Bihar

Sep 02 2024, 19:00

पूर्व मध्य रेल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर पैकेज्ड पेयजल ‘‘रेल नीर‘‘ की बिक्री अनिवार्य*

डेस्क : पूर्व मध्य रेल द्वारा स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं । सीमित उत्पादन और आपूर्ति के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख 10 स्टेशनों पर पैकेज्ड पेयजल ‘‘रेल नीर‘‘ की बिक्री अनिवार्य है। इनमें पटना, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशन शामिल है। पूर्व मध्य रेल के अन्य स्टेशनों पर भी पैकेज्ड पेयजल की उपलब्धता निरंतर बनी रहे इसके लिए बिसलेरी, किनले, किंगफिशर प्रीमियम, किंग रॉयल, बेली, डाभ एक्वा, अदास एक्वा प्लस, जीवनधारा, नेस्टी, रेडियंस केम्प्टी, मंगलम नीर, रॉयल चैलेंज सहित कुल 12 ब्रांड के बीआईएस प्रमाणित पैकेज्ड पेयजल ब्रांडों को रेलवे द्वारा सूचीबद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 66 स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनों की 206 इकाइयाँ चालू की हैं। ये सुविधाएं यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के रूप में, पानी के नल के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले सुरक्षित पेयजल के प्रावधान के अतिरिक्त हैं।

Bihar

Sep 02 2024, 18:37

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक*

डेस्क : टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को पत्नी शोक हुआ है। उनकी पत्नी पूनम आजाद का आज सोमवार को निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउट एक्स पर दिया है। इधर पूनम झा आजाद के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दुख जताते हुए कहा है कि हमारे बहुत ही प्रिय मित्र, बेहतरीन खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, अनुभवी सांसद, युवा पीढ़ी के लिए आदर्श कीर्ति आजाद की पत्नी के निधन से स्तब्ध हूं। मुझे दिल्ली में अपना अभियान शुरू करने का सौभाग्य और अवसर मिला। बेहतरीन महिला पूनम आजाद के लिए अपने उद्घाटन भाषण से बहुत प्रभाव पड़ा। वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा है, "आपके प्रति मेरी संवेदनाएं और ईश्वर आपकी पत्नी के निधन पर आपको धैर्य और शक्ति प्रदान करें"। बता दें कि बिहार के दरभंगा के रहने वाले क्रिकेटर और टीएमसी सासंद कीर्ति झा आजाद दरभंगा से बीजेपी सांसद रह चुके हैं। कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद भी दरभंगा की ही रहने वाली थीं।

Bihar

Sep 02 2024, 18:27

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

डेस्क : टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को पत्नी शोक हुआ है। उनकी पत्नी पूनम आजाद का आज सोमवार को निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउट एक्स पर दिया है।

इधर पूनम झा आजाद के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दुख जताते हुए कहा है कि हमारे बहुत ही प्रिय मित्र, बेहतरीन खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, अनुभवी सांसद, युवा पीढ़ी के लिए आदर्श कीर्ति आजाद की पत्नी के निधन से स्तब्ध हूं।

मुझे दिल्ली में अपना अभियान शुरू करने का सौभाग्य और अवसर मिला। बेहतरीन महिला पूनम आजाद के लिए अपने उद्घाटन भाषण से बहुत प्रभाव पड़ा।

वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा है, "आपके प्रति मेरी संवेदनाएं और ईश्वर आपकी पत्नी के निधन पर आपको धैर्य और शक्ति प्रदान करें"।

बता दें कि बिहार के दरभंगा के रहने वाले क्रिकेटर और टीएमसी सासंद कीर्ति झा आजाद दरभंगा से बीजेपी सांसद रह चुके हैं। कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद भी दरभंगा की ही रहने वाली थीं।

Bihar

Sep 02 2024, 16:32

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम*

डेस्क : बिहार में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। आए दिन अपराधी हत्या और लूट से जैसी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी में लूट की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।केसरिया थाना क्षेत्र के मोहमदपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक सीएसपी की घटना बतायी जा रही है। सीएसपी संचालक के अनुसार लगभग दो लाख रुपया लूट की बात बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर आसपास की सीसीटीवी जांच कर अपराधियों की पहचान में जुटी है। सीएसपी संचालक ने बताया कि जैसे हीं सीएसपी खोलकर अंदर गए तबतक केसरिया के तरफ से एपाची बाइक से दो व्यक्ति आए और हथियार भिड़ा कर करीब दो लाख रुपया लूट लिया और खजुरिया के तरफ भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। वही पुलिस अपराधियों की पहचान को लेकर आसपास की सीसीटीवी जांच में जुटी है।

Bihar

Sep 02 2024, 10:41

*पटना जंक्शन के आरक्षण काउंटरों पर आज टिकट मिलने में होगी परेशानी, जानिए क्या है वजह*

डेस्क : पटना जंक्शन पर आज आरक्षण टिकट नहीं मिल पायेगाय दरअसल चोरों द्वार एसी का कॉपर तार चुरा लेने से पिछले दस दिनों से पटना जंक्शन के आरक्षण काउंटरों के कक्ष में एसी काम नहीं कर रहा है। दर्जनों मशीनों के बीच शीशे से बंद काउंटरों वाले कक्ष में पसीने से तरबतर रहे कर्मियों ने एसी ठीक करने के लिए रेल मंडल में कई बार गुहार लगाई। इसके बावजूद इसकी मरम्मत नहीं की गई। यूनियन की ओर से भी मामले की जानकारी देने के बाद कर्मियों ने दस दिन तक प्रतीक्षा की। जिसके बाद आज सोमवार को आरक्षण से जुड़े कर्मियों ने काम ठप करने का फैसला लिया है। कर्मियों का कहना है कि जब रेल प्रशासन को इस बात की चिंता ही नहीं कि कर्मचारियों की हालत कैसी है। ऐसी स्थिति में काम करना मुश्किल है। रविवार को काउंटर पर कार्यरत कर्मियों ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में तीसरी बार यह परेशानी आई है। बार बार कोई एसी से जुड़ा कॉपर तार चुरा ले रहा है। इसे लगाने में दस से 15 दिन लग रहे। दस 15 दिनों तक उमस भरी गर्मी में काम करने को मजबूर हैं।

Bihar

Sep 02 2024, 09:39

अंधविश्वास के चक्कर में बुजुर्ग की हत्या, बीमार की मौत के बाद जादू-टोना का आरोप लगा बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट*

डेस्क : बिहार में अब भी लोगों का अंधविश्वास खत्म होने का नाम ले रहा है। अंधविश्वास के चक्कर में लोगों की जाने जा रही है। लोग हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे है। एक ऐसी ही घटना प्रदेश के भोजपुर जिले से सामने आई है। जहां अंधविश्वास के चक्कर में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव में बीमार चल रहे विकास मित्र की मौत के बाद जादू-टोने के आरोप में एक बुजुर्ग की लाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खनेट गांव निवासी बुजुर्ग का नाम पति मुसहर था। वहीं मृतक विकास मित्र राम अवतार मुसहर उर्फ ढोरा मुसहर का 32 वर्षीय पुत्र कृष्णा मुसहर था। बुजुर्ग की हत्या का आरोप विकास मित्र के चचेरे भाई सहित अन्य घर वालों पर लगा है। हत्या के बाद विकास मित्र के परिजन फरार हो गये। पुलिस ने विकास मित्र के चचेरे भाई और मुख्य आरोपित ललन मुसहर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कृष्णा मुसहर काफी बीमार चल रहे थे। शनिवार रात उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद कृष्णा मुसहर के परिजनों ने बगल के पति मुसहर की हत्या कर दी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इधर, कृष्णा मुसहर के पिता राम अवतार ने बताया कि बेटे को दो वर्ष पूर्व नौकरी लगी थी। वह पांच-छह महीने से बीमार चल रहा था। कई जगहों पर इलाज भी कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तब ओझा-गुनी के पास ले गये।

Bihar

Sep 02 2024, 09:28

मानसून की बेरुखी : बिहार में लगातार तीसरे वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम होने के आसार, कई जिलों में बनते दिख रहे सुखे के हालात*

डेस्क : बिहार में लगातार तीसरे वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मानसून की असक्रियता के कारण सामान्य से कम बारिश हो रही है। जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में सुखे जैसे हालात बनते दिख रहे है। मौसम विभाग ने जारी अपने पूर्वानुमान में यह आशंका प्रकट की है कि इस सितंबर में भी बिहार के अधिकतर जिलों में सामान्य से कम बारिश होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि, राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। राज्य में अब तक मानसून के दौरान सामान्य से 25 कम बारिश हुई है। इसमें जून में 52, जुलाई में 29 और अगस्त में 4 सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। सितंबर में भी बारिश कम होने से प्रदेश में लगातार तीसरे वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं। बिहार में सामान्य तौर पर मानसून सीजन 12 जून से 8 अक्टूबर तक रहता है। इधर मानसून की बेरुखी के कारण भागलपुर समेत पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के नौ जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनती दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों पर ध्यान दें तो किशनगंज, बांका, जमुई व लखीसराय जिले में सामान्य बारिश की तुलना में 17 प्रतिशत या इससे कम बारिश हुई है। बाकी नौ जिलों में सामान्य से 21 से लेकर 48 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। बिहार कृ़षि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक का कहना हैं कि सामान्य से अगर 17 प्रतिशत तक कम बारिश होती है तो इसे खेती के लिहाज से ठीक-ठाक बारिश माना जाता है। लेकिन सामान्य से अगर 18 प्रतिशत या इससे अधिक कम बारिश हो तो इसका असर खेती पर पड़ना तय है। धान जैसी फसलों को अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत पड़ेगी तो वहीं उत्पादन पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं बिहार के नौ ग्रीन जिले हैं, जहां पर सामान्य से कम तो बारिश हुई है, लेकिन अधिकतम 17 प्रतिशत तक ही कम बारिश हुई है। ये जिले किशनगंज, बांका, जमुई, लखीसराय, नालंदा, गया, अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, सीवान, पश्चिम चंपारण हैं। वहीं दूसरी ओर भागलपुर गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। मुंगेर में रविवार को 15 सेमी की बढोतरी दर्ज हुई है। जबकि भागलपुर में 2 सेमी की वृद्धि हुई है। मुंगेर और भागलपुर में बढ़ोतरी से खगड़िया में परबत्ता में गंगा फिर से बढ़ गई है। इस माह बारिश कम होने और तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश कम होने से आद्रता की मात्रा बढ़ जाएगी। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। तापमान जितना रिकॉर्ड होगा, लोगों को कहीं उससे ज्यादा का अनुभव होगा। इसका प्रभाव कृषि और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

Bihar

Sep 02 2024, 09:18

*राजधानी पटना में आज से चलाया जायेगा अतिक्रमण हटाओं अभियान, 7 टीम का किया गठन*

डेस्क : राजधानी पटना को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा एकबार फिर विशेष अभियान चलाने की आज सोमवार से शुरुआत किया जायेगा। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। यह विशेष अभियान 14 सितंबर तक चलेगा। पटना जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने विशेष अभियान के लिए 7 टीम का गठन किया है। यह एक मल्टी एजेंसी अभियान होगा जो पटना नगर निगम के पांच अंचलों नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल ,बांकीपुर कंकड़बाग और अजीमाबाद में चलेगा। साथ ही दानापुर और फुलवारिशेरॉ नगर परिषद में भी चलेगा। आयुक्त मयंक वरवड़े ने कहा कि नेहरू पथ, अटल पथ, जेपी गंगा पथ और बाईपास जैसे मुख्य मार्गों को जनहित में अतिक्रमणमुक्त रखना अनिवार्य है। इसमें कोई व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के लिए बनाई गई प्रत्येक टीम के साथ मजिस्ट्रेट, पुलिस पदधिकारी, महिला बल, लाठी बल और पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें नगर निगम के सभी कार्यपालक पदाधिकारी और सफाई निरीक्षकों को भी लगाया गया है। अभियान की समीक्षा प्रत्येक दिन किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि जनहित में सड़कों, फुटपाथों और सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त रखना अनिवार्य है। सभी मुख्य सड़कों से अवैध होर्डिंग, बैनर और पार्किंग को हटाया जाएगा। अस्थाई अतिक्रमण की स्थिति में 5000 रुपए और स्थायी अतिक्रमण की स्थिति में 20000 रुपए दंड लगाया जाएगा।

Bihar

Sep 01 2024, 20:02

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार भारत का कद बढ़ रहा हैं : अरविन्द सिंह

डेस्क :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कद लगातार बढ़ रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस और यूक्रेन की हाल की यात्राओं से साफ हैं कि वे एकमात्र वैश्विक नेता हैं जिनकी बात दोनों देशों ने सुनी हैं। आज भारत की ओर विश्व के सारे देश आशा भरी निगाहों से नजरे गड़ाई हुईं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज ग्लोबल साउथ की सबसे बड़ी आवाज बन गया है। और हर देश आज के समय में महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत की राय पर विचार करता है और सुनता है।

श्री अरविन्द ने कहा कि पीएम मोदी को हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया हैं। इसके साथ ही रूस उन 16 देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने हमारे मा प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। इन देशों में यूएई, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, मालदीव और बहरीन जैसे मुस्लिम देश भी शामिल हैं।

इससे साफ जाहिर हैं की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भारत का कद बढ़ रहा हैं और भारत विश्व गुरु बनकर उभर रहा है।

Bihar

Sep 01 2024, 19:35

बिहार के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ी खबर, इन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों ने विभाग ने इस तिथि तक छुट्टी को किया रद्द

डेस्क : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ कर शेष जिलों में कार्यरत चिकित्सक समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों का 15 सितंबर तक अवकाश रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अरवल, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, नवादा और रोहतास जिले को छोड़ कर अन्य जिलों में यह आदेश लागू होगा। इस आदेश में कहा गया कि इन जिलों को छोड़ कर अन्य जिलों में पदस्थापित सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य कर्मी नियोजित सहित, स्वास्थ्य प्रशिक्षक, पारा मेडकल स्टाफ, जीएनएम, एएनएम, शल्य कक्ष सहायक, लैब तकनीशियन और कार्यालय परिचारी का सभी प्रकार के अवकाश रद्द रहेंगे। जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक से लेकर निदेशक प्रमुख तक शामिल हैं। अध्ययन अवकाश और मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि जो चिकित्सा पदाधिकारी या स्वास्थ्य कर्मी अवकाश पर हैं, उन्हें तुरंत अपने कर्तव्य पर योगदान करना है।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश राज्य में बाढ़ को देखते हुए इसके रोकथाम और निरोधात्मक उपाय के लिए विशेष चौकसी और उपयोग के लिए किया है। गौरतलब है कि राज्य के कई जिलों बाढ़ जैसे हालात हैं। खास तौर से उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश से घरों में जलभराव और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ की नौबत गई है। कई जिलों के गांवों में खेतों से लेकर घरों तक में पानी भर गया है। ऐसे में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर बिहार सरकार ने सभी सरकारी डॉक्टरों और अस्पतालकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का ऐलान किया है।