Jharkhand

Jun 25 2024, 11:54

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बनी कांग्रेस की रणनीति, भाजपा पर साधा निशाना

रांची डेस्क,

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी के मद्देनजर झारखंड इकाई के शीर्ष नेताओं की एक टीम, चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गई। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा 24 जून को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। 

दिल्ली में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉंधी, संगठन महासचिव के0 सी0 वेणुगोपाल, झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बन्ना गुप्ता समेत कई नेता शामिल थे। 

कांग्रेस हाईकमान की बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा हुई। साथ ही राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई। वही राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखण्ड के जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णता समर्पित है। सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हमसभी प्रतिबद्ध है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने षडयंत्रकारी राजनीति कर झारखण्ड की अस्मिता का अपमान किया है। आनेवाला विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है।

Jharkhand

Jun 25 2024, 11:52

देशभर में साइबर क्राइम के लिए कुख्यात जामताड़ा को कोल इंडिया देने जा रहा नई पहचान, बड़ा प्रोजेक्ट शुरू

कोयला से यहाँ मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों का होगा उत्पादन 

झा. डेस्क 

जामताड़ा : देशभर में साइबर क्राइम के लिए कुख्यात जामताड़ा को कोल इंडिया देने जा रहा नई पहचान, बड़ा प्रोजेक्ट शुरू। इस पहल का उद्देश्य कोयला उद्योग में क्रांति लाना है।

कोयला गैसीकरण के उपयोग के माध्‍यम से इसे औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों में परिवर्तित करना है।

सूचनाजी न्यूज, झारखंड। कोयला मंत्रालय के रणनीतिक निर्देशन के अतर्गत, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में भूमिगत कोयला गैसीकरण (यूसीजी) के लिए एक अभिनव पायलट परियोजना का शुभारंभ किया है।

यह कोयला क्षेत्र के भीतर मंत्रालय के सक्रिय विविधीकरण प्रयासों को दर्शाता है। इस प्रथम अभूतपूर्व पहल का उद्देश्य कोयला उद्योग में क्रांति लाना है, इसके लिए मूल स्थान पर कोयला गैसीकरण का उपयोग करके इसे मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों में परिवर्तित करना है।

इन गैसों का उपयोग सिंथेटिक प्राकृतिक गैस, ईंधन, उर्वरक, विस्फोटक और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए रासायनिक फीडस्टॉक्स के उत्पादन के लिए किया जा सकता है। 

कोयला मंत्रालय कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है साथ ही यह कोयले को विभिन्न उच्च मूल्य वाले रासायनिक उत्पादों में परिवर्तित करते हुए इसकी क्षमता को पूर्ण रूप से उपयोग में लाता है।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के लिए बड़ी उपलब्धि

भूमिगत कोयला गैसीकरण कोयला संसाधनों तक पहुँच प्रदान करके एक महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है जो पारंपरिक खनन विधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से अव्यवहारिक हैं। यह पायलट परियोजना कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और इसकी सहायक कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह भारत को उन्नत कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकियों को अपनाने में अग्रणी के रूप में स्थापित करती है।

2015 में कोयला मंत्रालय ने मंजूरी दी थी

दिसंबर 2015 में कोयला मंत्रालय ने कोयला और लिग्नाइट युक्त क्षेत्रों में यूसीजी के लिए एक व्यापक नीतिगत प्रारूप को स्‍वीकृति दी थी। इस नीति के अनुरूप, कोल इंडिया ने भारतीय भू-खनन स्थितियों के अनुरूप यूसीजी प्रौद्योगिकी को लागू करने के लिए कस्ता कोयला ब्लॉक का चयन किया।

ईसीएल द्वारा सीएमपीडीआई रांची और कनाडा की एर्गो एक्सर्जी टेक्नोलॉजीज इंक (ईईटीआई) के सहयोग से प्रबंधित यह परियोजना दो वर्ष तक संचालित की जाएगी और इसमें दो चरण शामिल हैं।

भारत के ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तनकारी अवसरों का सृजन होने की आशा

22 जून, 2024 को प्रारंभ हुए प्रथम चरण में बोरहोल ड्रिलिंग और कोर टेस्टिंग के माध्यम से तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करना शामिल है। दूसरे चरण में पायलट पैमाने पर कोयला गैसीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

सीआईएल आरएंडडी बोर्ड द्वारा वित्तपोषित यह महत्वाकांक्षी आरएंडडी परियोजना, उप-कार्यान्वयन एजेंसियों के रूप में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और एर्गो एक्सर्जी के बीच सहयोग का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है।

इस पायलट परियोजना के सफल क्रियान्वयन से भारत के ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तनकारी अवसरों का सृजन होने की आशा है। यह देश के कोयला संसाधनों के दीर्घकालिक और कुशल उपयोग को प्रदर्शित करेगा।

भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में

कोयला मंत्रालय इस अग्रणी पहल के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्‍पूर्ण रूप से समर्थन प्रदान करने के लिए तत्पर है और भारत के ऊर्जा परिदृश्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव के प्रति आशान्वित है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के नेतृत्व में यह रणनीतिक पहल कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाती है और सतत विकास को बढ़ावा देती है।

यह पायलट प्रोजेक्ट कोयला संसाधन उपयोग में नए मानक स्थापित करने के उद्देश्य के साथ जैसे जैसे आगे बढ़ेगा इससे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्‍वपूर्ण योगदान मिलेगा। कोयला मंत्रालय इस क्षेत्र में नवाचार और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, इससे राष्ट्र के लिए एक सुगम और पर्यावरणीय रूप से स्‍थायी ऊर्जा भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है।

Jharkhand

Jun 25 2024, 11:46

भाजपा ने झारखंड में कोर कमेटी के अलावे बनायीं और कमेटीयां, गीता कोड़ा को कई जगह मिली जगह सीता की चर्चा तक नहीं


झारखंड डेस्क 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक दलों की तैयारी जोर शोर से चल रही है.

इसी तैयारी के क्रम में भाजपा ने झारखंड के लिए प्रभारी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हेमंत विश्व सरमा को बनाया गया है.

भाजपा विधानसभा चुनाव के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कमेटियों की घोषणा कर रही है जिसमे लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद गीता कोड़ा को कमेटियों में अहम जगह दी गई है। लेकिन सीता सोरेन को नहीं दी गयी है.

झारखंड भाजपा की कोर कमेटी में बदलाव किये गए है। विधानसभा के पूर्व गठित कोर कमेटी में विधायक भानु प्रताप शाही, अनंत ओझा, पूर्व सांसद समीर उरांव को इंट्री तो दी गई है। वहीं, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह अब कोर कमेटी के हिस्सा नहीं हैं। पहली बार कोर कमेटी में संगठन के तीनों महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू और मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया है। 

केंद्रीय मंत्री के तौर पर अन्नपूर्णा देवी व संजय सेठ को भी कोर कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। पूर्व के सभी सदस्यों को यथावत रखा गया है।

कोर कमेटी के गठन को लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चा

कोर कमेटी के गठन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं पार्टी के भीतर हैं। कोर कमेटी में पार्टी की अनुषांगिक इकाइयों से आने वाले सदस्यों को रखा जाता है। वहीं, पहली बार तीनों महामंत्रियों को शामिल किए जाने पर चर्चाएं हो रही हैं।

गीता को अहम जिम्मेदारी, सीता की चर्चा तक नहीं

भाजपा ने विधानसभा चुनाव तक के कार्यक्रमों के लिए कमेटियों की घोषणा की है। लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद गीता कोड़ा को कमेटियों में अहम जगह दी गई है। गीता कोड़ा को विस चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने वाली कमेटी में रखा गया है।

 राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने वाली कमेटी में भी शामिल हैं। अभिनंदन व विजय संकल्प सभाओं के लिए भी गठित कमेटी में हैं। लेकिन पार्टी ने सीता सोरेन को किसी भी कमेटी में जगह नहीं दी है। दुमका चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन ने पार्टी के ही नेताओं को कटघरे में खड़ा किया था।

आरोप पत्र कमेटी में 9 लोग

विधानसभा चुनाव में 3 महीना का समय बचा है, इसके लिए भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने के लिए आरोप पत्र समिति का गठन किया गया है। इसमें सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, अमित मंडल, अरुण उरांव, गीता कोड़ा, केदार हाजरा, विरंची नारायण, शशांक राज, सुनीता सिंह को शामिल किया गया है।

Jharkhand

Jun 25 2024, 10:44

आज रांची में 25 जून 2024 का मौसम: आज रांची में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जानिये आज दिनभर के मौसम का हाल


झा. डेस्क 

रांची में आज न्यूनतम तापमान 29.19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 32.39 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

रांची में कल का न्यूनतम तापमान 26.45 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.74 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 47% दर्ज की गई। सूर्योदय 05:04:12 बजे हुआ है और सूर्यास्त 18:38:18 बजे होगा।

रांची में पूरे हफ्ते के मौसम का ब्योरा नीचे है।

बुधवार : रांची में 26 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 32.74 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गुरुवार : रांची में 27 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 35.11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.91 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार : रांची में 28 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 33.42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.01 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शनिवार : रांची में 29 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 31.13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रविवार : रांची में 30 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 25.26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार : रांची में 01 जूलाई 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगर आपकी योजना यात्रा करने की है, तो उससे पहले भारत के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल पहले जान लें।

Jharkhand

Jun 25 2024, 10:38

नीट पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्राचार्य कूरियर कंपनी पर फोड़ा ठीकरा, कहा इसके पीछे सुनियोजित गिरोह सक्रिय

झारखण्ड डेस्क 

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रत्यके दिन कई खुलासे हो रहे हैं. जिसको लेकर परीक्षा प्रणाली पर हीं सवाल उठ खड़ा हो गया है.

इधर हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्राचार्य और नीट के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एहसानुल हसन ने नीट के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को लेकर एक प्रेस वार्ता कर इस लीक का ठीकरा कूरियर कंपनी पर फोड़ा है.

 उन्होंने दावा किया है कि यह बात बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम की जांच में भी सामने आई है। डॉ एहसानुल हसन सोमवार को मीडिया से बात कर रहे थे।

प्रश्न पत्र भेजनें के लिए भाड़े के ई-रिक्शा पर भी डॉक्टर हसन ने उठाया सवाल

डॉ हसन ने दावा किया है कि ईओयू की जांच में पता चला कि प्रश्न पत्र के बक्से 3 मई 2024 को एक कूरियर सर्विस की ओर से एसबीआई हजारीबाग पहुंचाए गए थे। ईओयू की पूछताछ में हजारीबाग में कूरियर के कर्मचारियों ने बताया कि तीन मई 2024 को रांची से हजारीबाग प्रश्न पत्र के बक्से नेटवर्क की किसी गाड़ी से मंगाए गए थे और उन बक्सों को भाड़े के ई-रिक्शा से बैंक भेजा गया था।

 बुकलेट तो पटना में मिली तो फिर हजारीबाग से कैसे हुआ लीक:डॉ हसन 

डॉ एहसानुल का दावा है कि एनटीए के एसओपी के अनुसार प्रश्न पत्रों के बक्से 5 मई 2024 को रिसीव हुआ जबकि कथित तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना में प्रश्न पत्र की कॉपी 4 मई को ही उपलब्ध थी। ऐसी परिस्थिति में ओएसिस स्कूल किस प्रकार जिम्मेदार है।

एक गैंग है सक्रिय जो परीक्षा आयोजक एजेंसी की खामियों का उठा रहा है लाभ

जांच एजेंसी को मिले इनपुट के अनुसार, यूजी नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को बिहार के चर्चित संजीव मुखिया और रवि यंत्री गिरोह ने अंजाम दिया है। दोनों को ऑल इंडिया लेवल पर पेपर लीक करने का किंगपिन माना जाता है। कहा जाता है कि पेपर लीक करने के मामले में तीन दशक से नालंदा जहां हेडक्वार्टर रहा है, वहीं संजीव मुखिया और रवि यंत्री किंगपिन हैं। संजीव मुखिया भी नालंदा का रहने वाला है। जबकि राजेश खत्री पटना का। उसे यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन इस गिरोह के हाथ लंबे हैं।

गिरोह के सदस्यों ने सील बंद बक्से का ताला खोलने के बाद हुबहू पैक करने वाले एक्सपर्ट का लिया होगा सहारा

क्योंकि शुभम मंडल को सील बंद बक्से का ताला खोलने के बाद हुबहू पैक करने में महारत हासिल है। कहा जाता है कि उसे ताला खोलने में इतना शातिर माना जाता है कि परीक्षा का पेपर का स्कैन करने के लिए उसे दो लाख रुपए देकर एक बार गुजरात ले जाया गया था। संजीव मुखिया ने उसे हवाई जहाज का टिकट बुक कर भेजा था।

Jharkhand

Jun 24 2024, 19:21

वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर धनबाद सिविल सर्जन ने सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र को दिया निर्देश

धनबाद : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव बढ़ाया जाय. इसके बाद विभाग रेस हुआ और इसको लेकर काफी जोर दिया जा रहा है। इस संबध में पहले की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में लोगों का भरोसा बढ़ने लगा है.

सिविल सर्जन ने जारी किया निर्देश 

सिबिल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देश जारी किया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को मलेरिया मधुमेह और एचआईवी की जांच अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।

सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में नियमित एंटीनेटल चेकअप की जांच हो रही है। इसमें मलेरिया, मधुमेह, एचआईवी समेत कई अन्य जांच हैं।

मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना उद्देश्य

सिविल सर्जन ने बताया कि इसके पीछे सरकार का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी पकड़ आ जाने पर विभिन्न प्रकार की कॉम्प्लिकेशन को दूर किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए गर्भवती माता को ₹1400 प्रोत्साहन राशि मिलती है। पूरे प्रसव चक्र के दौरान ₹6000 तक का लाभ गर्भवती माता को मिलती है।

40% प्रसव सरकारी अस्पताल में

धनबाद में फिलहाल 40% गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में होने लगा है। विभाग की कोशिश है कि इस 70% से ऊपर ले जाया जाए। इसके लिए सहिया, चिकित्सा पदाधिकारी, नर्स समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Jharkhand

Jun 24 2024, 16:58

गिरिडीह के कबरीबाद कि बंद खदाने अबैध खनन का बना प्रमुख केंद्र, कभी भी हो सकती बड़ी हादसा

गिरिडीह के बनियाडीह स्थित बंद पड़ी सीसीएल की खदाने इन दिनों कोयले की चोरी का प्रमुख केंद्र बन गया है.

 यहाँ से सीसीएल को प्रति दिन लाखों का चूना लग रहा है। इस माइंस से रात में कोयला चोरी हो रही है। ऐसे में अवैध उत्खनन से वहां कभी भी भू-धंसान की घटना हो सकती है।

बताया जाता है कि कबरीबाद विभागीय माइंस बीते दो-तीन महीने से बंद है। माइंस बंद रहने से सीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था कंपनी ने हटा ली है। इसका फायदा कोयला चोर उठा रहे हैं। पता चला है कि अल सुबह तीन बजे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कबरीबाद माइंस के नीचे उतर जाते हैं।

माइंस के नीचे कई जगहों पर अवैध रूप से बनी खतरनाक सुरंग से कोयला निकाल कर उसे बाहर खपाते। निकाले गए कोयले को माइंस के ऊपर आसपास कई जगहों पर डंप किया जाता है। फिर वहां से साइकिल, मोटर साइकिल,स्कूटर आदि के जरिए बाहर खपाया जाता है। माइंस में बनी सुरंग से कोयला निकालने के दौरान जरा सी भी चूक होने पर मजदूरों की जान तक जा सकती है।

कुछ वर्ष यहाँ हो चुकी है पांच लोगों कि मौत 

ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में सीसीएल की इसी माइंस में अवैध सुरंग से कोयला निकालने के दौरान चाल धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। सभी मजदूर सिमरिया धौड़ा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने पांचों शवों को मजदूरों के घर के पास से ही बरामद किया था।

इधर, सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह ने बताया कि कबरीबाद विभागीय माइंस को बंद कर दिया गया है। वहां से सभी मशीनों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हटा लिया गया है। अगर वहां माइंस में अवैध सुरंग से कोयला निकल रहा है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand

Jun 24 2024, 15:19

जमशेदपुर में बैठकर लंदन के लोगों से ठगी करने वाला साइबर ठग गिफ्तार,पुलिस कर रही है जाँच


झा. डेस्क 

जमशेदपुर के गोलमुरी से पुलिस ने सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.यह गिरोह सर्वाधिक ठगी लंदन के लोगों से की है.उनके मोबाइल की क्लोनिंग करने के बाद उनके खातों से रुपयों को ट्रांसफर कर लेते थे। इनमें दो कंप्यूटर इंजीनियर हैं, जो गिरोह के सरगना थे। वे रात में विदेश में रहने वालों को अपने जाल में फंसाते थे। इसमें अमरीक सिंह नामक कंप्यूटर इंजीनियर ऐसा था, जो विदेश के लोगों का डाटा उपलब्ध कराता था। 

सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने दी शनिवार को प्रेस वार्ता में दी।

गिरोह का मुख्य सरगना टेल्को घड़ी पार्क के पास रहने वाला कंप्यूटर इंजीनियर सौरभ कुमार सिन्हा और साइबर क्राइम के लिए जगह उपलब्ध कराने वाला रमीज रजा खान पु है जो पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर का एक गिरोह है, जो न सिर्फ देश में बल्कि विदेश के लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। उन ठगों का लिंक गोलमुरी का मिला। इस सूचना पर बिष्टूपुर थाने में रमीज रजा खान के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद बिष्टूपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर और गोलमुरी पुलिस ने संयुक्त रूप से मुस्लिम बस्ती स्थित रमीज रजा खान के घर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने सातों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Jharkhand

Jun 24 2024, 11:52

गिरिडीह से एनडीए के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी दिल्ली के लिए हुए रवाना


राँची : गिरिडीह से एनडीए के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी दिल्ली के लिए राँची एयरपोर्ट से हुए रवाना कहां शपथ ग्रहण में होंगे शामिल वही विधानसभा चुनाव को लेकर कहा सभी पार्टिया अपनी-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है बीजेपी की भी तैयारी चल रही है।

Jharkhand

Jun 24 2024, 09:40

*पर्यटन की प्रबल संभावनाएं को देखते हुए मेरे मन में था, कई स्थलों को खूबसूरत बनाने का,वह अब समय पर होगा पूरा: CM*


चाईबासा :* CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सुंदरता के दृष्टिकोण से मनमोहक और बहुत ही आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं, यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य चिन्हित कई धार्मिक,आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। झारखंड आंदोलन के समय ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुये इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती वाकिफ हूं। इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को मिले इसी मकसद से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार हर सेक्टर में विकास की एक लम्बी लकीर खींचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।