Jharkhand

Jun 25 2024, 11:46

भाजपा ने झारखंड में कोर कमेटी के अलावे बनायीं और कमेटीयां, गीता कोड़ा को कई जगह मिली जगह सीता की चर्चा तक नहीं


झारखंड डेस्क 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक दलों की तैयारी जोर शोर से चल रही है.

इसी तैयारी के क्रम में भाजपा ने झारखंड के लिए प्रभारी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हेमंत विश्व सरमा को बनाया गया है.

भाजपा विधानसभा चुनाव के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कमेटियों की घोषणा कर रही है जिसमे लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद गीता कोड़ा को कमेटियों में अहम जगह दी गई है। लेकिन सीता सोरेन को नहीं दी गयी है.

झारखंड भाजपा की कोर कमेटी में बदलाव किये गए है। विधानसभा के पूर्व गठित कोर कमेटी में विधायक भानु प्रताप शाही, अनंत ओझा, पूर्व सांसद समीर उरांव को इंट्री तो दी गई है। वहीं, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह अब कोर कमेटी के हिस्सा नहीं हैं। पहली बार कोर कमेटी में संगठन के तीनों महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू और मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया है। 

केंद्रीय मंत्री के तौर पर अन्नपूर्णा देवी व संजय सेठ को भी कोर कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। पूर्व के सभी सदस्यों को यथावत रखा गया है।

कोर कमेटी के गठन को लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चा

कोर कमेटी के गठन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं पार्टी के भीतर हैं। कोर कमेटी में पार्टी की अनुषांगिक इकाइयों से आने वाले सदस्यों को रखा जाता है। वहीं, पहली बार तीनों महामंत्रियों को शामिल किए जाने पर चर्चाएं हो रही हैं।

गीता को अहम जिम्मेदारी, सीता की चर्चा तक नहीं

भाजपा ने विधानसभा चुनाव तक के कार्यक्रमों के लिए कमेटियों की घोषणा की है। लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद गीता कोड़ा को कमेटियों में अहम जगह दी गई है। गीता कोड़ा को विस चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने वाली कमेटी में रखा गया है।

 राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने वाली कमेटी में भी शामिल हैं। अभिनंदन व विजय संकल्प सभाओं के लिए भी गठित कमेटी में हैं। लेकिन पार्टी ने सीता सोरेन को किसी भी कमेटी में जगह नहीं दी है। दुमका चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन ने पार्टी के ही नेताओं को कटघरे में खड़ा किया था।

आरोप पत्र कमेटी में 9 लोग

विधानसभा चुनाव में 3 महीना का समय बचा है, इसके लिए भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने के लिए आरोप पत्र समिति का गठन किया गया है। इसमें सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, अमित मंडल, अरुण उरांव, गीता कोड़ा, केदार हाजरा, विरंची नारायण, शशांक राज, सुनीता सिंह को शामिल किया गया है।

Jharkhand

Jun 25 2024, 10:44

आज रांची में 25 जून 2024 का मौसम: आज रांची में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जानिये आज दिनभर के मौसम का हाल


झा. डेस्क 

रांची में आज न्यूनतम तापमान 29.19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 32.39 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

रांची में कल का न्यूनतम तापमान 26.45 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.74 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 47% दर्ज की गई। सूर्योदय 05:04:12 बजे हुआ है और सूर्यास्त 18:38:18 बजे होगा।

रांची में पूरे हफ्ते के मौसम का ब्योरा नीचे है।

बुधवार : रांची में 26 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 32.74 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गुरुवार : रांची में 27 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 35.11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.91 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार : रांची में 28 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 33.42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.01 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शनिवार : रांची में 29 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 31.13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रविवार : रांची में 30 जून 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 25.26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार : रांची में 01 जूलाई 2024 का मौसम, अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगर आपकी योजना यात्रा करने की है, तो उससे पहले भारत के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल पहले जान लें।

Jharkhand

Jun 25 2024, 10:38

नीट पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्राचार्य कूरियर कंपनी पर फोड़ा ठीकरा, कहा इसके पीछे सुनियोजित गिरोह सक्रिय

झारखण्ड डेस्क 

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रत्यके दिन कई खुलासे हो रहे हैं. जिसको लेकर परीक्षा प्रणाली पर हीं सवाल उठ खड़ा हो गया है.

इधर हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्राचार्य और नीट के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एहसानुल हसन ने नीट के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को लेकर एक प्रेस वार्ता कर इस लीक का ठीकरा कूरियर कंपनी पर फोड़ा है.

 उन्होंने दावा किया है कि यह बात बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम की जांच में भी सामने आई है। डॉ एहसानुल हसन सोमवार को मीडिया से बात कर रहे थे।

प्रश्न पत्र भेजनें के लिए भाड़े के ई-रिक्शा पर भी डॉक्टर हसन ने उठाया सवाल

डॉ हसन ने दावा किया है कि ईओयू की जांच में पता चला कि प्रश्न पत्र के बक्से 3 मई 2024 को एक कूरियर सर्विस की ओर से एसबीआई हजारीबाग पहुंचाए गए थे। ईओयू की पूछताछ में हजारीबाग में कूरियर के कर्मचारियों ने बताया कि तीन मई 2024 को रांची से हजारीबाग प्रश्न पत्र के बक्से नेटवर्क की किसी गाड़ी से मंगाए गए थे और उन बक्सों को भाड़े के ई-रिक्शा से बैंक भेजा गया था।

 बुकलेट तो पटना में मिली तो फिर हजारीबाग से कैसे हुआ लीक:डॉ हसन 

डॉ एहसानुल का दावा है कि एनटीए के एसओपी के अनुसार प्रश्न पत्रों के बक्से 5 मई 2024 को रिसीव हुआ जबकि कथित तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना में प्रश्न पत्र की कॉपी 4 मई को ही उपलब्ध थी। ऐसी परिस्थिति में ओएसिस स्कूल किस प्रकार जिम्मेदार है।

एक गैंग है सक्रिय जो परीक्षा आयोजक एजेंसी की खामियों का उठा रहा है लाभ

जांच एजेंसी को मिले इनपुट के अनुसार, यूजी नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को बिहार के चर्चित संजीव मुखिया और रवि यंत्री गिरोह ने अंजाम दिया है। दोनों को ऑल इंडिया लेवल पर पेपर लीक करने का किंगपिन माना जाता है। कहा जाता है कि पेपर लीक करने के मामले में तीन दशक से नालंदा जहां हेडक्वार्टर रहा है, वहीं संजीव मुखिया और रवि यंत्री किंगपिन हैं। संजीव मुखिया भी नालंदा का रहने वाला है। जबकि राजेश खत्री पटना का। उसे यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन इस गिरोह के हाथ लंबे हैं।

गिरोह के सदस्यों ने सील बंद बक्से का ताला खोलने के बाद हुबहू पैक करने वाले एक्सपर्ट का लिया होगा सहारा

क्योंकि शुभम मंडल को सील बंद बक्से का ताला खोलने के बाद हुबहू पैक करने में महारत हासिल है। कहा जाता है कि उसे ताला खोलने में इतना शातिर माना जाता है कि परीक्षा का पेपर का स्कैन करने के लिए उसे दो लाख रुपए देकर एक बार गुजरात ले जाया गया था। संजीव मुखिया ने उसे हवाई जहाज का टिकट बुक कर भेजा था।

Jharkhand

Jun 24 2024, 19:21

वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर धनबाद सिविल सर्जन ने सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र को दिया निर्देश

धनबाद : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव बढ़ाया जाय. इसके बाद विभाग रेस हुआ और इसको लेकर काफी जोर दिया जा रहा है। इस संबध में पहले की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में लोगों का भरोसा बढ़ने लगा है.

सिविल सर्जन ने जारी किया निर्देश 

सिबिल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देश जारी किया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को मलेरिया मधुमेह और एचआईवी की जांच अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।

सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में नियमित एंटीनेटल चेकअप की जांच हो रही है। इसमें मलेरिया, मधुमेह, एचआईवी समेत कई अन्य जांच हैं।

मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना उद्देश्य

सिविल सर्जन ने बताया कि इसके पीछे सरकार का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी पकड़ आ जाने पर विभिन्न प्रकार की कॉम्प्लिकेशन को दूर किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए गर्भवती माता को ₹1400 प्रोत्साहन राशि मिलती है। पूरे प्रसव चक्र के दौरान ₹6000 तक का लाभ गर्भवती माता को मिलती है।

40% प्रसव सरकारी अस्पताल में

धनबाद में फिलहाल 40% गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में होने लगा है। विभाग की कोशिश है कि इस 70% से ऊपर ले जाया जाए। इसके लिए सहिया, चिकित्सा पदाधिकारी, नर्स समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Jharkhand

Jun 24 2024, 16:58

गिरिडीह के कबरीबाद कि बंद खदाने अबैध खनन का बना प्रमुख केंद्र, कभी भी हो सकती बड़ी हादसा

गिरिडीह के बनियाडीह स्थित बंद पड़ी सीसीएल की खदाने इन दिनों कोयले की चोरी का प्रमुख केंद्र बन गया है.

 यहाँ से सीसीएल को प्रति दिन लाखों का चूना लग रहा है। इस माइंस से रात में कोयला चोरी हो रही है। ऐसे में अवैध उत्खनन से वहां कभी भी भू-धंसान की घटना हो सकती है।

बताया जाता है कि कबरीबाद विभागीय माइंस बीते दो-तीन महीने से बंद है। माइंस बंद रहने से सीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था कंपनी ने हटा ली है। इसका फायदा कोयला चोर उठा रहे हैं। पता चला है कि अल सुबह तीन बजे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कबरीबाद माइंस के नीचे उतर जाते हैं।

माइंस के नीचे कई जगहों पर अवैध रूप से बनी खतरनाक सुरंग से कोयला निकाल कर उसे बाहर खपाते। निकाले गए कोयले को माइंस के ऊपर आसपास कई जगहों पर डंप किया जाता है। फिर वहां से साइकिल, मोटर साइकिल,स्कूटर आदि के जरिए बाहर खपाया जाता है। माइंस में बनी सुरंग से कोयला निकालने के दौरान जरा सी भी चूक होने पर मजदूरों की जान तक जा सकती है।

कुछ वर्ष यहाँ हो चुकी है पांच लोगों कि मौत 

ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में सीसीएल की इसी माइंस में अवैध सुरंग से कोयला निकालने के दौरान चाल धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। सभी मजदूर सिमरिया धौड़ा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने पांचों शवों को मजदूरों के घर के पास से ही बरामद किया था।

इधर, सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह ने बताया कि कबरीबाद विभागीय माइंस को बंद कर दिया गया है। वहां से सभी मशीनों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हटा लिया गया है। अगर वहां माइंस में अवैध सुरंग से कोयला निकल रहा है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand

Jun 24 2024, 15:19

जमशेदपुर में बैठकर लंदन के लोगों से ठगी करने वाला साइबर ठग गिफ्तार,पुलिस कर रही है जाँच


झा. डेस्क 

जमशेदपुर के गोलमुरी से पुलिस ने सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.यह गिरोह सर्वाधिक ठगी लंदन के लोगों से की है.उनके मोबाइल की क्लोनिंग करने के बाद उनके खातों से रुपयों को ट्रांसफर कर लेते थे। इनमें दो कंप्यूटर इंजीनियर हैं, जो गिरोह के सरगना थे। वे रात में विदेश में रहने वालों को अपने जाल में फंसाते थे। इसमें अमरीक सिंह नामक कंप्यूटर इंजीनियर ऐसा था, जो विदेश के लोगों का डाटा उपलब्ध कराता था। 

सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने दी शनिवार को प्रेस वार्ता में दी।

गिरोह का मुख्य सरगना टेल्को घड़ी पार्क के पास रहने वाला कंप्यूटर इंजीनियर सौरभ कुमार सिन्हा और साइबर क्राइम के लिए जगह उपलब्ध कराने वाला रमीज रजा खान पु है जो पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर का एक गिरोह है, जो न सिर्फ देश में बल्कि विदेश के लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। उन ठगों का लिंक गोलमुरी का मिला। इस सूचना पर बिष्टूपुर थाने में रमीज रजा खान के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद बिष्टूपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर और गोलमुरी पुलिस ने संयुक्त रूप से मुस्लिम बस्ती स्थित रमीज रजा खान के घर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने सातों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Jharkhand

Jun 24 2024, 11:52

गिरिडीह से एनडीए के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी दिल्ली के लिए हुए रवाना


राँची : गिरिडीह से एनडीए के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी दिल्ली के लिए राँची एयरपोर्ट से हुए रवाना कहां शपथ ग्रहण में होंगे शामिल वही विधानसभा चुनाव को लेकर कहा सभी पार्टिया अपनी-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है बीजेपी की भी तैयारी चल रही है।

Jharkhand

Jun 24 2024, 09:40

*पर्यटन की प्रबल संभावनाएं को देखते हुए मेरे मन में था, कई स्थलों को खूबसूरत बनाने का,वह अब समय पर होगा पूरा: CM*


चाईबासा :* CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सुंदरता के दृष्टिकोण से मनमोहक और बहुत ही आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं, यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य चिन्हित कई धार्मिक,आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। झारखंड आंदोलन के समय ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुये इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती वाकिफ हूं। इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को मिले इसी मकसद से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार हर सेक्टर में विकास की एक लम्बी लकीर खींचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Jharkhand

Jun 23 2024, 17:59

2500 की नौकरी करने वाला झरिया का सुहैल 3 साल में बन गया 6 गाड़ियों का मालिक


साइबर अपराध में मुहल्ले के 12 युवकों को भी धंधे में फंसाया

धनबाद(झरिया) : ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी में पकड़ा गया झरिया के हुसैनाबाद का सुहैल अंसारी चार साल पहले झरिया की कपड़ा पट्टी में एक दुकान में ढाई हजार की नौकरी करता था. उसके पिता बिजली मिस्त्री का काम करते हैं. सुहैल का परिवार चार साल पहले तक संघर्ष की जिंदगी गुजार रहा था. लेकिन बीते तीन वर्षों में इस परिवार ने यकायक काफी तरक्की कर ली.

 फिलहाल इस परिवार के पास बोलेरो, अल्टो, निशान ब्रांड की कारें व बुलेट, अपाची समेत तीन महंगी बाइक भी हैं. पुराना और जर्जर मकान भी बदलकर नया कर लिया है. एकायक इस तरक्की से मुहल्ले के अन्य युवा भी उसकी तरफ आकर्षित हो गए. उसने मुहल्ले के कई युवाओं को साइबर अपराध के दलदल में में उतार दिया है.

मुंबई में सीखी साइबर ठगी की तरकीब

लॉकडाउन के समय झरिया में दुकानें बंद होने के बाद सुहैल बेरोजगार हो गया. वह काम की तलाश में मुंबई चला गया. मुंबई में उसका एक रिश्तेदार पहल से रहता था. करीब छह महीने तक वहां रहने के बाद वह झरिया लौट आया. वहां से लौटने के बाद ही उसके तेवर बदलने शुरू हो गए थे. कुछ दिनों में ही उसका रहन-सहन बदलने लगा था. धीरे-धीरे बाइक खरीदी, फिर कई चार पहिया वाहन भी उसके दरवाजे पर खड़े होने लगे. पुलिस ने शनिवार को हुई छापेमारी सुहैल के भाई को भी हिरासत में लिया था. भाई पर भी साइबर अपराध में शामिल होने का संदेह है. 

लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक सुहैल ने मुहल्ले में युवकों का एक पूरा गिरोह खड़ा कर लिया है. ठीक से छानबीन हुई, तो कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Jharkhand

Jun 23 2024, 17:58

धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की संपत्ति उड़ाने वाली लेडी गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ़्तार



धनबाद : धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की संपत्ति उड़ाने वाली लेडी गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रेसुब पोस्ट धनबाद के अधिकारी व स्टाफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर समय करीब 11:30 बजे ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस के कोच संख्या S5 पर तीन महिला एवं एक लड़का को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिये जो देखकर भागने लगे।

तीन महिला एवं एक लड़का को दौड़ाकर पकड़ा गया.. पकड़ाए महिलाओं ने अपना नाम भारती टुडू, उम्र-19 वर्ष, पति-पवन टुडु, पता-चंद्रपुरा स्टेशन के पास ओम निवास के पीछे, थाना-चंद्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखंड), गोद में एक 4 महीने की बच्ची, जिसका नाम निकिता, तनु कुमारी, उम्र-15 वर्ष, पिता- संजु गोप, पता-चंद्रपुरा स्टेशन के पास ओम निवास के पीछे, थाना-चंद्रपुरा, जिला-बोकारो(झारखंड), शीतल कुमारी, उम्र-14 बर्ष, पिता-संजु गोप, पता-चंद्रपुरा स्टेशन के पास ओम निवास के पीछे, थाना-चंद्रपुरा, जिला-बोकारो और एक लड़का ने अपना नाम देवा पाँसे, उम्र-11 बर्ष, पिता-संजय पाँसे, पता-हटिया स्टेशन के पास, थाना-हटिया, जिला-रांची (झारखंड) बताया।

चेक करने पर भारती टुडू के पास से पर्स मिला, जिसमे एक इंडसइंड बैंक का डेबिट कार्ड, अरून मडैया नामक व्यक्ति का वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड, ललिता मडैया नामक महिला का वोटर कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, जिस पर मोबाईल संख्या 6287865750 अंकित है तथा 1500/- रुपये नकद मिला, तनु कुमारी के पास से पर्स मिला, जिसमे एक जोड़ी चांदी का पायल एवं एक गले का चेन एवं चांदी का हनुमान जी का लॉकेट, शीतल कुमारी के पास से लेडिस पर्स, जिसमे 600 रुपए नकद मिला तथा देवा पाँसे के पास से पर्स मिला,जिसमें कुल 71,400/- रुपये तथा रुस्तम अली नामक व्यक्ति का आधारकार्ड, पैन कार्ड मिला। 

जिसके बारे में पूछने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कड़ाई से पूछने पर सभी ने बताया कि हमलोग गरीब लोग है तथा अपना भरण-पोषण के लिए कभी-कभी ट्रेन से रेलयात्री का पर्स चोरी कर लेते है।