Hazaribagh

Jun 07 2024, 17:41

छात्रों ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, रतन कुमार ने हासिल किया शीर्ष स्थान।



  


 हज़ारीबाग्: छात्रों ने हाल ही में हुई परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। रतन कुमार ने 696 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया, वहीं मुजना अहमद 676 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अंकिता रानी 609 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

अन्य सफल छात्रों में अमन, नीरज कुमार राणा, बादल राज, राखी कुमारी, विशाल, खुशी कुमार, विकास कुमार और शाम्भवी शामिल हैं।

विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने और उन्हें सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहता है। उन्होंने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

Hazaribagh

Jun 07 2024, 17:38

22 अभ्यर्थियों के चयन पर आज 20 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र।


हज़ारीबाग्: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची नियमित रिक्त विज्ञापन के आलोक में संपन्न इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्ता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 एवं कौशल जांच परीक्षण के उपरांत सफल अभ्यार्थियों के राज्य मेघा सूची के आधार पर निम्नवर्गीय लिपिक (जिला समाहरणालय) के पद पर नियुक्ति हेतु 20 अभ्यर्थिओ को आज उपायुक्त नैंसी सहाय ने नियुक्त पत्र सौंपा। 

विभागीय निदेशानुसार निम्नवर्गीय लिपिक के पद नियुक्ति हेतु वर्तमान में हजारीबाग जिला के लिए आवंटित कुल 22 अभ्यार्थियों की शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को गठित जांच टीम के द्वारा किया गया। 

आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 20 अभ्यर्थी उपस्थित हुए शेष दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।

नियुक्ति पत्र सौंपने के उपरांत उपायुक्त ने सभी अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा योगदान करने को कहा। उन्होंने कहा हजारीबाग जैसे अच्छे जिले में पोस्टिंग हुई है, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें।

नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह माैजूद रहे।

Hazaribagh

Jun 07 2024, 17:31

सीता सोरेन हार के बाद लग रही अटकलों पर लगाया विराम,कहा अब कभी झारखंड मुक्ति मोर्चा में लौट कर नही आऊंगा


झा.डेस्क

दुमका लोकसभा से करारी हार के बाद सीता सोरेन के झामुमो में लौटने की अटकलें लग रही थी। लेकिन सीता सोरेन ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। सीता सोरेन ने कहा है कि किसी भी कागज पर लिखवा लें, अपने खून से लिखकर भी दे दूंगी कि अब कभी भी झामुमो में नहीं जाना। दुमका से हार के बाद राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा थी कि सीता सोरेन की घर वापसी हो सकती है।

सीता सोरेन ने रांची में मीडिया से बात में कहा कि चुनाव में मेरी हार हो या जीत, अब भाजपा में ही रहना है। भाजपा ही मेरा घर है। उन्होंने कहा कि वो बहुत ही मामूली अंतर से हारी हैं। उन्होंने कहा कि जीत हो सकती थी, लेकिन व्यक्तिगत रूप से कुछ और मेहनत की जरूरत थी। सीता सोरेन ने खुद की गलती स्वीकारते हुए कहा कि उनसे ही कुछ कमी रह गई कि छोटे अंतर से चुनाव हारना पड़ा। विधानसभा चुनाव करीब है, पार्टी जो भी दायित्व सौंपेगी, वो पूरा करेंगी।

संगठन का शुक्रिया अदा करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के नेताओं ने उनका भरपूर सपोर्ट किया। लेकिन पूरा झामुमो उन्हे हराने में लग गया था। 

सीता सोरेन ने कहा कि वो संगठन के साथ समर्पण भाव से जुड़ी है और पूरी तन्मयता से अब पार्टी की सेवा करेंगी।

Hazaribagh

Jun 07 2024, 17:27

हजारीबाग के चमेली झरने में डूबने से युवक की मौत।

हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र स्थित चमेली झरने में डूबने से एक युवक की दुखद मृत्यु हो गई। मृतक युवक की पहचान जफर अब्बास के पुत्र ज़मन अब्बास के रूप में हुई है, जो हजारीबाग के जैन मंदिर के पास रहते थे।

यह घटना स्थानीय लोगों के लिए सदमे का विषय बन गई है, क्योंकि पिछले साल भी इसी झरने में दो युवक और एक युवती की डूबने से मौत हो गई थी।

कांग्रेस के नेता मुन्ना सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख व्यक्त किया। उन्होंने इचाक थाना प्रभारी से एनडीआरएफ की मदद से जल्द से जल्द शव को बरामद करने का आग्रह किया। मुन्ना सिंह ने स्थानीय प्रशासन से झील के आसपास खतरे के संकेत वाले बोर्ड लगाने और खतरनाक क्षेत्रों को घेरने की मांग की।

 उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सावधानी बरतने और खतरनाक जगहों पर न जाने की अपील की।यह घटना एक बार फिर झरनों और जल निकायों में सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठाती है। 

लोगों को ऐसे स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और प्रशासन को भी ऐसे क्षेत्रों में उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Hazaribagh

Jun 07 2024, 10:56

एक लाख पेड़ लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, हजारीबाग में हुआ पौधारोपण*

हज़ारीबाग: संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के छात्रावास में प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम के तहत दर्जनों पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम एक लाख पेड़ लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने गाने के माध्यम से प्रकृति की महत्ता को समझाया। कार्यक्रम में संत कोलंबा महाविद्यालय के प्रोफेसर राजकुमार चौबे जी और आर.एस.एस. के पूर्व जिला संचालक ज्ञान चंद मेहता जी भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। हवा, पानी और भोजन सहित सभी आवश्यक चीजें हमें प्रकृति से ही मिलती हैं। प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रकृति का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमें उम्मीद है कि इससे लोगों को प्रेरित मिलेगा और वे भी पौधे लगाने और प्रकृति का संरक्षण करने में अपना योगदान देंगे।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 18:44

हजारीबाग: उपायुक्त ने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री पूजा


हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय एक सच्ची भारतीय महिला होने का परिचय देते हुए, प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भी, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को निभाने में अपना योगदान दे रही हैं। पूरा देश वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर पति की लंबी आयु की कामना कर रहा था, तब उपायुक्त नैंसी सहाय भी अपने आवास परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना में शामिल हुईं।

 यह श्रीमती सहाय की भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि एक आदर्श भारतीय महिला भी हैं। उनके इस कार्य ने जिले की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है कि वे भी अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा करें और भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखें।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 18:42

रोला, हजारीबाग में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति का मौत


रोला, हजारीबाग में बाइक दुर्घटना में मंसूर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दारू भटबीघा का रहने वाला था और दुर्घटना के समय वह अकेला था। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच जारी है।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 16:46

दो महीने पहले लगी जल मीनार खराब, ग्रामीण परेशान।


हजारीबाग के मेढ़कुरी खुर्द पंचायत के ग्रामीण इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लगभग दो महीने पहले गांव में जल नल योजना के तहत एक जल मीनार तो लगाई गई, लेकिन उस पर आज तक नल नहीं लगाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले यह मीनार खराब हो गई है, जिससे गांव में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी जल मीनार की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन मेढ़कुरी खुर्द में यह योजना अधूरी है। ग्रामीणों ने जल विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 16:39

हजारीबाग में वट सावित्री पूजा धूमधाम से मनाई।


विवाहित महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा की। हजारीबाग के विभिन्न मंदिरों और घरों में महिलाओं ने सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष को कलावा, हल्दी, कुमकुम, फूल और फल अर्पित किए। पूजा के बाद महिलाओं ने व्रत तोड़ा और पति की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी और धार्मिक मंत्रोच्चार किए गए। वट सावित्री पूजा विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पतिव्रता सावित्री के सदाचार और पतिव्रत धर्म का प्रतीक है।

Hazaribagh

Jun 05 2024, 20:55

वट सावित्री पूजा की धूम, बाजारों में उमड़ी महिलाएं।

*

हजारीबाग में वट साबित्री पूजा की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़। पूजा की सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा की विधि के लिए जरूरी सूप, कलावा, करवा, रोली, चंदन, धूप, अगरबत्ती, दीपक, फल, फूल और मिठाई की दुकानों पर महिलाओं की कतारें लग गईं। 

कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्होंने व्रत की तैयारी एक दिन पहले से ही शुरू कर दी है, जिसमें घरों की साफ-सफाई और पूजा सामग्री जुटाना शामिल है। 

दुकानदारों के अनुसार, इस साल वट सावित्री पूजा के लिए बाजार में अच्छी खासी चहल-पहल देखी जा रही है और महिलाएं पूजा की सामग्री पर खुलकर खर्च कर रही हैं।

बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।