आजमगढ़: सांसद का जगह-जगह हुआ स्वागत
के एम उपाध्याय ,निजामाबाद (आजमगढ़)। लोकसभा लालगंज के नवनिर्वाचित सांसद का जगह-जगह स्वागत किया गया।लोकसभा लालगंज के नवनिर्वाचित सांसद दरोगा प्रसाद सरोज का तहबरपुुुुर, नेवादा, रैसिंहपुर, सेमरी, मंझारी, कंतूगंज, गढ़वा आदि बाजारों में माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। अपने स्वागत से अभिभूत सांसद दारोगा सरोज ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो सम्मान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि सदन के आलावा जो भी समय मिलेगा उसमें लोगों के बीच में रहने का काम करुंगा।इस दौरान लालचंद यादव पहलवान, कमलेश यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, इसरार अहमद, अशोक यादव, श्याम प्रीति यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















के एम उपाध्याय ,निजामाबाद (आजमगढ़)। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुसार आईजीआर एस निस्तारण में निजामाबाद में अथक प्रयास किया जा रहा है।
Jun 13 2024, 19:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k