MANOJ GARG

Aug 17 2024, 15:50

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए गलत काम एवं हत्या के विरोध में डॉक्टरों का प्रतिरोध
By - मनोज गर्ग बोकारो - कोलकाता में हुए जघन्य अपराध और अपने साथी डॉक्टर के निर्मम हत्या के विरोध में आज डॉक्टर 24 घंटे के हड़ताल पर है। इसी को लेकर फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा 24 घंटे के लिए हड़ताल है जिस कारण चिकित्सीय व्यवस्था भी चरमराई पड़ी है। इस निर्मम हत्या के विरोध में एवं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर डॉक्टर के द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया और इसका समर्थन विभिन्न संगठन के प्रबुद्ध लोग भी समर्थन किया।


    केंद्र ने की हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनेगा पैनल केंद्र सरकार ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव दिया है. इस समिति में राज्य सरकारों सहित सभी संबंधित हितधारकों के सुझाव शामिल होंगे. सरकार की तरफ से यह आश्वासन तब मिला है जब IMA के आह्वान पर देशभर के डॉक्टर कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की क्रूर हत्या और बलात्कार के विरोध में आज 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।

MANOJ GARG

Aug 17 2024, 15:45

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए गलत काम एवं हत्या के विरोध में डॉक्टरों का प्रतिरोध
कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए गलत काम एवं हत्या के विरोध में डॉक्टरों का प्रतिरोध

MANOJ GARG

Aug 16 2024, 22:20

उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग ने किया छापामारी, अवैध शराब बरामद
By - मनोज गर्ग बोकारो - उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं सहायक उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में जिला उत्पाद बल के सहयोग से तेतरयाडीह ग्राम बालीडीह थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान अवैध जावा महुआ 2500 किलो। अवैध, चुलाई शराब 100 लीटर बरामद किया गया।      साथ ही फरार अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया , छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की , अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा रवि रंजन उपस्थित थे।

MANOJ GARG

Aug 15 2024, 20:24

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पेटरवार प्रखंड स्थित ओरदाना पंचायत स्थित मनरेगा पार्क - कृषि बागवानी का किया निरीक्षण
By - मनोज गर्ग

बोकारो - झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को राज्य की उप राजधानी दुमका में ध्वजारोहण के उपरांत सड़क मार्ग से रांची जाने के क्रम में कुछ समय के लिए पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत में 56 एकड़ में फैले मनरेगा पार्क कृषि बागवानी का निरीक्षण किया। जहां पुलिस महानिरीक्षक कोयला प्रक्षेत्र डा. एस राज माइकल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा, उपायुक्त विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी,एसडीओ बेरमो अशोक कुमार,नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे पूर्व उपायुक्त विजया जाधव ने पौधा देकर महामहिम का स्वागत किया। महामहिम संतोष गंगवार ने मनरेगा पार्क कृषि बागवानी में लगे आम के पौधों का निरीक्षण किया। पार्क से जुड़ें महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदीओं लाभुकों से संवाद किया। मनरेगा पार्क में बने अमृत सरोवर का भी महामहिम राज्यपाल ने जायजा लिया। इस अवसर पर महामहिम ने सरोवर तट पर पौधारोपण किया।महामहिम राज्यपाल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यहाँ आकर अच्छा लगा।

  
    यहाँ वृहत स्तर पर विभिन्न प्रजाति के लगे आम को देखकर प्रसन्नता हुई।उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएं और उसका देखरेख करें। उन्होंने कहा कि सरोवर को और सुंदर बनाया जा सकता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आपके विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, आप लोग इन योजनाओं के प्रति जागरूक हों और लाभ उठायें। अपनी समस्याओं से अपने जन-प्रतिनिधियों को अवगत कराएं। महामहिम राज्यपाल ने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु संदेश दिया।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का द्वार है। समाज और देश के लिए अनुकरणीय कार्य करें और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर उपस्थित मनरेगा मेट एवं समूह के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल से अपने अनुभव को साझा किया। उधर,पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में भी महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण किया। मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

MANOJ GARG

Aug 15 2024, 10:36

समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी ने किया झंडोतोलन
By - मनोज गर्ग

बोकारो के पुलिस लाइन परेड मैदान में जिला का मुख्य समारोह आयोजित किया गया और झारखंड सरकार की मंत्री बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और मंत्री ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।
   मंत्री बेबी देवी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी हमें बहुत कठिनाई से मिली है और कितने लोगों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया है। आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन किया।

MANOJ GARG

Aug 14 2024, 15:49

पुलिस को लगातार मिल रही है कामयाबीचार मोटरसाइकिल चोर सहित सात मोटरसाइकिल को किया गया बरामद
By - मनोज गर्ग

बोकारो - बोकारो पुलिस को लगातार मिल रही है सफलता ,एक माह के अंदर बालीडीह थाना क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल की चोरी हो रही थी ,पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के निर्देशानुसार ,मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठन कर चार मोटरसाइकिल चोर को किया गया गिरफ्तार। सहित विभिन्न जगहों से चोरी की गई सात मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता मिली है।

   इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि बीते एक महीने से जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटना में वृद्धि हुई थी इसी आलोक में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद इनके निशान देही पर अलग-अलग जगह से कल साथ मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

MANOJ GARG

Aug 13 2024, 18:03

झारखंड में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, भाजपा लायेगी सुशासन - अमर बाउरी
By - मनोज गर्ग

बोकारो - जिला के बेरमो में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मंगलवार को फुसरो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर उसे लोकार्पित किया। यह प्रतिमा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर मे स्थापित की गई हैं। इस प्रतिमा का निर्माण भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने निजी मद से कराया हैं। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,16 वी लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय,जिलाध्यक्ष जयदेव राय,पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल की ये प्रतिमा अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी। आगे कहा एकात्म मानववाद दर्शन के साथ दुनिया को जिन्होंने परिचित कराने का काम किया, वैसे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ हैं। उन्होंने अपने चिंतन और कार्य कुशलता से भारत माता का मस्तक ऊंचा किया, उनके द्वारा दिए गए एकात्म मानव वाद का दर्शन आज पूरे विश्व को एकजुटता के सूत्र में बांध रहा है। कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट, घटिया और खराब सरकार है। उन्होंने जितने वायदे किये थे, एक भी नहीं निभाया। सरकारी नौकरियों के वायदे किये थे, लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला। न नौकरी मिली और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। आज झारखंड में लूट हो रही है। भाजपा कुशासन की सरकार हटाकर सुशासन की सरकार लायेगी। उन्होंने प्रकाश सिंह के कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा किया। भाजपा नेता सह कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों से कहा कि ढ़ोरी खेल मैदान का सुंदरीकरण कर उसका नाम भगवान बिरसा के नाम पर रखा जाए। कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास होना चाहिए। उन्होने कहा कि युवाओ को पार्टी मे भागीदारी मिलनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ने किया। मौके पर पूर्व प्रमुख अनीता देवी, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, टीनू सिंह,अर्चना सिंह, देवतानंद दुबे, विक्रम पांडेय, अर्जुन सिंह, विनोद प्रजापति, सरिता देवी, दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, रमेश, अनिल गुप्ता, धीरज पांडे, सुमित सिंह, दिलीप शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

MANOJ GARG

Aug 13 2024, 00:44

रिश्वत ने ली साध्वी की जान स्कूल तोड़ने पहुंची टीम तो साध्वी ने खुद को किया आग के हवाले
By - मनोज गर्ग बोकारो - बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड से होकर गुजरने वाले हाईवे के रास्ते में आने वाले स्कूल को तोड़ में पहुंचे अधिकारी एवं पुलिस की टीम को देखते ही साध्वी ने पहले तो आरजू मिन्नत की फिर भी अधिकारी स्कूल तोड़ने पर अड़े रहे तो साध्वी ने खुद को एक कमरे में बंद कर पेटरवार अंचल अधिकारी एवं पेटरवार पुलिस के रहते खुद को आज के हवाले कर लिया। इनका आरोप है कि स्कूल तोड़ने के एवज में मिलने वाले मुआवजा के बदले मोटी रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे दे पाना हम लोगों के बस में नहीं था। बीते 2 बरसों से लगातार अधिकारियों एवं जिला का चक्कर लगाते हुए थक गए 20 से 25% तक का रिश्वत मांगा गया जिससे आहत होकर साध्वी ने एक कमरे में बंद होकर आत्मदाह कर लिया। जिले के पेटरवार प्रखंड स्थित दारिद पंचायत में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे जैनामोड - गोला सड़क निर्माण कार्य को लेकर अधिकारी स्कूल पहुंचे थे। आनंद मार्ग संस्थान के द्वारा स्कूल संचालित है जिसे हटाने NHAI और पुलिस टीम के सामने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग आनंद मार्गी साध्वी ने खुद को आग लगा ली जिसे मौजूद अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। स्कूल में मौजूद अन्य आनंद मार्गी महिलाओं ने बताया कि बिना नोटिस दिए अचानक से पुलिस स्कूल भवन को तोड़ने पहुंच गई जिसका इन महिलाओं ने विरोध किया। भू अर्जन विभाग द्वारा स्कूल का इस जमीन के लिए 4 करोड रुपए का मुआवजा राशि भी आवंटित किया गया था लेकिन रिश्वत का पैसा नहीं दिए जाने के चलते कुछ ना कुछ नुक्स निकालकर हम लोगों को परेशान किया जाता था। रिश्वत मांगे जाने के मामले को लेकर एसडीम अशोक कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण में दो गुटों के आपसी लड़ाई में मामला उलझता चला गयी। जिला प्रशासन के द्वारा 2 वर्षों से मुआवजा देने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। आज NHAI टीम एवं प्रशासन द्वारा मामला को बैठकर सुलझाने को लेकर पहल करने पहुंचे थे रिश्वत मांगने जैसी कोई बात नहीं है।

MANOJ GARG

Aug 12 2024, 19:58

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक में पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन को लेकर अलर्ट का निर्देश
By - मनोज गर्ग

बोकारो - पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के द्वारा बोकारो जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक , पुलिस निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी के साथ माह जुलाई का मासिक अपराध समीक्षा की गयी l इस दौरान आगामी अंतिम सोमवारी और रक्षाबन्धन पर्व के लिए दिशा निर्देश दिया गया.जिला मे लंबित सभी अपराधों यथा हत्या, लूट, रंगदारी, चोरी, महिला अपराध, आदि की समीक्षा की गयी तथा त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया, बैठक के दौरान पोक्सो संबंधित कांडों को दो माह के अंतर्गत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया lबैठक के दोरान विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी की समीक्षा थाना बार की गयी और आपराधिक घटनाओं को रोक लगाते हुए पुर्व के अपराधियों पर निरोधात्मक करवाइ हेतु निर्देशित किया गया बैठक के अंत में शंकर रवानी हत्या कांड मे और काफी अत्याधुनिक अवैध हथियार पकड़ने मे शामिल पुलिस उपाधीक्षक नगर, थाना प्रभारी हरला, थाना प्रभारी सिटी, थाना प्रभारी बलीडीह, थाना प्रभारी सेक्टर 12, पु अ नि प्रभात कुमार सिटी थाना, श्रीनिवास झरिया ओपी प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी को कॉमेंडेशन रॉल दे कर सम्मानित किया गया.

MANOJ GARG

Aug 11 2024, 18:05

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बोकारो में सम्मेलन का आयोजन
By - मनोज गर्ग

बोकारो - जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ बाँधडीह मे झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बोकारो के सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। सम्मेलन के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जब भी मिले है। लगभग सभी समस्याओं का उन्होंने पूरी गंभीरता के साथ शीघ्रता शीघ्र निस्तारण करने का कार्य किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष, पिछड़ा आयोग सह पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि संघ या संगठन तभी सार्थक साबित होता है जब संबंधित लोग एकजुट और सशक्त रहें। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ इसी सोच के साथ बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सभ्य समाज के दर्पण हैं। जिनके मार्गदर्शन में बच्चे अपने बेहतर भविष्य के निर्माण करने की ओर अग्रसर रहते हैं।