Jharkhand

Jun 28 2024, 14:38

पिछले पांच माह से जमीन घोटाले के आरोप में जेल बंद झारखंड के पूर्व सीएम वेल के बाद आज शाम तक जेल से होगें रिहा

झारखंड डेस्क 

रांची :पिछले 5 माह से कथित जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को अंततः वेल मिल गयी. संभवत आज शाम तक वे जेल से बाहर आ जायेंगे. कथित जमीन घोटाले में पिछले कई महीनों से वे जेल में बंद थे. इसके कारण उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

 अदालत ने 13 जून को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने शुक्रवार को उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर कहा गया था कि हेमंत सोरेन ने अनधिकृत रूप से बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जा किया है। यह पीएमएलए एक्ट में निहित प्रविधानों के तहत मनी लॉन्ड्रिंग है। ईडी ने कहा था कि हेमंत सोरेन प्रभावशाली व्यक्ति हैं। जमानत मिलने पर जांच को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्हें जमानत की सुविधा नहीं दी जाए।

हेमंत सोरेन की वकील ने क्या दी दलील?

हेमंत सोरेन की ओर से इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा गया था कि यह मनी लॉन्ड्रिंग नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। केंद्र ईडी का दुरुपयोग कर रहा है। विनोद सिंह के व्हाट्सऐप चैट में जिस 8.86 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने की बात कही जा रही है, वह उस जमीन का नहीं है। यह केवल ईडी का अनुमान है।

 सदर थाने में जो मामला दर्ज हुआ है, उसकी जांच बाकी है। ईडी कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है, इसलिए याचिका दाखिल की गई है।

पिछले 5 महीने से थे जेल में

हेमंत सोरेन पिछले 5 महीनों से जेल में थे। इस बीच उन्हें किसी कार्यक्रम के जाने के लिए कुछ दिनों के लिए जमानत दी गई थी लेकिन इसके बाद फिर वह जेल चले गए थे। हालांकि हाई कोर्ट ने अब उन्हें बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी। 

इससे पहले 10 जून को हुई सुनवाई में हेमंत सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि सोरेन पर रांची के बार्गेन क्षेत्र में 8.86 एकड़ के भूखंड पर कब्जा करने का गलत आरोप लगाया गया है और यह धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपराध नहीं बनता है,

 जिसके लिए सोरेन को हिरासत में लिया गया है। ईडी ने आरोप लगाया है कि भूमि दस्तावेजों में फेरबदल किया गया और सोरेन ने मूल भूस्वामियों को जबरन बेदखल कर दिया।

सिब्बल ने जवाब दिया कि मूल भूस्वामियों ने तब कोई शिकायत नहीं की जब उनकी जमीन कथित तौर पर ली गई तो और न ही अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि जबरन बेदखली की यह घटना 2009-10 में घटित हुई बतायी जाती है, लेकिन रिपोर्ट 2023 में ही तैयार की गई। सिब्बल ने दलील दी कि यदि सोरेन के खिलाफ सभी आरोप सही भी हों, तो भी यह जबरन बेदखली का एक दीवानी मामला होगा, न कि आपराधिक मामला।

उन्होंने दावा किया कि आपराधिक मामला सोरेन को सलाखों के पीछे रखने के गुप्त उद्देश्य से प्रेरित था। उन्होंने दावा किया कि ईडी ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की और सोरेन को फंसाने के लिए झूठे दस्तावेज तैयार किए। मूल भूस्वामी राज कुमार पाहन ने पहले ही भूमि को अपने नाम पर बहाल करने के लिए आवेदन कर दिया है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

Jharkhand

Jun 27 2024, 16:20

झारखण्ड राज्य में है एक ऐसा गांव,जहाँ सबसे ज्यादा हुआ है जुड़वा बच्चों का जन्म,इसके कारण का नहीं है मेडिकल साइंस के पास जवाब



झारखंड डेस्क
प्रकृति ने सृष्टि की जिस तरह रचना की है वह अनमोल है. यहाँ लोग जन्म लेते हैं, फिर जीवन जीकर मरते भी हैं. इस जगत में हर महिला का सपना मां बनना होता है। ये उनके लिए एक सुखद एहसास होता है, मगर खुशियों में चार चांद तब लग जाते हैं, जब कुछ महिलाएं  जुड़वां बच्चे को जन्म देते हैं। ऐसी घटना कुछ ही महिलाओं के साथ होती है।

लेकिन झारखंड के देवघर जिले में करौं प्रखंड का बेलकियारी  एक ऐसा गांव है जो बेहद खास बन गया है।

कारण है इस गांव में आए दिन किसी न किसी घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजती रहती है। वर्तमान में इस गांव में आधा दर्जन से अधिक जुड़वा बच्चे हैं। इतने जुड़वा बच्चे कैसे हैं और क्यों हैं इस बारे में अब तक कोई कुछ नहीं बता पाया है।

कुछ लोग इसे खान पान का नतीजा बताते हैं, तो कुछ इसे हवा पानी की देन मानते हैं। हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं।

*यहाँ 190 परिवार निवास करता है,जहाँ के अधिकतर लोग करते हैं रसोईये का काम*


इस गांव में करीब 190 परिवार निवास करते हैं। गांव की आबादी लगभग 1300 है। कहने को तो इस गांव की पहचान रसोइयों के लिए होती है।

सालों से विभिन्न आयोजनों के दौरान स्वाद की सुगंध फैलाने वाले इन पुश्तैनी रसोइयों द्वारा बनाए स्वादिष्ट भोजन के स्थानीय गांवों के अलावा धनबाद, झरिया, गिरिडीह समेत बंगाल के लोग भी कायल हैं।

*इन लोगो के यहां हुआ है जुड़वा बच्चे*

गांव के किशोर रवानी व निर्मल रवानी को जुड़वा लड़का-लड़की, संजय यादव, बंशी रवानी व चिरंजीव रवानी को दोनों लड़की एवं राजेश रवानी को दो लड़का है।

जुड़वा लड़की व लड़के के माता-पिता बताते हैं कि जब बच्चे छोटे थे, तो उनको पहचानने में गलती कर देते हैं। माताओं के साथ भी कई बार ऐसा हो जाता है कि एक बच्चे को दूध पिलाने के बाद दूसरे के बजाय फिर पहले को ही दूध पिला देती हैं।

*लोग जुड़वाँ बच्चों को ईश्वर का उपहार मानते हैं*

गांव के कई लोग जुड़वा बच्चे होना ईश्वर के एक विशेष उपहार के रूप में देखते हैं। लोगों का मानना है कि स्थानीय आहार के कारण शायद जुड़वा बच्चों के गर्भधारण की संभावना बढ़ती है, जबकि अन्य लोग सोचते हैं कि यह यहां के हवा या पानी में विशेष तत्व के कारण हो सकता है। हालांकि अभी वैज्ञानिक रूप से कुछ साबित नहीं हुआ है।

*मेडिकल साइंस में जुड़वा बच्चे को दो श्रेणी में किया गया है वर्गीकृत*

चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ केके सिंह ने बताया कि जुड़वा बच्चे दो प्रकार के होते हैं।

पहला डायजाइगाटिक है, जिसे आम भाषा में भ्रातृ जुड़वा कहते हैं। इसमें पैदा हुए बच्चे दो लड़के व दो लड़कियां व एक लड़का और एक लड़की हो सकते हैं। इनकी आदतें तो काफी कुछ एक जैसी होती हैं, लेकिन शक्ल में थोड़ा अंतर रहता है।

जुड़वा बच्चों का दूसरा प्रकार है मोनोजाइगाटिक। इन्हें आम भाषा में अभिन्न जुड़वा भी कहते हैं। इस प्रक्रिया के तहत जन्म लेने वाले बच्चे हूबहू एक जैसे दिखते हैं। इनके स्वभाव से लेकर इनके लुक तक सब कुछ एक समान रहता है। इनके बीच पहचान करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Jharkhand

Jun 27 2024, 14:49

नीट पेपर लीक मामले में हज़ारीबाग पहुंची सीबीआई के टीम ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक सहित 10 लोगों को लिया हिरासत में

झारखंड डेस्क
झारखंड : मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित नीट पेपर लीक मामले की छानबीन करने हजारीबाग पहुंची. सीबीआई टीम ने  ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक समेत दस लोगों को हिरासत में ले लिया है । हिरासत में लिए लोगों से सी बी आई टीम सभी से चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है।

प्राचार्य समेत जिन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें पांच इन्विजिलेटर, दो ऑब्जर्वर, एक सेंटर सुपरिंटेंडेंट और एक टोटो चालक शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार इससे पहले टीम ने नीट से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें कार से गेस्ट हाउस लाया गया जहां सभी से पूछताछ हो रही है। टीम को कुछ बड़ा इनपुट मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, सीबीआई ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि मामले की जांच कर रही बिहार ईओयू ने चार मई को पटना में अधजला प्रश्नपत्र बरामद किया था। इसके सीरियल नंबर ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र के थे।

बुधवार को सीबीआई टीम सबसे पहले ओएसिस स्कूल पहुंची। यहां प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों और शिक्षकों से जानकारी हासिल की। पूछा-प्रश्नपत्र कितने बजे हस्तगत हुआ? रिसीविंग की टाइम से लेकर सब कुछ देखा। परीक्षा के दौरान डिजिटल लॉक नहीं खुलने की बाबत पूछा कि इसके बाद प्रश्नपत्र कैसे बांटे गए? मूल प्रश्नपत्र की पैकिंग और पैकिंग ट्रंक में छेड़छाड़ के बारे में भी सवाल पूछे गए।

इस मामले में  चिंटू और मुकेश से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। कोर्ट से सीबीआई को दोनों का रिमांड मिल गया है। चिंटू के पास ही सबसे पहले नीट का प्रश्नपत्र आया था, जिसे रॉकी ने भेजा। रॉकी, अतुल वत्स तक पहुंचने के लिए इससे  पूछताछ होगी। मुकेश ने अभ्यर्थियों को रामकृष्णा नगर स्थित स्कूल तक पहुंचाया था। उसकी और क्या भूमिका रही, इसका पता लगाया जा रहा है।

नीट पेपर लीक के दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जांच एजेंसी पारदर्शिता और निष्पक्षता से अपना काम कर रही है। बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। ग्रामीण विकास मंत्री बुधवार को  पटना स्थित  पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम-अवाम की समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन होता है। जनता हमारे लिए सर्वोपरि है और अंतिम पायदान पर खड़े प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति से सीधा जुड़ाव हमारी सरकार की खासियत रही है।

Jharkhand

Jun 27 2024, 14:32

धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही अनुपमा सिंह बनी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकर्ताओें ने जोरदार स्वागत

झा. डेस्क
बोकारो : बेरमो विधायक अनुप सिंह की पत्नी व कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बुधवार को जियलगोरा कार्यालय में कार्यकर्ताओें ने जोरदार स्वागत किया।

अनुपमा सिंह ने कहा कि मैं सदैव सुख, दुख में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी मिलूगी। फर्टिलाइजर्स वर्कर्स यूनियन से जुड़े युवा एवं महिलाओं ने भी स्वागत किया।

मौके पर दीपक कुमार,नंदकिशोर रजक, निक्की कुमार, सिराज अंसारी ,पवन कुमार, राहुल कुमार ,सचिन कुमार, प्रदीप यादव ,सुशांत कुमार, औरंगजेब अंसारी, विजय कुमार, साजिद अंसारी फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन महिला मोर्चा कि अध्यक्ष पुतुल महतो,संजय राय, समसुददीन खान, रौनक कुमार, विष्णु ,रोहित, उमेश, पवन ,संतोष कुमार साहनी, संतोष चौधरी आदि मुख्य है।

Jharkhand

Jun 27 2024, 14:01

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के झारखंड प्रदेश इकाई की बैठक रांची के पिस्‍का मोड़ स्थित एक होटल में हुई
इस वर्ष देश भर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र खोलने की बैठक में जानकारी दी गयी
झारखंड डेस्क अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के झारखंड प्रदेश के पदधारियों की बैठक रांची के पिस्‍का मोड़ स्थित होटल में 26 जून, 2024 को हुई। इसमें संगठन के गुजरात, राजस्थान और पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त बैठक में अनुनय मंत्री को झारखंड प्रदेश हिंदू हेल्पलाइन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदधारी को एक-एक जिले में श्री हनुमान चालीसा केंद्र अधिक से अधिक चलने की जिम्मेदारी दी गई। इस वर्ष महाकुंभ के अवसर पर विराट हिंदू महासम्मेलन प्रयागराज में किया जाएगा। इस वर्ष देश भर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में झारखंड में भी अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यह प्रांत बैठक प्रत्येक माह में होगी। इसका मूल्यांकन अगली बैठक में किया जाएगा। बैठक में प्रांत महामंत्री दिलीप वेद, संगठन मंत्री कन्हैया लाल, प्रांत मंत्री प्रशांत सिंह, विनोद सिंह, एडवोकेट फॉर्म के प्रांत उपाध्यक्ष अधिवक्ता नित्यानंद सिंह, राष्ट्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गोपाल महतो, इंडिया हेल्थ लाइन के प्रांत मंत्री राजीव रंजन मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की मंत्री सीमा शर्मा, राष्ट्रीय महिला परिषद की उपाध्यक्ष शीला देवी मौजूद थे। इसके अलावा ओजस्विनी की प्रांत मंत्री डोली कुमारी, हिंदू हेल्पलाइन प्रदीप राणा, धनबाद विभाग के अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, रांची विभाग अध्यक्ष ओपी मिश्रा, जमशेदपुर विभाग अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद पाठक, मंत्री टीवीआर राजू, राष्ट्रीय बजरंग दल रांची के विभाग अध्यक्ष छोटन माहली, कार्यसमिति सदस्य आदित्य स्वर्णकार एवं रोहित कुमार भी बैठक में उपस्थित थे।

Jharkhand

Jun 27 2024, 11:42

धनबाद में सीएम चंपई सोरेन ने कहा - अगले 3 महीने में 40 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी*

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार को धनबादवासियों को कई सौगातें दीं। उन्होंने 383 करोड़ से अधिक का तोहफा दिया। करीब 313 करोड़ 96 लाख रुपए की 333 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। 23540 लाभुकों के बीच करीब 69 करोड़ 73 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले महीने एक नई स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की जाएगी। इसमें 15 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा। विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार जल्द नीति बनाएगी। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए व्यवस्था की हर कड़ी मजबूत की जा रही है। अगले तीन महीने में 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Jharkhand

Jun 27 2024, 11:39

चंपाई कैबिनेट विस्तार जल्द, इरफान और वैद्यनाथ होंगे नए मंत्री, बादल की जगह दीपिका पांडेय सिंह की है चर्चा*!

झारखंड डेस्क चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार जल्द होने वाला है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होटवार जेल जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात में मंत्री पद को लेकर सहमति बन गई है। 12वें मंत्री के कोटा को भी इस बार भरा जाएगा। पहले से ही 12वें मंत्री के लिए कांग्रेस और जेएमएम दोनों पार्टियां दावा कर रही थी। इसलिए चंपाई सोरेन के शपथग्रहण के दौरान 12वें मंत्री के रूप में बैद्यनाथ राम को अंतिम समय में ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद बैद्यनाथ राम नाराज हो गए थे और इस मामले में मुख्यमंत्री ने खुद बैद्यनाथ राम को मनाया था और आगे उन्हे कैबिनेट में जगह देने का आश्वासन दिया था। जेल में बंद आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस की ओर से इरफान अंसारी और दीपिका पांडे का नाम आगे चल रहा है। जातिगत समीकरण और महिला विधायक होने के वजह से दीपिका पांडे का पलरा भारी नजर आ रहा है। वही इरफान अंसारी आलमगीर आलम के बाद एकमात्र मुस्लिम विधायक है इसलिए उन्हे आलमगीर की जगह मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिल रही है कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का रिपोर्ट कार्ड सही नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। न ही उनकी कोई विशेष सक्रियता दिखी। इसलिए उनके मंत्री बने रहने पर संकट है। चर्चा है कि उन्हें ड्राप किया जा सकता है और उनकी जगह दीपिका पांडे सिंह को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं जेएमएम 12 वें मंत्री का कोटा अपने पास रखना चाहता है। हेमंत सोरेन और गुलाम अहमद मीर के बीच हुई मुलाकात में इसपर सहमति बन गई है। लातेहार से विद्यायक बैद्यनाथ राम को चंपाई कैबिनेट में जगह दिये जाने को लेकर सहमति बनने की बात कही जा रही है। चंपाई सोरेन के शपथग्रहण के समय उन्हे अंतिम समय में कांग्रेस-जेएमएम में सहमति नहीं बनने की वजह से ड्राप कर दिया गया था लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हे कैबिनेट में जगह दी जा रही है।

Jharkhand

Jun 26 2024, 21:52

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड भाजपा की तरफ से गठबंधन की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाने की तैयारी


डेस्क : राज्य विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड भाजपा की तरफ से गठबंधन की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है।

भाजपा नेताओं का दावा है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। आदिवासी क्षेत्रों में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समाज की जमीन को लूटने का अभियान चलाया हुआ है। अपने आरोप पत्र में भाजपा भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के मामले को प्रमुखता से उठाएगी।

इसके अलावा झामुमो के चुनावी वादे के मुताबिक पिछले साढ़े चार साल में युवाओं को रोजगार नहीं देने, परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक जैसे आम लोगों से जुड़े मुद्दे भी आरोपपत्र में उठाए जाएंगे।

सांप्रदायिक तुष्टीकरण का मामला कर रहा अपील

भाजपा का मानना है कि संताल परगना, लोहरदगा, रांची समेत कई जिलों में बंगलादेशी घुसपैठियों ने आदिवासी समाज की बेटियों को फंसाकर उनसे शादी के जरिए सांस्कृतिक अतिक्रमण किया है। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र में जमीन की अवैध खरीद-बिक्री भी हो रही है।

भाजपा का आरोप है कि सांप्रदायिक तुष्टीकरण के चक्कर में राज्य सरकार इन मामलों में कार्रवाई नहीं करती है। बाबूलाल मरांडी इस मुद्दे को लेकर लगातार झामुमो पर आरोप लगाते रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय के सांस्कृतिक उत्पीड़न का यह मुद्दा विधानसभा चुनाव में उसके पक्ष में ध्रुवीकरण में सहायक होगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को झारखंड भाजपा का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। हिमंत बिस्व सरमा असम में भी बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा प्रमुखता से उठा रहे हैं। उनके अनुभव से भी इस मामले में पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है।

आम लोगों के बात कर तैयार होगा आरोप पत्र

आरोप पत्र बनाने के लिए भाजपा नेता आमलोगों की राय भी लेंगे। जनता के बीच जो मुद्दे चल रहे हैं, उनको भी आरोप पत्र में जगह मिलेगी। इसमें बिजली, पानी जैसे मुद्दों के अलावा रोजगार के मुद्दे को भी अहमियत दी जाएगी। सबसे अधिक जोर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के जेल में रहने के मुद्दे को भाजपा राज्य सरकार के भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए आरोप पत्र तैयार करेगी।

Jharkhand

Jun 26 2024, 21:36

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम अब पहुंची SBI बैंक, किया पूछताछ, मिले अहम सुराग


डेस्क: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ की टीम हजारीबाग पहुंची चुकी है। बैंक पहुंचते टीम के दो सदस्य बैंक प्रबंधक के चैंबर में बैठ की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे।

एक-एक मिनट की गतिविधि को नोट किया गया। जहां बुकलेट रखे गए थे वहां कौन कितने देर अंदर रहा। इसे नोट किया गया।

तीन मई से पांच मई तक एक-एक गतिविधि की जानकारी ली गई है। बताया जा रहा है वीडियो फुटेज में ट्रंक को स्ट्रांग रूम में रखते और बाहर निकालते उसे सीलबंद पाया गया है।

यह भी जानकारी ली गई है कि कूरियर कंपनी ने कैसे बैंक तक बुकलेट को पहुंचाया था। बाहर के फुटेज में टोटो से ट्रंक आते दिखे। प्रश्न पत्र लेकर आए सभी वाहनों की छानबीन में टीम लग गई है।

सीबीआइ की टीम 4-5 घंटे तक जांच की

बताया जाता है कि सीबीआइ की टीम करीब चार से पांच घंटे तक यहां रूकी। एकाउंटेंट वीरेंद्र मुंडा से जानकारी ली। यहां से छानबीन पूरी की टीम शाम सात बजे बैंक से बाहर निकली गई। बताया जाता है कि कूरियर कंपनी की जांच के लिए यह दल रांची निकल गया है।

बैंक में छानबीन के दौरान किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नही थी। हालांकि, एसबीआइ बैंक प्रबंधक इस प्रकरण में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Jharkhand

Jun 26 2024, 21:35

रेल दुर्घटना के बाद के हालात को संभालने के लिए ट्रेन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण


डेस्क: रेल दुर्घटना होने पर रेल प्रबंधन द्वारा नागरिक सुरक्षा के लिए 12 प्रकार की सेवाएं सक्रियता से करने होते हैं. इन सभी का प्रशिक्षण सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर और उनकी टीम द्वारा लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र टाटानगर में रेल चालकों को दिया गया.

 टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों आद्रा, रांची, बोकारो, चक्रधरपुर, झारसुगुड़ा, डांगवापोसी, खड़गपुर, सांतरागाछी और हावड़ा से प्रशिक्षण के लिए उपस्थित चालक दल को बताया गया कि नागरिक सुरक्षा के लिए आवश्यक सेवाएं हेडक्वार्टर सर्विस, वार्डन सर्विस, कम्युनिकेशन सर्विस, कैजुअल्टी सर्विस, फायर फाइटिंग सर्विस आदि देने के कार्य करने होते हैं. इसका संक्षिप्त प्रशिक्षण सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा पीपीटी के माध्यम दी गयी. 

साथ ही चालक दल को घटनास्थल पर एक या दो व्यक्ति द्वारा घायल पीड़ितों को ट्रांसपोर्टिंग करने की इमरजेंसी विधि बताई गयी. फायर सर्विस की लाइव प्रशिक्षण सिविल डिफेंस डेमोस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और शंकर कुमार प्रसाद अग्निशामक यंत्र का उपयोग विधि और सावधानियां मैन मेड स्ट्रेचर विधि का प्रदर्शन करते हुए बताया. इस मौके पर अनामिका मंडल, तेजीता दास द्वारा प्राथमिक उपचार करने की विधि प्रदर्शित की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के 300 लोको पायलट उपस्थित रहे.