saraikela

Jun 05 2024, 16:16

झारखंड आंदोलनकारी रहे स्व०गोलक बिहारी मांझी के 8 वें पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि


सरायकेला : झारखंड आंदोलनकारी रहे स्व०गोलक बिहारी मांझी का 8 वें पुण्यतिथि पर चांडिल प्रखण्ड के मानिकुइ गांव में झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल, स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम ने स्व० गोलक बिहारी मांझी के स्मृति पर श्राद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर स्व० गोलक बिहारी के धर्मपत्नी बिजली मांझी, केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कू, मांझी पारगाना महाल के सचिव श्यामल मारडी,देश पारगाना रामेश्वर बेसरा,या योगेश्वर बेसरा, हाड़ीराम सोरेन,डोमन बास्के, महावीर हांसदा, राजेन टुडु,अजय सोरेन,मनोज सिंह,रही बेसरा, भास्कर टुडू, शंकर हांसदा, नारायण किस्कू, राजेश मांझी जगदीश माडी॑ आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jun 05 2024, 13:49

राजनगर निवासी चार्मी मुर्मू को जाना जाता है लेडी टार्जन के रूप में, उन्होंने अब तक लगभग 30 लाख पेड़ लगाया


सरायकेला : जिला के राजनगर निवासी चार्मी मुर्मू लेडी टार्जन जिन्होंने अब तक लगभग 30 लाख पेड़ लगा चुकी है और हर वर्ष जो है कि एक लाख पेड़ लगती है अपने साथ महिला समूह की महिलाओं को भी हर वर्ष पेड़ लगाने का प्रेरणा देती है जिससे पर्यावरण भी बचेगा ओर जलावन के लिए लकड़ी ओर जंगल होने पर ज्यादा से ज्यादा वर्षा भी होगा।

 पर्यावरण बचेगा तो लोग बचेगे 

 विश्व पर्यावरण दिवस के अबसर पर राजनगर की रहने वाली पद्मश्री पुस्कार से नवाजी गई चार्मी मुर्मू महिला वनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत करने के लिए अपने वन क्षेत्र में पहल से पेड़ लगाने का कार्य किया पेड़ लगाने से पहले जमीन पर रंगों की रंगोली बनाई फिर पेड़ लगया जिसमें वन समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में गांव के महिलाओ के द्वारा जंगल में वृक्षों की पूजा की गई ।

सभी ग्रामीणों ने पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेते हुए पेड़ लगाया और लोगों ने शपथ ली कि न पेड़ काटेंगे न काटने देंगे। ग्रामीणों को पेड़ों की कटाई और जंगलों को हो रहे नुकसान से पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी भी दी।

कहा कि जंगल में अगर पेड़ सुरक्षित नहीं होंगे तो बारिश कम होगी, और इसका सीधा प्रभाव हम सभी को होगा वायुमंडल में तापमान बढ़ते जायेगा। बर्तमान पूरी दुनिया में बढ़ते तापमान सभी ने एहसास किया है । इसे रोकने का सिर्फ एक ही उपाय है, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं। इस बारिश के मौसम में हर ग्रामीण कम से कम दो पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया। 

saraikela

Jun 05 2024, 12:14

रघुनाथपुर के टीम 13 ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सैकड़ों पौधरोपण किया


सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर के टीम 13 के युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यवारण बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान टीम 13 के अनुप कुमार दास के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने रघुनाथपुर में सैकड़ों शाल, पीपल, नीम, जामुन आदि का पौधा लगाया और इसकी सुरक्षा का जिम्मेदारी लेकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए नारा दिया 'मानव जीवन है खतरे में इसमें है हम सबकी समझदारी पेड़ लगाएंगे और पेड़ बचाएंगे

 पर्यावरण सुरक्षा की ली जिम्मेदारी', 'सूरज की किरणे जब पड़ती है धरती पर तभी होता है सवेरा, पेड़ लगाओ धरती बचाओ तभी कर पाओगे इस पर बसेरा', 'पेड़ पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी खुशहाली', 'पेड़ लगाना है वरदान एक पेड़ दस पुत्र समान'। 

इस अवसर पर अनुप कुमार दास ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने का शुभारंम किया गया। ये मुहिम पुरे बारिश के मौसम तक चलता रहेगा। दास ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस विश्व के 100 से अधिक देशों के लोग मनाते हैं। 1973 से विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा चलाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। दास ने कहा कि इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को रोकने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। ग्लोबल वार्मिंग हमारे पर्यावरण की बर्बादी का मूल कारण है। 

इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और इसे नष्ट करने वाले सभी शोषण को रोकें। शुद्ध वातावरण हमारे अस्तित्व और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी बुनियादी जरूरत है।

saraikela

Jun 04 2024, 15:19

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से झामुमो मोर्चा प्रत्याशी समीर मोहंती से भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो आगे


मतगणना अपडेट- राउंड-6

1. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी- 1991

2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी- 251337

3. समीर कुमार मोहंती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा- 104051

4. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी- 1481

5. अरुण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना- 581

6. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)- 738

7. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी)- 396

8. धार्मू टुडू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया- 1030 

9. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी- 959

10. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी- 683

11. शेख अखिरुद्दीन, बहुजन महा पार्टी- 683

12. सनका महतो, SUCI (कम्युनिस्ट)- 924

13. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी- 1314

14. अरुण महतो, निर्दलीय- 2205 

15. आनन्द मुखी, निर्दलीय- 2180

16. इंद्रदेव प्रसाद, निर्दलीय- 2643

17. जी. जयराम दास, निर्दलीय- 765

18. जितेंद्र सिंह, निर्दलीय- 1058

19. जुझार सोरेन, निर्दलीय- 1119

20. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय- 308

21. पार्वती किस्कु, निर्दलीय- 317 

22. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय- 412 

23. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय- 3217 

24. साधु चरण पाल, निर्दलीय- 773 

25. सौरभ विष्णु, निर्दलीय- 723

26. NOTA- 2327

saraikela

Jun 04 2024, 15:17

लोकसभा सिंहभूम मे 10 वें राउंड की गिनती में झामुमो के प्रत्याशी जोबा भाजपा 77759 वोट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से आगे


सिंह्भूम लोकसभा में 8वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 142281 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 220927 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 78646 से आगे l

 LOKSABHA BREAKING 

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 9वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 165497 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 244706 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 77759 से आगे l

 LOKSABHA BREAKING -

SINGHBHUM 

सिंगभूम लोकसभा में 10वे राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 188793 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 266552 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 77759 से आगे l

saraikela

Jun 04 2024, 13:53

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र,से पांचवे राउंड में भी भाजपा के विधुत वरण आगे


मतगणना अपडेट- राउंड-5

1. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी- 1700

2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी- 215430

3. समीर कुमार मोहंती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा- 84188

4. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी- 1270

5. अरुण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना- 487

6. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)- 625

7. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी)- 319

8. धार्मू टुडू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया- 845

9. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी- 788

10. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी- 564

11. शेख अखिरुद्दीन, बहुजन महा पार्टी- 581

12. सनका महतो, SUCI (कम्युनिस्ट)- 782

13. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी- 1035

14. अरुण महतो, निर्दलीय- 1837

15. आनन्द मुखी, निर्दलीय- 1863

16. इंद्रदेव प्रसाद, निर्दलीय- 2237

17. जी. जयराम दास, निर्दलीय- 649

18. जितेंद्र सिंह, निर्दलीय- 916

19. जुझार सोरेन, निर्दलीय- 925

20. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय- 252

21. पार्वती किस्कु, निर्दलीय- 263

22. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय- 340 

23. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय- 2475

24. साधु चरण पाल, निर्दलीय- 623

25. सौरभ विष्णु, निर्दलीय- 612

26. NOTA- 1968

saraikela

Jun 04 2024, 13:04

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो झामुमो मोर्चा प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती, से आगे


मतगणना अपडेट- राउंड- 4

1. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी- 1383

2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी- 176237

3. समीर कुमार मोहंती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा- 66980

4. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी- 999

5. अरुण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना- 389

6. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)- 480

7. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी)- 249

8. धार्मू टुडू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया- 678

9. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी- 621

10. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी- 435

11. शेख अखिरुद्दीन, बहुजन महा पार्टी- 457

12. सनका महतो, SUCI (कम्युनिस्ट)- 603

13. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी- 790

14. अरुण महतो, निर्दलीय- 1502

15. आनन्द मुखी, निर्दलीय- 1601

16. इंद्रदेव प्रसाद, निर्दलीय- 1855

17. जी. जयराम दास, निर्दलीय- 497

18. जितेंद्र सिंह, निर्दलीय- 726

19. जुझार सोरेन, निर्दलीय- 742

20. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय- 203

21. पार्वती किस्कु, निर्दलीय- 204

22. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय- 283 

23. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय- 1727

24. साधु चरण पाल, निर्दलीय- 484

25. सौरभ विष्णु, निर्दलीय- 497

26. NOTA- 1560

saraikela

Jun 04 2024, 12:57

सिंह्भूम लोकसभा में पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा जोबा मांझी से पीछे

सिंह्भूम लोकसभा में पांचवें राउंड कि गिनती में भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को 76390 मिला , झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 145541 को मिला, झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी 69151 से आगे l

saraikela

Jun 04 2024, 12:14

तीसरा राउंड का परिणाम:10 सिंहभूम लोकसभा (अ.ज.जा.) मतगणना का परिणाम


  Round-03

क्र० -- अभ्यर्थी का नाम -- दल का नाम- प्राप्त मत

-----------------------------------------

01- गीता कोड़ा-भारतीय जनता पार्टी- 38784

02- जोबा माझी- झारखंड मुक्ति मोर्चा-91577

03- परदेशीलाल मुंडा- बहुजन समाज पार्टी-1438

04- कृष्ण माडी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)-413

05-चित्रसेन सिंकू - झारखंड पार्टी-372

06- पानमनि सिंह -सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)-261

07- -बीर सिंह देवगम- राइट टू रिकॉल पार्टी-247

08-विश्व विजय माडी- अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया-425

09- सुधा रानी बेसरा- पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-365

10- आशा कुमारी रूण्डा- निर्दलीय अभ्यर्थी-397

11- दामोदर सिंह हांसदा- निर्दलीय अभ्यर्थी-4492

12- दुर्गा लाल मुर्मू- निर्दलीय अभ्यर्थी-694

13- माधव चंद्र कुंकल- निर्दलीय अभ्यर्थी-3045

14-संग्राम माडी- निर्दलीय अभ्यर्थी-2963

15- NOTA-4455

saraikela

Jun 03 2024, 21:39

तैयारी पूरी, 14 केंद्रों पर होगी मतगणनाः के रवि कुमार


सबसे अधिक चतरा व कोडरमा में 27 राउंड और सबसे कम 16 राउंड में खूंटी की होगी मतगणना

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह का क्म्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। 

मतगणना केंद्र के भीतर गए एजेंट अगर एक बार भी मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो दोबारा वह भीतर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मतगणना के दौरान पलामू और चतरा में पारा 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वहीं कोल्हान में दोपहर बाद बारिश का पूर्वानुमान है। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे। 

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी। खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी। उसी तरह गोड्डा में 26, हजारीबाग और धनबाद में 25, दुमका और सिंहभूम में 24, राजमहल में 23, पलामू में 22, जमशेदपुर में 21, रांची और लोहरदगा में 20 तथा गिरिडीह में 19 राउंड में मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबुल बनाये गये हैं। वहीं इवीएम के मतों की गिनती 1429 टेबुलों पर होगी।

 उन्होंने बताया कि गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी। 

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 139 करोड़, 3 लाख, 9,542 रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।