जाता है| इस मंदिर की प्रतिमा की सबसे विचित्र बात यह है| कि अन्य मंदिरों में मां दुर्गा के 8 भुजा वाले मूर्ति देखने को मिलती है।लेकिन इस मंदिर में 16 भुजाओं वाली माता का मूर्ति है| इस मूर्ति की ऊंचाई साढ़े तीन फीट की है।

राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया जाने वाला रांची का प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर

रांची का प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यह मंदिर समुंद्र तल से 2140 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. पहाड़ी मंदिर को पहले फांसी टोंगरी के नाम से जाना जाता था, भारत के स्वतंत्रता के पहले इस मंदिर के क्षेत्र पर अंग्रेजों का अधिकार था. अंग्रेज इस स्थान पर स्वतंत्रता सेनानी को फांसी दिया करते थे, इसलिए इस पहाड़ी को फांसी टोंगरी के नाम से जाना जाता था, आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की, यह भारत का पहला ऐसा मंदिर है, जहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए आपको 468 सीढ़ियां चढ़ने पड़ती है| और जब आप इस मंदिर के ऊपर जाएंगे तो रांची का पूरा नजारा देख सकते है|

हजारो वर्ष पुराना मां उग्रतारा नगर मंदिर झारखण्ड

मां उग्रतारा नगर मंदिर झारखंड के लातेहार जिले में स्थित है. इस मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है| शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में देवियों की मूर्तियां है| ऐसा कहा जाता है, कि जब कोई भक्त इस मंदिर में आकर अपनी मन्नत मांगता है| और उसकी मन्नत पूरी हो जाती है| तो वह भक्त इस मंदिर के परिसर में पांच झंडे गाड़ता है| यह मंदिर हजारों और लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है| लेकिन इसकी मान्यता सभी मंदिरों से अलग है।यह देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां नवरात्र की पूजा 16 दिनों तक होती है।मां उग्रतारा के इस मंदिर की पूजा पद्धति कालिका मार्कण्डेय पुराण से ली गई है।

इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना भी है, इतिहास के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 18 वीं शताब्दी में टोरी राज्य के तत्कालीन शासक पीतांबर नाथ शाही ने अपने महल के परिसर में कराया था।

झारखण्ड के प्रसिद्ध मंदिरों में हर वर्ष लाखो श्रद्धालु आते है, इन मंदिरों में इतनी आस्था है की बाहरी राज्य के लोग भी अपनी मनोकामनाए लेकर आते है।

Ramgarh1

Aug 18 2023, 18:32

चीनी दूतावास ने की इंडियन कोस्ट गार्ड की तारीफ, जानें आखिर क्या है मामला

भारतीय तट रक्षक बल ने बुधवार यानी 16 अगस्त को अरब सागर के पास से एक चीनी नागरिक की जान बचाई थी। अब चीनी एंबेसी ने इंडियन कोस्ट गार्ड की तारीफ की है।दरअसल, 16 अगस्त यानी बुधवार को मुंबई के पास अरब सागर में एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी थी। जिसके बाद भारत में चीनी दूतावास ने उसके एक नागरिक की जान बचाने के बाद खुलकर भारतीय तटरक्षक बल की तारीफ की है। 

बता दें कि 16 और 17 अगस्त की आधी रात को मुंबई के पास अरब सागर में एक विदेशी पोत पर सवार चीनी नागरिक गंभीर रूप से बीमार था और उसे इलाज की सख्त जरूरत थी। चीनी नागरिक ने सीने में दर्द की शिकायत की थी और लक्षण कार्डियक अरेस्ट के थे। यह उस जहाज पर सवार था जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते में था। चीन के इस नागरिक को समुद्र के बीच रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाकर बचाया गया है। इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी थी।खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के बीच, भारतीय तटरक्षक दल ने पनामा के झंडे वाली रिसर्च शिप एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 से मरीज को हेलीकॉप्‍टर की मदद से बाहर निकाला। यह रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अरब सागर के अंदर करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को सीजी एएलएच और सीजीएएस दमन ने अंजाम दिया।

इसके बाद चीनी दूतावास ने एक्‍स (पहले ट्विटर) पर लिखा, मुंबई के पास अरब सागर में एक चीनी नागरिक की सही समय पर और पेशेवर चिकित्सा निकासी के लिए की हम दिल से सराहना करते हैं।ट्विटर पर एक वीडियो भी भारतीय तटरक्षक बल की तरफ से पोस्‍ट किया गया है। इसमें नजर आ रहा है कि एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-III कैसे नागरिक को समुद्र से बाहर निकाल रहा है। हेलीकॉप्‍टर जहाज के पास आता है और मरीज को गार्ड की मदद से ऊपर उठाया जाता है। तुरंत ही उसे मेडिकल सहायता दी जाती है। साथ ही तट रक्षक मरीज को उसकी सुरक्षा का भरोसा देते हुए भी नजर आते हैं।

Ramgarh1

Aug 18 2023, 18:31

लद्दाख में बौद्ध महिला को लेकर भाग गया भाजपा के एक दिग्गज मुस्लिम नेता का बेटा, पार्टी ने किया निष्कासित, मांगा गया था स्पष्टीकरण


लद्दाख में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक दिग्गज मुस्लिम नेता को अपने बेटे की हरकतों की सजा मिली है। भाजपा नेता के बेटे ने एक बौद्ध महिला के साथ भागकर शादी कर ली। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। लद्दाख भाजपा के 74 वर्षीय प्रदेश उपाध्यक्ष नजीर अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उनका बेटा एक महीने पहले कथित तौर पर एक बौद्ध महिला के साथ भाग गया था।

एक बयान में, भाजपा की लद्दाख इकाई ने कहा कि उसने अपने वरिष्ठ नेता के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले उन्हें "स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया था।" कहा जा रहा है कि "उनके बेटे द्वारा एक बौद्ध लड़की को भगाने के संवेदनशील मुद्दे में उनकी भी संलिप्तता थी।" जिसको लेकर पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। 

निष्कासन आदेश बुधवार को पार्टी की एक कार्यकारी बैठक के बाद लद्दाख भाजपा प्रमुख फुंचोक स्टैनजिन द्वारा जारी किया गया था। लद्दाख भाजपा अध्यक्ष फुंचोक स्टैनजिन द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया, “नजीर अहमद को उनके बेटे मंजूर अहमद द्वारा एक बौद्ध लड़की को भगाने के संवेदनशील मुद्दे में अपनी भागीदारी को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। इस घटना को लद्दाख के सभी धार्मिक समुदायों द्वारा अस्वीकार्य माना जाता है, क्योंकि यह इस क्षेत्र के लोगों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव और एकता को खतरे में डालता है। इसके परिणामस्वरूप, नजीर अहमद को राज्य उपाध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से तुरंत मुक्त करने और उनकी प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ”

संपर्क करने पर नजीर अहमद ने कहा, ''मैं लद्दाख में बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हूं। मैंने थुपस्तान छेवांग, त्सेरिंग दोरजे, डॉ. सोनम दावा और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया और भाजपा को खड़ा किया, लेकिन आज मैं यह देखकर हैरान हूं कि मुझे अचानक निष्कासित कर दिया गया।"

इस कपल ने एक महीने से अधिक समय पहले शादी की थी और तब से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। निष्कासित भाजपा नेता ने कहा कि उनका परिवार भी बौद्ध महिला के साथ उनके बेटे मंजूर अहमद की शादी के खिलाफ था और उन्हें नहीं पता कि वे पिछले एक महीने से कहां रह रहे हैं। भाजपा के वयोवृद्ध दिग्गज नेता अहमद ने कहा कि वह सऊदी अरब में हज यात्रा पर थे जब उनके बेटे और महिला ने अदालत में शादी कर की।

उन्होंने कहा, “मेरे बेटे ने हमारे खिलाफ जाकर उस लड़की से शादी कर ली। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। पार्टी ने मुझसे मेरे बेटे को खोजने के लिए कहा और मैं तुरंत श्रीनगर गया। उसके दोस्तों से पता पूछा और दिल्ली जाने की योजना बनाई।” उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का पता लगाने के लिए पार्टी से कुछ दिन मांगे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें इसी बीच निष्कासित कर दिया। उन्होंने आगे कहा, “मैं पार्टी का एक वफादार कार्यकर्ता रहा हूं और मैं मोदी जी का मित्र हूं। यह मेरे साथ घोर अन्याय है। मेरे बेटे ने जो किया उसके लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मैं इस फैसले से सचमुच निराश हूं। मेरी पत्नी भी इस शादी से खुश नहीं है। मैं अपनी शिकायत पार्टी आलाकमान तक पहुंचाऊंगा।'' स्टैनजिन का मोबाइल फोन गुरुवार सुबह से लगातार बंद था।

Ramgarh1

Aug 16 2023, 21:19

विपक्षी गठबंधन 'INDIA' में दरार के संकेत, दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, जानें आम आदमी पार्टी का जवाब

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में दरार का संकेत मिलने लगे हैं।दरअसल, कांग्रेस दिल्‍ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी राजधानी दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक में ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस के फैसले बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय कर लिया है तो ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग में जाने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस का दिल्‍ली की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और दीपक बारवरिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 इस बैठक के बारे में कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने विस्तार से बताया। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर अलका लांबा ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आगे की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, उन्होंने ये साफ कर दिया कि कांग्रेस की तैयारी दिल्ली के सभी सात लोकसभा सीटों पर होगी।

दिल्ली से पहले लोकसभा चुनाव को लेकर 18 राज्यों की मीटिंग हो चुकी है

अलका लांबा ने कहा कि तीन घंटे की मीटिंग की शुरुआत संगठन को लेकर हुई। संगठन की कमजोरियां क्या हैं, उस पर कैसै काम किया जाए , इस पर सुझाव आए कि हम कैसे उसको मजबूत कर सकते हैं। दूसरा सुझाव ये आया कि लोकसभा 2024 की तैयारियां हमें करनी हैं। दिल्ली से पहले लोकसभा की तैयारियों को लेकर 18 राज्यों की मीटिंग हो चुकी है, दिल्ली 19वां राज्य था।

आप का जवाब

कांग्रेस की इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा। हमारी राजनीतिक मामलों की समिति और I.N.D.I.A. गठबंधन एक साथ बैठक करेंगे और इस (चुनावी गठबंधन) पर चर्चा करेंगे