रक्षा बंधन पर बिहार के महिलाओं को राज्य सरकार देने जा रही बड़ी सौगात, जानिए क्या है वह
डेस्क : रक्षा बंधन के मौके पर बिहार की नीतीश सरकार महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य सरकार महिलाओं को रक्षा बंधन के दिन मगंलवार 19 अगस्त को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने का मौका दिया।
![]()
रक्षाबंधन के दिन पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने वाली महिलाएं व छात्राओं को फ्री बस की सुविधा सुबह छह बजे से रात के 9:30 बजे तक मिलेगी। बिहार राजपथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा की मार्ग संख्या 111, 111 ए, 222, 444, 555, 666, 888, 888 ए 100, 200, 999 एवं पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसमें हाजीपुर के लिए परिचालित होने वाली बसें भी शामिल हैं।
दरअसल, परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी के निर्देश के आलोक में पटना शहरी क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर महिलाओं एवं छात्राओं को नि: शुल्क यात्रा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।
परिवहन सचिव ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं।
इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी। 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है।















Aug 19 2024, 09:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.9k