आजमगढ़:- भाव के भूखे भगवान श्रीकृष्ण ने विदुर की पत्नी के हाथों खाया था केले का छिलका, फूलपुर में चल रही संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा
वी कुमार यदुवंशी,फूलपुर (आजमगढ़)स्थानीय बाबा परमहंस जी मंदिर परिसर में चल रहे संगीतमई श्री मद भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को कथाकार प्रभु दयाल जी ने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं। श्रद्धा से उन्हें आसानी से पाया जा सकता है।दुर्योधन द्वारकाधीश को बुलावा भेजा। पूरे नगर को खूब सजाया।
वहीं दुर्योधन के कुत्सित प्रयास के बारे में विदुर ने जब धृतराष्ट्र से शिकायत की। पुत्र मोह में धृतराष्ट्र कुछ नहीं कहा।दुर्योधन ने दासी पुत्र कह विदुर का अपमान कर मंत्री पद से हटा दिया।दुर्योधन ने श्री कृष्ण का खूब आव भगत की। उसने जब प्रभु कृष्ण से भोजन करने को कहा तो भाव के भूखे भगवान श्री कृष्ण ने कहा मै तो भोजन काका विदुर के यहां करुगा। उनका निमंत्रण मुझे मिला है।दुर्योधन ने विदुर के गरीबी का मजाक उड़या।
अपने नाना प्रकार के व्यंजन से भोग लगाने की बात कही। तो काका विदुर के यहां ही मैं भोजन करूंगा। आतिथ्य सत्कार को विदुर श्री कृष्ण की बात अपने पत्नी को बताते है। और बाजार चले जाते है, उधर काकी कहते श्री कृष्ण विदुर की कुटिया में पहुंचते है। वही विदुर की पत्नी अपने द्वार आए भगवान को देख फूले नहीं समाती। भाव में इतनी मगन की प्रभु को केला का छिलका खाने को देती। और गुद्दा फेक देती। भगवान भाव के भूखे छिलका बड़े प्रेम से खाते गए। और जब विदुर जी आए तो पत्नी को टोका। तब जाकर ध्यान आया। कथा के दौरान प्रभु दयाल जी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आनंदमई कथा सुन श्रद्धालू झूम उठे।
सजीव झांकी वासुदेव श्री कृष्ण जी, की,, माता देवकी ,, नन्द बाबा, माता यशोदा,की प्रस्तुति ने वातावरण अति आनंदित कर दिया।सोहर व बधाई गीत से वातावरण मनमोहन के रंग में मनमोहक हो उठा। इस अवसर पर दुर्गा देवी मोदनवाल, ऊषा देवी, उमा, आशा, मनोरमा, चिरंजीव लाल,राकेश विश्वकर्मा, रवि शंकर, सुरेश मौर्य,राजेश मोदनवाल, सुरेश गुप्ता,विष्णु मोदनवाल अजय मोदनवाल सहित गणमान्य और श्रद्धालु ज्ञान यज्ञ के अमृत वर्षा से भीगते रहे।


























Jun 20 2024, 15:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
22.5k