भाजपा नेता मधुसूदन गोराई ने निजी खर्च से आदिवासी बहुल गांव को पक्की सड़क से जोड़ा
सरायकेला : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा है। यहां रास्ता, सिंचाई, चिकित्सा, रोजगार आदि का घोर अभाव है। दर्जनों गांव तक पहुंच पथ नहीं होने के कारण ग्रामीणों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रहा है।
आदिवासी बहुल पुरनापाणी गांव तक पहुंचपथ नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पढ़ रहा था। ग्रामीणों ने रास्ता नहीं होने की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई को दी।
मधुसूदन गोराई ने निजी खर्च से केतूंगा गांव के पक्की सड़क से पुरनापाणी गांव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर मिट्टी मुरुम सड़क निजी खर्च से निर्माण करवाया। पुरनापाणी के वार्ड सदस्य शुक्राचार्य सिंह ने कहा कि वर्षाकाल में इस गांव से बाहर जाना काफी मुश्किल होता था। उच्च विद्यालय, कॉलेज आदि जाने में छात्र छात्राओं को जूता - चप्पल हाथ में पकड़ कर मीलों तक पैदल चलना पड़ता था।
निखिल सिंह ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी रास्ता नहीं रहने के कारण रोगियों को अस्पताल ले जाने में हो रहा था। ग्रामीण चिकित्सक भी गांव आने में कतराते थे। अब भाजपा नेता मधुसूदन गोराई के प्रयास से ग्रामीणों की परेशानी दूर हुई। मधुसूदन गोराई ने कहा कि नीमडीह प्रखंड के कल्याणपुर उनके पैतृक गांव है। इसलिए ग्रामीणों की समस्यायों का अच्छी तरह से जानकारी है। वे कहते हैं कि हमेशा ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र की समस्यायों को दूर करने का प्रयास रहेगा।
रास्ता निर्माण कार्य में निखिल सिंह, वार्ड सदस्य शुक्राचार्य सिंह, विपुल सिंह, पदमालोचन सिंह गोपीनाथ दास, भुवन सिंह, कृष्ण महतो आदि ने पहल किया।











चाईबासा : कोल्हान के सेल की गुवा खदान में संयुक्त यूनियन, सेलकर्मी व ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालिन स्लो डाउन आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़ के नेतृत्व में 11 जुलाई को लगातार आठवें दिन भी जारी रहा।
सरायकेला : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सरायकेला परिसर में विश्व परिवार कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारतियार, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि, सरायकेला विधानसभा श्री सनंद कु. आचार्य के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त नें कहा कि हर साल 11 जुलाई को पूरे विश्व में जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति बढ़ती जनसंख्या की ओर ध्यान दें और जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान भी अवश्य दें। उन्होंने कहा कि भारत में जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण उच्च जन्म दर, अशिक्षा एवं अज्ञानता, बाल विवाह, अंधविश्वास आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए कार्य योजना के तहत जनसख्या नियंत्रण की क्षेत्र में कार्य करें। वही जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा नें आम लोगों से अपील की और कहा कि लोग जनसंख्या नियंत्रण करने में सहयोग करें तथा स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाकर परिवार नियोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतिम योग्य दंपति तक गर्भनिरोधक की पहुंच को सुनिश्चित किया जाना है , जिससे मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा के द्वारा परिवार नियोजन की विधियों इसके लाभ इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को घटाया जा सकता है परिवार नियोजन में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि परिवार स्वास्थ्य मेला 11 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2024 तक चलेगा जिसमें सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जाँच के साथ महिला वाजीकरण पुरुष नसबंदी, कंडोम एवं माला-डी का वितरण किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सक, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मंचाशीन अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही नव विवाहित जोड़ो को परिवार नियोजन तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से "नई पहल किट" प्रदान किया गया।
चाईबासा: कोल्हान के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा गुरुवार को हाटगम्हारिया प्रखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और वही कीताहातु गांव में बैठक कर ग्रामीणों से हाथी के आतंक के बारे में सुरक्षा को लेकर चर्चा की और ग्रामीणों की हाथी की समस्याओं के। बारे रुरूब हुए।
Jul 14 2024, 12:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.4k