शिवराज और हेमन्ता विश्वा सरमा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में की सांगठिक बैठक,कहा- बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीट जीतने का किया दावा
![]()
झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा आज रांची में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।
विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाने के बाद शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा ने पहली बार रांची में बैठक किया।
इस बैठक में सभी सांसद, विधायक, सभी मोर्चा के अध्यक्ष और कोर ग्रुप के नेता मौजूद रहे। बैठक में जहां विधानसभा चुनाव के लिए आरंभिक रणनीति तैयार की गई वहीं दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत की संभावनाएं तलाशी।
बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान, और हेमन्त विश्वा शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने कार्यकताओं को बिशेष रूप से धन्यवाद दिया। कहा उनके परिश्रम की वजह से हम लोकसभा चुनाव में राज्य के 81 में से 50 से ज्यादा सीटों पर हम आगे रहे है और जनता हमें 14 में से 9 सीटों पर विजयी दिलाई है। आगे भी बाबूलाल मराडी के नेतृत्व में पूरी पार्टी विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए काम करेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा राज्य की वर्तमान सरकार सबसे भ्रष्ट, घटिया, और खराब सरकार है। जिसे राज्य की जनता सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी।
राज्य के युवा, किसान, महिलाओ को छलने वाली इस सरकार में केवल भ्रष्टाचार हो रहा है। राज्य तबाही की ओर जा रहा है, यहां के नेता जमीन की लूट, खनिज की लूट मचाने में लगी है। भाजपा विकसित झारखण्ड के लिए काम करेंगी और आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी।
वही असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में भाजपा के सह प्रभारी हेमन्ता विश्वा सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें राज्य में 52 सीट पर जीत मिली है जो यह बतलाता है कि राज्य की जनता ने हमसे किस तरह अपनाया है। 2019 के मुकाबले कम सेट आने पर उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत होती है, कुछ सीट पर हार हुई पर हमें 14 में से 9 सीटो पर जीत मिली है। हम मिलकर विकशित झारखण्ड के लिए काम करेंगे, निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने विधानसभा सीट पर हारे है , अगर मैं हारता तो इस्तीफा दे देता.....
Jun 23 2024, 19:56