दहेज मुक्त समाज के निर्माण में सबका सहयोग जरूरी: डीपीओ
![]()
महेश चंद्र गुप्ता , बहराइच। दहेज एक सामाजिक बुराई है। जिसके कारण समाज में महिलाओं के प्रति अकल्पनीय यातनाएँ और अपराध की घटनाएं सामने आती है। भारतीय वैवाहिक व्यवस्था को दहेज जैसे दानव से मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को आगे आना होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी/दहेज प्रतिषेध अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दहेज, शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। श्री सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के दृढ़ संकल्पित मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में दहेज सहित महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश के लिए अनेकों हेल्पलाइन नम्बर संचालित है। इसके अलावा दहेज के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के विरूद्ध दहेज निषेध अधिनियम 1961 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही अमल में लायी जाती है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि दहेज जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए आमजन में जागरूकता के साथ-साथ हमें बालिका शिक्षा तथा महिलाओं को स्वावलम्बन की दिशा में अग्रसर करना होगा। दहेज प्रथा न केवल अपराध है, बल्कि अनैतिक भी है। इसलिये दहेज प्रथा की बुराइयों के प्रति समाज को जागरूक करने की जरूरत है, ताकि समाज में दहेज की मांग करने वालों की प्रतिष्ठा कम हो जाए। श्री सिंह ने बताया कि दहेज सम्बन्धित किसी भी शिकायत जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी के मोबाइल नम्बर 7518024026, वन स्टॉप सेन्टर अथवा 181 महिला हेल्पलाइन व चाइल्ड हेल्पलाइन, 1098 पर की जा सकती है। अधिक जानकारी हेतु कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी, बहराइच के कार्यालय या गेंदघर मैदान स्थित वन स्टॉप सेन्टर से सम्पर्क किया जा सकता है।


महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच। नीति आयोग द्वारा देश में चयनित 112 आकांक्षी जनपदों के 500 विकास खण्डों में 01 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले सम्पूर्णता अभियान के सफल संचालन के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी तथा आकांक्षी ब्लाक हुज़ूरपुर के ग्राम प्रधान तथा क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Jul 04 2024, 18:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k