अहरौला पुलिस ने टेम्पो में महिला का सामान चोरी करने वाले 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आजमगढ़ जिले के थाना अहरौला पर वादिनी सुमन पत्नी सर्वजीत राजभर ग्राम भूरधरपुर थाना तहबर पुर जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि वादिनी टेम्पो से अपने मायके अभयपुर का रही थी कि दो अज्ञात महिलाओ द्वारा वादिनी का बैग, गहना, सोने का हार,10 सोने की गुरिया चोरी कर लिया। जिसके संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया आज मुखबिर की सूचना मे उप निरीक्षक उदय शंकर तिवारी मय हमराह द्वारा घेरा बंदी करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का नाम मुकुल चंद्र लोना पुत्र स्व चंद्रभान लोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 35 वर्ष, कंचन लोना पत्नी मुकुल चंद्रलोना निवासी पता उपरोक्त उम्र,32 वर्ष बताई गई पकड़े गए आरोपियों के पास से 1, हार पीली धातु,10 गुरिया पीली धातु बरामद की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम उप निरीक्षक उदय शंकर तिवारी,कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव कांस्टेबल विशाल सोनकर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ रहे।
Jun 24 2024, 19:53