MANOJ GARG

Jul 17 2024, 12:56

पत्थर खदान में डूबने से बृद्ध की मौत
बोकारो - जिले के चास प्रखंड स्थित पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के पिंड्राजोरा पंचायत भवन के पीछे पत्थर खदान में डूबने से बृद्ध की मौत हो गयी। बृद्ध रोज की तरह नहाने के लिए खदान गया हुआ था। स्थानीय लोगों ने कहा कि बृद्ध अपना कपड़ा धोकर जैसे ही नहाने खदान में घुसा की धोती पत्थर मे फंस गया।और निकल नहीं पाया, जिससे बृद्ध की मौत हो गयी। जब घर वाले देखा कि शाम हो गया और बूढा घर नहीं आया तो घर वाले ढूढ़ने लगे ,जब खदान के पास गया तो देखा गंजी साबुन तेल रखा हुआ है,फिर सुबह से झागर से खोजना चालू की, घंटो बाद झागर में फसा, जब निकला तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का पहचान दिला राम महतो के रूप में हुई है। अब मौके पर पुलिस भी पहुंच गई हैं।

MANOJ GARG

Jul 17 2024, 09:54

बोकारो नावाडीह के बरई गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, फिर भी वहां का एक हिंदू परिवार डेढ़ सौ वर्षो से मना रहा मुहर्रम का त्योहार
बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के बरई गांव का एक हिंदू परिवार 150 वर्षों से मुहर्रम का त्योहार मना रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इसकी शुरुआत वहां के पूर्व जमींदार स्व पंडित महतो ने की थी और उनके वंशज आज भी उसे निभा रहे हैं। इसमें गांव के अन्य लोग भी शामिल होते हैं। जबकि गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। पूर्व जमींदार पंडित महतो के परिवार ने अपनी जमीन पर एक इमामबाड़ा व कर्बला भी बनाया है। मुहर्रम को लेकर इस साल भी इमामबाड़ा व कर्बला में शनिवार को लोगों ने ताजिया का निर्माण करने के लिए पहले फातिहा पढ़ी। बुधवार को ताजिया को गांव में घुमाया जायेगा और गांव के कर्बला में दफन किया जायेगा। स्व पंडित महतो के वंशज सहदेव साव, योगेंद्र साव, चिंतामणि साव, रवि कुमार , सुरेश साव, उपेंद्र साव, शंभू साव , जितेंद्र साव , कुंदन कुमार आदि ने बताया कि उनके पूर्वज बरई गांव के जमींदार थे।आजादी के पहले पास वाले गांव बारीडीह के तत्कालीन जमींदार से सीमा विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। इस मामले को लेकर हजारीबाग न्यायालय में मुकदमा चला था और उसमें स्व पंडित महतो को फांसी की सजा सुनायी गयी थी। जिस दिन फांसी दी जानी थी , उस दिन मुहर्रम था।जब उनसे अंतिम इच्छा पूछी गयी तो उन्होंने मुजावर से फातिहा सुनने की इच्छा जाहिर की। इच्छा पूरी होने के बाद फैसला अनुसार उन्हें फांसी देने के लिए ले जाया गया। लेकिन तीन बार फांसी का फंदा खुल गया और ब्रिटिश कानून के तहत उन्हें मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने नावाडीह प्रखंड के सहरिया गांव के मुजावर की देखरेख में बरई गांव में इमामबाड़ा व कर्बला बना कर मुहर्रम के मौके पर फातिहा पढ़ा और ताजिया बनाकर जुलूस निकाला । तब से स्व पंडित महतो के वंशज उसे परंपरा मानकर अबतक निभा रहे हैं।

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 21:20

मोहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस का फ्लैग मार्च, आपात स्थिति से निपटने को तैयार पुलिस
बोकारो - मुहर्रम पर्व के शांति पूर्ण संपादन को लेकर बोकारो जिला मे डीएसपी सिटी और डीएसपी हेड क़्वार्टर बोकारो के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया जिसमें जिला के सिटी थाना प्रभारी, सेक्टर 6, सेक्टर 4,सेक्टर 9,सेक्टर 12, माराफारी, बलीडीह थानों के थाना प्रभारी साथ थे. फ्लैग मार्च के दोरान शांति पूर्ण तरीके से जुलूस निकालने हेतु निर्देश दिया गया.आज पुलिस केंद्र बोकारो में पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशानुसार आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए हुए एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई l मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के जवानों को किसी भी आपातकाल से निपटने की ट्रेनिंग दी गई l इस दौरान जवानों को दंगा विरोधी हालात पर काबू करने के गुर भी सिखाये गए l

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 20:39

भाजपा की अभिनंदन विजय संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक
बोकारो - भाजपा की अभिनंदन विजय संकल्प यात्रा के तहत गोमिया विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन 18 जुलाई को पेटरवार स्थित वन विश्राम गृह में होगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य रूप से मौजूद होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पेटरवार वन विभाग के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रवि जासवाल, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश ओझा समेत पार्टी के कई नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई तथा उसे सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया। बताया गया कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी उम्मीदवार को बढ़त मिली है, उस बूथ के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य कई पार्टी नेता भी मौजूद रहेंगे।

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 20:30

मुख्य महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष के लिए सुरक्षा पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो - ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबन्धकगण तथा विभागाध्यक्ष के लिए सुरक्षा पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी कर्मचारियों के बीच सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है. यह पहल एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने, संभावित खतरों की पहचान करने और प्रभावी सुरक्षा उपायों को लागू करने के महत्व पर केंद्रित है. कार्यक्रम में विभिन्न इंटरैक्टिव सत्र, प्रायोगिक प्रदर्शन और विशेषज्ञ वार्ता शामिल है जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को कार्यस्थल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान करना है.महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियंत्रण विभाग) विकास गुप्ता तथा सहायक प्रबन्धक (सुरक्षा अभियंत्रण विभाग) अमित बड़ोले ने एक प्रस्तुतीकरण द्वारा सभी प्रतिभागियो को सेफ्टी सर्किल से संबन्धित सभी पहलुओ की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) देवाश्री रानी टोप्पो ने किया.

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 19:05

आजसू की समीक्षा बैठक, समीक्षा बैठक में शामिल हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
बोकारो - जिला स्थित पेटरवार प्रखंड में आजसू के डॉ लम्बोदर महतो के आवासीय कार्यालय गोमिया में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आजसू के सुप्रीमो व आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में की गई। वही बैठक में डॉ लम्बोदर महतो, आजसू प्रवक्ता देव शरण भगत, केंद्रीय सचिव अजय सिंह, केंद्रीय सदस्य अशोक सिंह, जिला परिषद अमरदीप महराज, अरविन्द कुमार बैठक में शामिल रहे। बैठक में आजसू सुप्रीमो ने समीक्षा बैठक में अपने कार्यकर्ताओ को कहा कि प्रत्येक पंचायत में पंचायत के दो लोगो के परिवार को चूल्हा प्रमुख बनाया जाये। जिसमें एक महिला और एक पुरुष हो। जो आजसू के लिए समर्पित हो जो किसी भी समय कहीं भी जनता की समस्या को सुनकर समाधान करे। साथ ही सुदेश महतो ने अपने गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो की सहराना करते हुए कहा की डॉ महतो ने अपने गोमिया विधानसभा के मुद्दे सदन में जितना इन्होंने उठाया शायद ही इसके पूर्व कोई विधायक उठाया होगा। वही अपने क्षेत्र के विकास की योजनाओं को सरकार के पटल पर रखा मगर उसे रोकने का भी काम लोगो के द्वारा किया गया। साथ ही ये भी बताया की जितना क्षेत्र भ्रमण इनके द्वारा किया जाता है शायद ही कोई इतना किया हो। वही पत्रकारों ने जब विधानसभा सभा में सीटों के बारे में पूछा तो कुछ भी बोलने से इंकार किया। वही गिरिडीह सांसद को मंत्रालय नहीं मिले जाने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर सुदेश ने कहा की उचित प्लेट फॉर्म पर इसको लेकर सकारात्मक बात चित चल रही है।

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 16:56

दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, वीडियो शेयर कर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार
बोकारो - झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है. इस बार झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर साउथ अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं. पिछले चार माह से मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है. *प्रवासी मजदूर के लिए काम करने वाले ने मदद की अपील की* प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग करते हुए कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है।इसके पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर अधिक पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं। काफी मशक्कत के बाद इनकी वतन वापसी कराई गई। इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था की जरूरत है। *फंसे मजदूरों में ये हैं शामिल* *गिरिडीह जिले* के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचकी के सुकर महतो डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतकी के रमेश महतो, विजय कुमार महतो, दूधपनिया के दौलत कुमार महतो, *हजारीबाग जिले* के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचलजामु के बिसुन , जोबार के टेकलाल महतो खरना के छात्रधारी महतो भीखन महतो चानो के चिंतामण महतो और *बोकारो जिले* के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कडरूखुटा के मोहन महतो,डेगलाल महतो,गोविंद महतो,चुरामन महतो,जगदीश महतो,मुरारी महतो, लखीराम,पुसन महतो,गोनियाटो के कमलेश कुमार महतो, महेश कुमार महतो,दामोदर महतो, मुकुंद कुमार नायक, नारायणपुर परमेश्वर महतो, घवाइया अनु महतो,धनेश्वर महतो, रालीबेडा सितल महतो,कुलदीप हंसदा शामिल हैं।

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 16:52

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोकारो में युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल
बोकारो - पूर्व केंद्रीय मंत्री आज बोकारो पहुंचे जहा बोकारो के सेक्टर 1 स्थित हंस पेलेस में बेहतर झारखंड युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा के फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री युवा संवाद के बहाने विपक्ष पर खूब बरसे और कहा की आज के युवा रोजगार के लिए भटक रहे है और झारखंड की सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रहे है और आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते जा रहे हैं । उन्होंने कहा की आज देश में बेरोजगारी दर कम हुआ है लेकिन राज्य में बढ़ा है। उन्होंने कहा की झारखंड 40 प्रतिशत खनिज संपदा से भरपूर राज्य है लेकिन फिर भी यहां से युवा पलायन कर रहे है आखिर क्या कारण है की झारखंड में संसाधन के अपार संभावनाएं होते हुए भी यहा कोई भी उद्योग नहीं लग रही है ओर यह राज्य विकसित नहीं हो पा रहा है जबकि इससे सटे राज्यों की बात करें तो वहां विकास ज्यादा हुआ है निश्चित तौर पर हम युवा संवाद के जरिए झारखंड को विकसित झारखंड और विकासशील झारखंड बनाने की राह पर एक अच्छी पहल है ओर इसके लिए झारखंड में स्थित सरकार का भी होना बहुत जरूरी है। बाइट - अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री।

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 15:51

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोकारो में युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल
बोकारो - पूर्व केंद्रीय मंत्री आज बोकारो पहुंचे जहा बोकारो के सेक्टर 1 स्थित हंस पेलेस में बेहतर झारखंड युवा संवाद का

MANOJ GARG

Jul 16 2024, 11:15

बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत औंधे मुंह पड़ी मिली लाश बीएसएल प्रबंधन ने मृतक के परिवार को ऑफर लेटर दे दिया है
बोकारो - बोकारो स्टील प्लांट में बीती रात हादसा हुआ। कर्मचारी की मौत हो गई। क्रेन से गिरने की वजह से मजदूर ने दम तोड़ दिया। रातभर हंगामे के बाद सुबह प्रबंधन ने सक्रियता दिखाई। मामला तूल पकड़े, उससे पहले ही अनुकंपा नियुक्ति का पत्र तैयार कर लिया। मृतक की पत्नी के नाम का ऑफर लेटर भी थमा दिया। बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी देने की गारंटी दे दी गई है। चास के राम नगर कॉलोनी के रहने वाले शैलेश चन्द्रा उर्फ नेपाली सीआरएम-3 में कार्य के दौरान क्रेन से गिर गया था। मौके पर ही तड़ककर दम तोड़ दिया था। काफी देर बाद मृतक का शव पाया गया।बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत से हड़कंप मचा हुआ था मृतक मजदूर शैलेश चंद्र की पत्नी शोभा चंद्र के नाम पर जॉब ऑफर का लेटर दिया गया है। ठेकेदार मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्य कर रहा था। लेटर में लिखा है कि आपके पति स्व शैलेश चंद्र जो कि मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन में कार्यरत थे। 15 जुलाई को बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्य स्थल पर हुई दुर्घटना एवं तत्पश्चात मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।इस पत्र के द्वारा आपको यह प्रस्ताव दिया जाता है कि 15 दिनों के अन्दर आपको सभी देय राशि उनके नियोजक द्वारा सुनिश्चित करायी जाएगी। साथ ही आपको अथवा आपके द्वारा मनोनीत किसी आश्रित को कम्पनी के नियमानुसार, बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी दे दी जाएगी। आप अपनी सुविधानुसार नौकरी के लिए संलग्न प्रपत्र में आवेदन करें इस संबंध में बीएसएल प्लांट के संचार प्रमुख का कहना है की मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन के ठेका कर्मी शैलेश चंद्रा, क्रेन ऑपरेटर कल रात (15 जुलाई ) बी शिफ्ट ड्यूटी के दौरान सी आर एम -3 में अचेत अवस्था में गिरे पाए गए जिन्हें बाद में मृत घोषित किया गया. मृत्यु के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और इन्क्वायरी के बाद होगी. दिवंगत कर्मी के परिवार को बीएसएल की ओर से एश्योरेंस लेटर दे दिया गया है.