आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने घर से उठाया
#edarrestsaapmlaamanatullahkhanmoneylaunderingcase
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उनके घर पर छापेमारी की और उनसे छह घंटे तक पूछताछ की। जानकारी मिली है कि ईडी की टीम घंटों तलाशी के बाद अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी अभियान के बाद ईडी विधायक को अपने साथ लेकर गई।
![]()
आज सुबह से ईडी की अमानतुल्लाह खान के घर पर रेड जारी थी। सोमवार सुबह अमानतुल्लाह खान ने एक्स के जरिए जानकारी दी थी की केंद्रीय एजेंसी ने उनके घर पर रेड मारी है और उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है।
आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि ईडी के लोग मेरे आवास पर सर्च वॉरेंट के नाम पर मुझे अरेस्ट करने आए हैं। सर्च वॉरेंट के नाम पर उनका उद्देश्य केवल मुझे गिरफ्तार करना है। मुझे ही नहीं मेरी पूरी पार्टी को तंग किया जा रहा है। उनका मकसद है केवल मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ना है। आगे कहा कि मैं वादा करता हूं कि जो भी मेरे काम अधूरे हैं वो मेरी टीम, मेरी सरकार करवाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि पहले जैसे हमें कोर्ट से इंसाफ मिला है वैसे ही फिर हमें इंसाफ मिलेगा।
वहीं आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अमानतुल्लाह खान के इस दावे की पुष्टि की है। उन्होंने आप विधायक के समर्थन में एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘ईडी की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा। उनकी सास को कैंसर है। उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बीच ईडी ने उनके घर में सुबह-सुबह धावा बोल दिया। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुडांगर्दी दोनों जारी है।
अमानतुल्लाह खान पर क्या आरोप?
अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए 2022 में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से बोर्ड में भर्ती किया था, साथ ही उन्होंने कथित तौर पर अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है। दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से विधायक अमानतुल्ला खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया गया था।






देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री में कॉस्ट कटिंग की बात सामने आई है। देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री में पिछले एक साल में बड़ी संख्या में कॉस्ट कटिंग हुई है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पिछले वर्ष की तुलना में 2023-24 वित्तीय वर्ष में अपने कर्मचारियों की संख्या में 42,000 की कमी की है, जो कि उसके कुल कर्मचारियों की संख्या का 11% है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वित्तवर्ष 2023 में रिलायंस इडंस्ट्री में कुल कर्मचारियों की संख्या 3,89,000 थी जो 2024 में घटाकर 3,47,000 हो गई है। जो कॉस्ट एफिशिएंसी और विशेष रूप से रिटेल सेक्टर में कम नियुक्तियों को दर्शाता है, जिसमें स्टोर बंद होने और धीमी ग्रोथ रेट भी देखी गई। आरआईएल की लेटेस्ट सालाना रिपोर्ट के अनुसार, नई भर्तियों की संख्या में एक तिहाई से अधिक की कटौती करके 1,70,000 कर दी गई है, जो एक तिहाई से अधिक की कमी है। रिलायंस ग्रुप ने सबसे अधिक कॉस्ट कटिंग रिलायंस रिटेल वर्टिकल में किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक साल पहले की तुलना में वित्त वर्ष 24 में अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 11% या 42,000 की कमी की है। Shaadi.com के संस्थापक अनुपम मित्तल ने इसे “चिंताजनक” पाया है और आश्चर्य जताया है कि इस बारे में कोई शोर क्यों नहीं मचा। मित्तल ने एक सवाल के जवाब मे कहा, अगर हमारी सबसे बड़ी कंपनियाँ कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, तो नौकरी की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। हमें पहले से ही हर साल 8-10 मिलियन नई नौकरियों की ज़रूरत है। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि उन्हें रिलायंस के साथ इस मुद्दे को उठाने की ज़रूरत है, बल्कि मैं कह रहा हूँ कि हमें एक ऐसी साहसिक योजना की ज़रूरत है जो कारगर हो। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने ग्रुप में नौकरियों में कटौती की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने इस खबर को भ्रामक बताया है। अंबानी ने स्पष्ट किया कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तव में लाखों नौकरियां जोड़ी हैं। रिलायंस के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल रिलायंस ने कुल 1.7 लाख नई नौकरियां दी हैं। इसी के साथ अब कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.5 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने एजीएम में दावा किया कि आज की तारीख रिलायंस ग्रुप देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।नितेश राणे ने अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में हिस्सा लिया था और वहां भाषण दिए थे। जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मस्जिद में घुस-घुसकर मारेंगे। अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में बड़े पैमाने पर हिंदू समाज के लोक मौजूद थे। मोर्चे के बाद नितेश राणे की एक सभा हुई, इसमें उन्होंने मुसलमानों को खुली धमकी दी। राणे ने कहा, ‘हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों मे आकर चुन चुन कर मारेंगे। महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी के विधायक नीतीश राणे का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद भाजपा विधायक नितेश राणे एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अहमदनगर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस के इलाके में दो अलग-अलग मौकों पर भड़काऊ भाषण देने के लिए भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महंत रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समाज के पैगंबर पर टिप्पणी करणे बाद राज्य के अलग-अलग जिले में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे। उसके बाद अब अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की ओर से रामगिरी महाराज के समर्थन में बीजेपी नेता नितेश राणे के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया था।

Sep 02 2024, 14:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.0k