onlinerakeshk

Jul 16 2024, 15:04

नवादा :- उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर थाना परिसर के पीछे झाड़ी में फेंका गया नौ माह का लावारिस बच्चा (लड़का) बरामद।
नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर थाना परिसर के पीछे झाड़ी में फेंका अज्ञात नौ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद किया है। बरामद बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है। पुलिस ने सूचना जिला बाल संरक्षण संस्था को दी है।
बताया जाता है कि सुबह पुलिस को झाड़ी से बच्चे के रोने की आबाज सुनायी पड़ी। आबाज की दिशा में खोजबीन के पश्चात लड़का बरामद होते ही सुरक्षित थाना परिसर लाया गया। बच्चा बरामदगी की सूचना मिलते ही एक नज़र दिदार के लिए स्थानीय पुरुष व महिलाओं की भीड़ लग गयी। बच्चे की सुंदरता देख हर कोई गोद लेने को उतावले होने लगे लेकिन पुलिस लाचार थी।
ऐसे में दत्तक गृह को शिशु बरामदगी की सूचना दी है। लोगों का मानना है कि आमतौर पर लोग लड़की को अभिशाप समझते रहे हैं। लेकिन पहली बार लड़का फेंका देख आश्चर्य है। वैसे यह किसी कलयुगी नवविवाहित मां की करतूत प्रतीत होती है जिसने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के चक्कर में इस प्रकार का घृणित कार्य किया है। फिलहाल बच्चा स्वस्थ्य है। इसी को कहते हैं जिसका कोई नहीं उसका भगवान हैं।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

onlinerakeshk

Jul 16 2024, 15:02

नवादा :- खुशियों वाले घर में छाया मातम, मुंडन कराने बाढ़ जा रहे स्कार्पियो दुर्घटना में 06 की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी।
नवादा :- खुशियों वाले घर में छाया मातम, मुंडन कराने बाढ़ जा रहे स्कार्पियो दुर्घटना में 06 की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी। खुशियों का माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया। मुंडन कार्य के लिए स्कार्पियो पर सवार होकर जा रहे जिले के दो गांवों के लोगों में 06 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई।
खुशियों वाले घर में छाया मातम : मुंडन कराने बाढ़ जा रहे स्कार्पियो की हुई दुर्घटना, 06 लोगों की मौत, आधा दर्जन जख्मी बताए गए हैं। घटना के बाद दोनों गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बख्तियारपुर के पास हुआ है, जहां नरहट प्रखंड के हमीदपुर बारा ग्राम से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बख्तियारपुर के मानसरोवर पंप के पास खड़ी हाइवा में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में जिले के हिसुआ एवं नरहट थाना क्षेत्र के दो गांवों के कुल छह लोगों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घटना पटना जिले के बख्तियारपुर–बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर हुई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों के अंत्यपरीक्षण हेतु कार्रवाई में जुटी है। परिजनों द्वारा मृतकों का शव जिले के पैतृक गांव लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हमीरपुर बारा निवासी मुकेश कुमार के पुत्र हीरालाल का बाढ़ के उमानाथ मंदिर में मुंडन के क्रम में सभी लोग दो निजी वाहन से जा रहे थे। इसी बीच आगे चल रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बाद में पीछे से आ रही स्कॉर्पियो में सवार परिवार वालों ने सभी को इलाज के लिए पुलिस के सहयोग से भर्ती कराया। दुर्घटना में हिसुआ थाना क्षेत्र के कहरिया बेलदरिया ग्राम के नीरज कुमार 25 वर्ष एवं उनकी फुआ फुलवा देवी 52 वर्ष एवं कमला देवी लगभग 55 वर्ष शामिल है वहीं हमीदपुर बारा ग्राम के मृतक रिशु कुमारी 5 वर्ष, पार्वती देवी 50 वर्ष और निर्मला देवी 50 वर्ष शामिल है । दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी बताया गया है।

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !