Hazaribagh

Jun 24 2024, 15:48

हजारीबाग में खुला साइबर अपराध थाना!

  


रिपोर्टर पिंटू कुमार

जिले में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आज पुराना समाहरणालय परिसर में एक नए साइबर थाने का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग द्वारा किया गया।

यह नया थाना साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आम नागरिकों को साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने, सलाह लेने और जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने उम्मीद जताई है कि इस नए थाने से हजारीबाग में साइबर अपराधों में कमी आएगी और नागरिकों को ऑनलाइन सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

Hazaribagh

Jun 23 2024, 19:54

दुमका : नीट यूजी पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, परीक्षा को रद्द कर दुबारा परीक्षा कराने की मांग की

दुमका : नीट यूजी पेपर लिक मामले को लेकर दुमका में कांग्रेसी नेताओं में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पुतला फूंका। नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने दुमका के टिन बाजार चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

 इससे पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने कॉग्रेस भवन से जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर टिन बाजार चौक में विरोध प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस ने नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अविलम्ब इस्तीफा माँगा और केंद्र सरकार से नीट परीक्षा को रद्द क़र दुबारा परीक्षा कराने की मांग की। पार्टी जिलाध्यक्ष महेश राम चन्द्रवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीट परीक्षा मे हुई गड़बड़ी से लाखो छात्र के कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया।

 सुनहरे भविष्य का सपना संजोकर मेहनत करनेवाले छात्रों का इससे मनोबल टूटा है। केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें और सरकार अविलम्ब इस पर संज्ञान लेकर परीक्षा को रद करा क़र नए सिरे से परीक्षा कराये नहीं तो पूरे देश मे पार्टी चरण बद्ध आंदोलन चलाएगी और छात्रों को न्याय दिलाएगी। 

मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह, जिला महासचिव महबूब आलम, संजीत सिंह, अरविन्द कुमार, अमित सिंह, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, नगर कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अली इमाम टिंकू, युवा कॉग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलियम टुडू, युवा कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष राशिद इमाम, रुपेश सिंह, अमित कुमार, पारस तांती, रोकी शर्मा, विनोद शर्मा, टिंकू, शिव कुमार शर्मा, संदीप कुमार सहित कई कार्यकर्त्ता एवं छात्र मौजूद थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Hazaribagh

Jun 23 2024, 19:52

इचाक थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार।

हजारीबाग पुलिस ने इचाक थाना क्षेत्र के परासी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

15 जून 2024 की रात, परासी गांव के पास स्थित श्मशान घाट में दो अज्ञात व्यक्तियों के जले हुए शव बरामद हुए थे। सूचना मिलते ही इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटनास्थल से मिले सुरागों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि मृतक गांव के ही रहने वाले थे और उनकी हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। इसके बाद, पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मृतकों और आरोपियों के बीच पहले से ही कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शवों को जला दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।

Hazaribagh

Jun 23 2024, 19:46

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस एवं मादक पदार्थों के रोकथाम के जागरूकता हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

हज़ारीबाग: पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची अन्तर्गत संचालित जिला खेल कार्यालय हजारीबाग द्वारा अंतराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2024 एवं मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसमें फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराटे, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स आदि खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाडि़यों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने मादक पदार्थों के रोकथाम के बारे में जागरूक किया एवं साथ ही ओलंपिक दिवस के अवसर पर वर्ष 2036 के ओलंपिक प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने हेतु मार्ग दर्शन प्रदान करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। 

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डे बोर्डिंग एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग में आवासीय बालिका एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी विजेता हुए। फुटबॉल खेल के बालिका वर्ग में आवासीय बालिका फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी विजयी हुए। हॉकी खेल में हॉकी डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी विजेता हुए। सभी खिलाड़ियों को खेल पदाधिकारी ने ट्रॉफी एवं मेडल दे कर सम्मानित किया।

 प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में संयोजक कोलेश्वर गोप एवं सभी प्रशिक्षकों का मुख्य योगदान रहा।

Hazaribagh

Jun 23 2024, 19:04

टेप्सा में अवैध तरीके से पत्थर खनन करने वाले अवैधकर्ताओ पर प्राथमिकी दर्ज।


हजारीबाग:- ईचाक थाना क्षेत्र के मौजा टेप्सा में पूर्व से बन्द पड़े खदान में विस्फोटक का उपयोग कर पत्थर तोड़ने का शिकायत के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, खान निरीक्षक, ईचाक थाना के मंगल देव उराँव एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से शिकायत स्थल की जाँच की गई। 

जाँच के क्रम में पाया गया कि अवैधकर्ताओं के द्वारा पत्थर तोड़ने के लिए ड्रील मशीन के माध्यम से सैकाड़ों होल में पत्थर तोड़ने के उद्देश्य से विस्फोटक/बारूद भरा गया था। स्थल पर पहुँचते ही जाँच वाहन को देखकर अवैधकर्ता स्थल से भाग गये। 

इस स्थल पर रस्सी के सहारे असुरक्षित तरीके से लटक कर मजदूरों द्वारा अवैध पत्थर को तोड़ने का काम किया जा रहा था, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। मौजा टेप्सा में किसी भी कम्पनी / व्यक्ति को कोई खनन पट्टा/अनुज्ञा पत्र नहीं है। यह काम पूर्णतः अवैध है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। 

स्थानीय लोगों से पुछताछ एवं जाँच पड़ताल के क्रम में पाया गया कि निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा अवैध कार्य किया जा रहा है।

Hazaribagh

Jun 23 2024, 19:03

हजारीबाग नगर निगम के द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान।

हजारीबाग:- नगर आयुक्त सह प्रशासक के मार्गदर्शन में हजारीबाग नगर निगम अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं तथा नगर निगम टीम के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। 

इस अभियान के तहत जहां एक ओर स्वयंसेवी सहायता की महिलाओं के द्वारा लोगों के बीच सघन जागरूकता अभियान चलाकर नशा मुक्त झारखंड ,नशा से होने वाले दुष्प्रभाव ,नशा से बचने के तरीके तथा इसके कुसंगति से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। 

इस दौरान महिलाओं को शपथ दिलाकर इसको दूर करने हेतु संकल्पित किया गया। उपनगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ,कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह ,नगर मिशन प्रबंधक मधु कुमारी,आवास योजना के नोडल अभिषेक सिंह,सामुदायिक संगठनकर्ता, निरमा कुमारी, सोमी श्रीवास्तव, शांति मुकुल खालको,सामुदायिक संसाधन सेविका तथा नगर निगम की टीम के द्वारा इस वृहत कार्यक्रम के तहत विशेष रूप आसपास के वातावरण को नशा मुक्त रखने तथा इसके कुचक्र को तोड़ने हेतु सदैव प्रयासरत रहने की अपील की गई।

Hazaribagh

Jun 23 2024, 19:02

हजारीबाग:सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर एक टोटो पलटा

हजारीबाग:- हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोला में सड़क के गड्ढे के कारण एक टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

हजारीबाग में सड़कों की खराब स्थिति कोई नई बात नहीं है। इन सड़कों पर मौजूद गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों दोनों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। 

अगर गड्ढे समय पर न भरा जाए तो गड्ढों में गिरने से बाइक और ऑटो रिक्शा जैसे छोटे वाहन पलट सकते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Hazaribagh

Jun 23 2024, 19:01

हजारीबाग:मुन्ना सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं,तत्काल समाधान और शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन।

हजारीबाग:- कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के चानो स्थित आवास में हजारीबाग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा एकत्रित हुए। 

इस दौरान, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। मुन्ना सिंह ने कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया, जबकि कुछ समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर एक विशेष मामले में उन्होंने मुफस्सिल थाना का दौरा किया और वहां के प्रभारी से मुलाकात कर मुद्दे के विभिन्न पहलुओं को समझा। मुन्ना सिंह ने थाना प्रभारी से मामले के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। 

इस प्रकार, मुन्ना सिंह जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और तत्परता प्रदर्शित करते हुए सीधे संवाद के माध्यम से उनके मुद्दों को सुलझाने के लिए सक्रिय दिखे।

Hazaribagh

Jun 22 2024, 18:56

हिंदू प्रचारक इंजीनियर अमन और अजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल

साथ में मौजूद रहे बिहार भाजपा नेता मनीष कश्यप

हजारीबाग के हिंदू प्रचारक इंजीनियर अमन कुमार और अजय सिंह को महूदी के रामनवमी जुलुश निकालने को लेकर हुए प्रशासन के साथ झड़प के केश में जेल भेजे जाने के बाद शनिवार को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल उनके यशवंत नगर स्थित घर पहुंचे। 

यहां सांसद मनीष जायसवाल ने उनके परिवार वालों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के नेता मनीष कश्यप भी मौजूद रहे। मीडिया से वार्ता करते हुए हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की अमन और अजय सिंह हिंदू प्रचारक है ना की एक अपराधी। लेकिन इनसे अपराधी की तरह पुलिस ने किसके इशारे पर व्यवहार किया ये राज्य सरकार को बताना चाहिए।

 इंजीनियर अमन कुमार को बिहार की राजधानी पटना से जा कर हजारीबाग पुलिस गिरफ्तार करती है जो को एकदम समझ से परे है। उन्होंने कहा की ये सिर्फ एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति के तहत किया गया कुत्सित कार्य है। वहीं मनीष कश्यप ने भी कहा की अमन कुमार निर्दोष है तथा उसे पर साजिश के तहत फैब्रिकेटेड केश करके फसाया गया है हम लोग उसी को बचाने के लिए हजारीबाग पहुंचे हैं साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जैसा कि सांसद महोदय ने बताया है कि जुलुश शांतिपूर्वक वहां से गुजर रही थी इस दौरान यह सब कुछ होता है तो कहीं ना कहीं सभी कुछ संदेहसपद है तथा अमन हिंदू हित की बात करता है इसलिए उसे आज फसाया गया है।

Hazaribagh

Jun 22 2024, 18:54

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने सुनी हजारीबाग के नागरिकों की समस्याएँ।


कांग्रेस पार्टी के नेता मुन्ना सिंह ने अपने चानो स्थित आवास पर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके उचित समाधान के लिए आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा, जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश पर चर्चा किया।

 विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा।