फेल हुए तमाम एग्जिट पोल्स! INDIA गठबंधन दे रहा जबरदस्त टक्कर, BJP की इन 5 राज्यों में बढ़ी टेंशन, 400 पार के दावे फेल
Image 2Image 3



लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी दौर में है। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में एनडीए को बहुमत हासिल हो चुका है, लेकिन विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। एग्जिट पोल्स के आंकड़े जहां एनडीए की बंपर जीत दिखा रहे थे। वे कहीं न कहीं फेल साबित हुए हैं। रुझानों में बीजेपी को इतनी सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं, जितनी बताई गई थीं।

कई पोल्स में दावा था कि बीजेपी 2019 में आई 303 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज करेगी। लेकिन फिलहाल यह आसान नहीं लग रहा है। महाराष्ट्र उत्तरप्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद थी लेकिन ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। बीजेपी के 'अबकी बार 400 पार' का स्लोगन बेअसर साबित होता नजर आ रहा है। यूपी में ही 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए को सिर्फ 37 और इंडिया गठबंधन को 42 सीटें मिलती दिख रही हैं।


ममता बनर्जी के दूरी बना लेने, और नीतीश कुमार के एनडीए में चले जाने के बाद INDIA ब्लॉक काफी कमजोर लग रहा था, लेकिन उसका प्रदर्शन उम्मीदों से ज्यादा उम्दा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि मोदी सरकार के प्रति लोगों में जो भी असंतोष रहा, विपक्षी गठबंधन उसे भुनाने में सफल लग रहा है। रुझानों में भले ही एनडीए को बहुमत मिल चुका है लेकिन इंडिया गठबंधन कड़ी चुनौती दे रहा है।

कांग्रेस के लिए भी अच्छी खबर इस चुनाव में सामने आई। कांग्रेस की सीटें रुझानों में 100 के पार जाती दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को खतरा दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र में भी कड़ी टक्कर मिल रही है। राजस्थान में भी झटका लगता दिख रहा है। हरियाणा में टक्कर का मुकाबला नजर आ रहा है।
चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी में बढ़ी हलचल, पीएम मोदी-अमित शाह ने की चंद्रबाबू नायडू को घुमाया फोन
Image 2Image 3
#pm_modi_talk_with_tdp_chief_chandrababu_naidu

लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए तीन सौ के करीब पहुंच गया है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी बहुमत से बहुत दूर नहीं है। ऐसे में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू होती दिख रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गिनती के बीच पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  टीडीपी के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू से आगे की रणनीति को लेकर बात की।

सूत्रों ने आगे बताया कि चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का संयोजक बनाए जाने को लेकर बात की गई है।टीडीपी एनडीए में बीजेपी की सहयोगी है, ऐसे में अगर बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता है तो वो चाहती है कि उसके गठबंधन में शामिल दल साथ में बने रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती राउंड की गिनती में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। टीडीपी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल होता है तो बीजेपी के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू से ऐसे समय पर बात की जब कुछ देर पहले ही उनसे कांग्रेस के नेतृत्व ने संपर्क साधा था। केंद्र में सत्ताधारी दल बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं आता देख विपक्षी नेता सरकार बनाने की जुगत में जुट गए हैं। विपक्षी खेमे के बड़े नेता शरद पवार ने दो बड़े नेताओं को फोन किया है। पवार ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ-साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख नवीन पटनायक से बात की है।

इधर लोकसभा चुनाव मतगणना के बीच एनडीए ने कल दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक के लिए एनडीए के सभी सहयोगी दलों केा बुलाया गया है। ज्यादातर सहयोगी दलों से गृहमंत्री अमित शाह खुद बातचीत कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में एनडीए के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए चिराग पासवान से भी बातचीत की है। उन्होंने चिराग को जीत के लिए बधाई दी है। इससे पहले शाह ने मांझी से फोन पर बातचीत कर उन्हें भी बधाई दी।
Live Lok Sabha Election Results 2024 -- 3:15 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 -- 3:15 pm

Source : Election Commission of India

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में आगे चल रहे हैं।

कर्नाटक के पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी मांड्या से जीते |

शिवराज सिंह चौहान जीते |

कन्नौज सीट पर अखिलेश यादव आगे |

मेनका गांधी सुल्तानपुर से पीछे |

मेरठ में अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं।

Live Lok Sabha Election Results 2024 -- 3:00 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 -- 3:00 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे |

Image 2Image 3

उत्तर प्रदेश में कांटे की टक्कर |

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी आगे चल रही है |

अमेठी में कांग्रेस की वापसी | प्रियंका वाड्रा ने अमेठी के लोगों को बधाई दी |

Live Lok Sabha Election Results 2024 2:30 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 2:30 pm

अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू को फोन किया

Image 2Image 3

14 राउंड के बाद गोशामहल खंड में बहुमत के बावजूद माधवी लता 1,62,468 वोटों से पीछे चल रही हैं। भारत के चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार, AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी 3,99,787 वोटों के साथ हैदराबाद लोकसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।

अन्ना मलाई पीछे चल रहे हैं |

हार की ओर बढ़ रही स्मृति ईरानी, मोदी के इन मंत्रियों की भी हालत पस्त
Image 2Image 3
#pm_modi_ministers_are_trailing

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर दिखने लगी है। चुनाव आयोग से मिल रहे रूझानों में मुताबिक अभी तक भाजपा अपने दम पर 239 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए का कुल आंकड़ा भी 293 के आसपास है। 2019 के चुनाव में भाजपा को अपने दम 303 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा को इस चुनाव को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस पार्टी 99 सीटों पर आगे चल रही है।

वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच तगड़ी लड़ाई चल रही है। सुबह की गिनती में पीएम मोदी के पीछे चलने की भी खबर आई थी। हालांकि अब पीएम मोदी ने अच्छी बढ़त बना ली है। इस बीच केंद्र सरकार के कई मंत्रियों भी पीछे चल रहे हैं। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार हार की ओर बढ़ रही हैं। स्मृति कई राउंड की वोटिंग से पीछे चल रही हैं। लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी 4500 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर सपा प्रत्याशी आर के चौधरी से पीछे चल रहे हैं। कौशल किशोर मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं। इसके अलावा नारायण राणे, राव इंद्रजीत सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय समेत मोदी सरकार के छह मंत्री पीछे चल रहे हैं

मंत्री                    चुनाव क्षेत्र                  आगे / पीछे
नरेन्द्र मोदी            वाराणसी                            आगे
राजनाथ सिंह    लखनऊ                            आगे
अमित शाह    गांधीनगर                    आगे
नितिन गडकरी     नागपूर                            आगे
अर्जुन मुंडा              खूंटी                            आगे
स्मृति जुबिन ईरानी   अमेठी                            पीछे 
पीयूष गोयल    मुंबई उत्तर                   आगे
धर्मेंद्र प्रधान    संबलपुर                           आगे
प्रह्लाद जोशी    धारवाड़                           आगे
डॉ महेंद्र नाथ पांडे   चंदौली                           पीछे
गिरिराज सिंह   बेगूसराय                            आगे
गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर                   आगे
नारायण राणे    रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग           पीछे
सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़                  आगे
डॉ. वीरेंद्र कुमार      टीकमगढ़                  आगे
ज्योतिरादित्य            गुना                         आगे
किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम        आगे
राज कुमार सिंह      आरा                         पीछे
मनसुख मंडाविया पोरबंदर                 आगे
भूपेंद्र यादव           अलवर                आगे 
पुरुषोत्तम रुपाला          राजकोट               आगे
जी किशन रेड्डी      सिकंदराबाद               पीछे
अनुराग ठाकुर      हमीरपुर              आगे
Live Lok Sabha Election Results 2024 2:15 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 2:15 pm

Source : Election Commission of India

सेंसेक्स में 5000 अंकों की गिरावट

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:45 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:45 pm

Source : Election Commission of India

डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं

Image 2Image 3

हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं

दिल्ली से बांसुरी स्वराज आगे चल रहे हैं

करनाल से मनोहर लाल कटार आगे चल रहे हैं

अनुराग ठाकुर जीते

उमर अब्दुल्ला हारे

महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं

पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रही हैं

पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं

इंडिया गठबंधन ने कर दिया “खेला”, अपने ही गढ़ में फंस गई बीजेपी

#bjpmayfailinthis_states

बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया था। हालांकि, बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अब तक सभी 543 सीटों पर रुझान आ चुके हैं, जिनमें एनडीए 291 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने 231 सीटों पर बढ़त बना रखी है।अभी तक के आंकड़ों से यह तो साफ हो चुका है कि मोदी सरकार का 400 पार वाले नारे को जनता ने ठेंगा दिखा दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में काउंटिंग के अभी तक रुझान चौंकाने वाले हैं। इन राज्यों की ज्यादातर सीटों पर एनडीए से इंडिया बढ़त बनाए हुए है। राजस्थान और हरियाणा में भी बीजेपी के क्लीन स्वीप के दावे को झटका लगता दिख रहा है।

खास बात तो यह है कि बीजेपी को अपने ही गढ़ में करारी चोट लगी है। आइए जानते हैं कि अपने ही किन-किन गढ़ को बचाने में भगवा पार्टी नाकामयाब नजर आ रही है?

Image 2Image 3

उत्तर प्रदेश में उल्टा पड़ा दांव

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले दो आम चुनावों में मुकाबला एकतरफा रहा। बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। 2014 में बीजेपी ने 71 सीटें जीती थीं, 2019 में 62 सीटों पर हासिल हुई। लेकिन इस बार के चुनाव में ऐसा होता नहीं दिख रहा। अभी तक के रुझानों के मुताबिक यूपी की 80 में 37 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जबकि 42 सीटों पर इंडिया बढ़त बनाए हुए है।

2024 के इलेक्शन में बीजेपी ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 75 पर चुनाव लड़ा है। जबकि गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट, सुभासपा ने घोसी और आरएलडी ने बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ा। INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा ने यूपी में साथ मिलकर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने 17 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे. बाकी सीटों पर सपा ने उम्मीदवार खड़े किए थे।

बिहार में बेहाल

बिहार में भी बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भी बीजेपी की सीटें फंस गई हैं। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, बिहार में जेडीयू 13 सीटों पर आगे चल रही है। उसने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है, उसने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चिराग पासवान की पार्टी अपनी पांचों सीटों पर लीड कर रही है। 2019 के इलेक्शन में बीजेपी ने 17 सीटें जीती थी।जेडीयू को भी 17 सीटें मिली थीं।

महाराष्ट्र में भी सीटें फंसी

महाराष्ट्र में एनडीए ने बड़ी जीत का दावा किया था। लेकिन यहां भी उसकी सीटें फंस गई है। एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी की बात करें तो कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

राजस्थान के रण में भी पिछड़ी

बात राजस्थान की करें तो यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं। पिछले दो चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार कांग्रेस प्रदेश की एक दर्जन से अधिक सीटों पर जीत की दावेदारी कर रही है। ऐसे में बीजेपी के क्लीन स्वीप के सपने को झटका लग सकता है।

हरियाणा में बीजेपी हलकान

हरियाणा में भी बीजेपी की सीटें फंसी हैं। यहां की 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा है। इंडिया अलायंस में कांग्रेस 9 और कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर चुनाव लड़ा। अभी तक रुझान इंडिया के पक्ष में हैं। हरियाणा में इंडिया अलायंस 5 सीटों पर बीजेपी 4 और कुरुक्षेत्र सीट पर आप के डॉ. सुशील गुप्ता आगे चल रहे हैं। पिछली बार यहां बीजेपी ने 10 में 10 सीटें जीती थी।

दिल्ली का दिल नहीं जीत पाई

लोकसभा चुनाव 2014 का हो या 2019 का, बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर अपना नाम लिखवाया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी दिल्ली की जनता का दिल जीतती हुई नजर नहीं आ रही है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 6 सीट पर तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है

झारखंड में भी बेहाल

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने झारखंड की 14 में से 11 सीटें अपने नाम की थीं। वहीं, 2024 के अब तक के रुझानों में भगवा पार्टी सिर्फ 7 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर जेएमएम, 2 पर कांग्रेस और 1 पर एजेएसयू पार्टी ने बढ़त बना रखी है।

पंजाब में तो खाता नहीं खुला

पंजाब में तो बीजेपी का खाता ही नहीं खुलता दिख रहा है। यहां की 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी भी अकेले लड़ी। कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे थे। पंजाब में कांग्रेस गुरुदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला में आगे चल रही है। आप 3 सीटों पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल में भी बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी बड़ा डेंट लगाने की कोशिश में थी। यहां भी उसे झटका लगा है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी सिर्फ 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। टीएमसी 28 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के लोकसभा में बंगाल में बीजेपी ने 42 में से 18 सीटें जीती थी। टीएमसी को 22 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 2 सीटें गई थी।

Live Lok Sabha Election Results 2024 1:45 pm / लाइव लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 1:45 pm

Source : Election Commission of India

Image 2Image 3