Bihar

Jun 02 2024, 18:51

बिहार एग्जिट पोल : एनडीए को बिहार में इसबार नुकसान, राजद का खुल रहा खाता, जानिए पूरा डिटेल

डेस्क : बीते शनिवार की शाम 6 बजे के बाद अब लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण खत्म होने के बाद अब सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस बार बिहार को लेकर लगभग इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। बावजूद इसके एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। सभी एग्जिट पोल में पिछली बार की तुलना में इसबार कम सीटें आती दिख रही है। वहीं राजद का इसबार खाता खुलता दिख रहा है और इंडी गठबंधन मे उसे सबसे ज्यादा सीट मिलती दिख रही है। 

बिहार की 40 सीटों पर टुडेज़ चाणक्या के एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को 36 सीटें दी हैं, लेकिन साथ ही चार सीटें कम या ज्यादा होने का भी अनुमान रखा है। इसी तरह कांग्रेस व सहयोगी, यानी महागठबंधन को चार सीटें दी हैं। सी-वोटर का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भी बिहार की 40 सीटों का अनुमान जारी किया है। इस एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 34 से 38 सीटें दी हैं। कांग्रेस+ को इसने तीन से पांच सीटें दी हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दी गई है।

आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में 48 प्रतिशत वोट एनडीए के खाते में जा रहे हैं। पिछली बार 56 प्रतिशत वोट प्रतिशत आया था। दो पार्टिंयां जुड़नें के बावजूद नुकसान की बात सामने आ रही है। वहीं महागठबंधन को इस बार बिहार में 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत मिला है। जबरदस्त उछाल है। बिहार में एनडीए को 27 से 32 सीटें मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 17 की जगह 13 से 15 सीटें मिलेंगी। जदयू को 16 की जगह नौ से 11 सीटों पर जदयू की जीत संभावित। लोजपा-रा को चार सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा।इसमें से अकेले राजद 6-7, कांग्रेस 1-2 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा।

Bihar

Jun 02 2024, 17:16

चिराग पासवान की बल्ले-बल्ले, उनकी पार्टी लोजपा (आर) को एग्जिट पोल में मिल रही पांचों के पांचो सीट

डेस्क : बीते शनिवार की शाम 6 बजे के बाद अब लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण खत्म होने के बाद अब सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस बार बिहार को लेकर लगभग इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एक बार फिर से एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सबसे बड़ी चिराग पासवान के लिए है। एग्जिट पोल में उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) के सभी पांचों के पाचों सीट पर प्रत्याशी जीत दर्ज करते नजर आ रहे है।  

बताते चलें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली में अपने कैंडिडेट उतारे थे। 

दरअसल,लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। हालांकि कई एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो बिहार में चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस सर्वे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को सभी 5 सीटें मिल रही हैं।

गौरतलब है कि इस सर्वे में चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत की है। उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सर्वे में पांचों सीटें उनके खाते में जाती दिख रही हैं। अपने पिता रामविलास पासवान की लिगेसी को संभालने में वह कामयाब दिखते नजर आ रहे हैं। चिराग फिलहाल सभी सीटों पर बहुमत में नजर आ रहे हैं।

Bihar

Jun 02 2024, 10:45

पहली बार वोट देने निकले लोगों में दिखा गजब का उत्साह, अपने मुद्दाओं को बेबाकी से बताया

डेस्क : बीते शनिवार 1 जून को 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। 1 जून यानी आज कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया गया। 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद अब 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

इसबार के चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि बिहार में सभी सात चरणों में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक दमखम दिखाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरुषों ने 53.06 मतदान किया जबकि महिलाओं ने 61.23 मतदान किया। इस प्रकार, इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में करीब 8 अधिक मतदान किया। वहीं, सभी चरणों में भी यह अंतर पाया गया। वही पहली बार वोट देने निकले लोगों में गजब का उत्साह दिखा। यही नहीं उन्होंने अपने मतदान को लेकर अपने इरादे भी बताए। 

युवाओं ने कम खर्च में बेहतर शिक्षा

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कतारें लंबी होने के बाद भी मतदान के प्रति जोश कम नहीं हुआ। पहली बार वोट डालने आए युवाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के दौरान मुद्दों को भी ध्यान में रखा। युवाओं ने कम खर्च में बेहतर शिक्षा, निजी संस्थानों की तरह ही सरकारी शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था, रोजगार और पलायन को रोकना के मद्दे के साथ वोट डाला। पहली बार मतदान इसी उम्मीद से किया है कि इन मुद्दों पर काम हो ताकि अगले चुनाव में भी पहली बार की उत्सुकता जैसी उत्सुकता रहे।

युवाओं में राजनीति के प्रति भी दिलचस्पी देखने को मिली

मतदान के बाद उनमें सेल्फी लेने के लिए भी उत्सुकता बनी रही। मतदान केन्द्र पर बने आई एम प्राउड वोटर आदि सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचाते रहे और अपने दोस्तों और परिवारवालों को भेजकर उन्हें भी मतदान के लिए जागरूक किया। यही नहीं इन युवाओं में राजनीति के प्रति भी दिलचस्पी देखने को मिली। कुछ ने कहा कि मौका मिला तो छात्र राजनीति में कदम रखूंगा। पहली बार वोट डालने पहुंचे विशाल कुमार, गोलघर की नंदनी कुमारी, बैंक रोड की अनन्या दलानिया ने कहा कि युवा की देश में अहम भूमिका है। हमें आगे आना होगा और राजनीति में भी दिलचस्पी लेनी होगी।

पहली बार मतदान करने आए सभी युवा वर्ग ने कहा कि पहली बार मतदान कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैंने किसी के कहने या समझाने पर नहीं बल्कि खुद की समझ और पूरे रिसर्च के बाद अपना कीमती मत एक योग्य उम्मीदवार के लिए डाला है। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार अपनी सहभागिता दर्ज करने की बहुत खुशी है। मेरे अंदर अपनी जरूरत और समस्याओं की समझ विकसित हो चुकी है। उसके निराकरण के लिए वोट सबसे बड़ा अस्त्रत्त् है। खुशी है कि देश के विकास में मैं अब अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दे सकूंगी। पहली बार मतदान करके ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। राजनीति में जाति और धर्म हावी हो चुकी है जिस सबसे बड़ा खामियाजा हम युवा वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। विशाल कुमार कहा कि राजनीति में मेरी दिलचस्पी है।

Bihar

Jun 02 2024, 10:44

हर चरण में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक दिखाया दमखम, सभी सात चरणों को मिलाकर महिलाओं ने आठ फीसदी अधिक डाले वोट

डेस्क : बीते शनिवार 1 जून को 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। 1 जून यानी आज कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया गया। 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद अब 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर जारी मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक अनुमानत: 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो पिछले 2019 के चुनाव से कम है। 

महिलाओं ने दिखाया अधिक दमखम

इसबार के चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि बिहार में सभी सात चरणों में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक दमखम दिखाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरुषों ने 53.06 मतदान किया जबकि महिलाओं ने 61.23 मतदान किया। इस प्रकार, इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की तुलना में करीब 8 अधिक मतदान किया। वहीं, सभी चरणों में भी यह अंतर पाया गया।

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने शनिवार को बताया कि वर्ष 2019 में पुरुष मतदाताओं ने 55.00 जबकि महिला मतदाताओं ने 59.5 मतदान किया था। इस प्रकार, पिछले चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में करीब 4 अधिक मतदान किया था। दोनों लोकसभा चुनावों को तुलनात्मक रूप से देखें तो 2019 की तुलना में 2024 में महिलाओं के कुल मतदान प्रतिशत में करीब चार फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले छह चरणों की कुल 32 सीटों में 29 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट डाले। वहीं, इनमें 18 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 10 फीसदी अधिक मतदान किया। हालांकि, पहले चरण की चार में तीन सीट औरंगाबाद, गया (सु.), नवादा में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में कम वोट किया। 

चुनाव आयोग के अनुसार 29 सीटों पर महिलाएं गर्मी के बावजूद मतदान के लिए बड़ी संख्या में पहुंची। इनमें जमुई (सु.), किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर (सु.), वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज (सु.), सीवान एवं महाराजगंज सीट शामिल है।

18 लोस सीटों पर महिलाओं ने 10 फीसदी अधिक वोट दिए

चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में एक सीट कटिहार, तीसरे चरण में सभी पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 10 फीसदी अधिक मतदान किया। इनमें चौथे चरण की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), पांचवें चरण की सीतामढी, मधुबनी एवं छठे चरण की पश्चिमी चंपारण को छोड़कर शेष सात सीटों वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज ( सु.), सीवान एवं महाराजगंज सीटें शामिल है। इनमें कटिहार में पुरुषां ने 58.87 तो महिलाओं ने 69.07 मतदान किया। 

झंझारपुर में पुरुषों ने 48.16 तो महिलाओं ने 61.38 , सुपौल में पुरुषों ने 57.02 तो महिलाओं ने 70.55 , अररिया में पुरुषों ने 56.97 तो महिलाओं ने 67.32 , मधेपुरा में पुरुषों ने 53.54 तो महिलाओं ने 63.42 और खगड़िया में पुरुषों ने 52.18 तो महिलाओं ने 63.39 मतदान किया। दूसरी ओर, दरभंगा में पुरुषों ने 52.41 तो महिलाओं ने 62.87 , उजियारपुर में पुरुषों ने 54.72 तो महिलाओं ने 65.01 , समस्तीपुर (सु.) में पुरुषों ने 55.12 तो महिलाओं ने 65.65 , सीतामढी में पुरुषों ने 50.47 तो महिलाओं ने 62.62 , मधुबनी में पुरुषों ने 46.66 तो महिलाओं ने 60.08 मतदान किया। 

इसी प्रकार छठे चरण में वाल्मीकिनगर में पुरुषों ने 55.03 तो महिलाओं ने 65.99 , पूर्वी चंपारण में पुरुषों ने 55.02 तो महिलाओं ने 64.82 , शिवहर में पुरुषों ने 51.79 तो महिलाओं ने 63.68 , वैशाली में पुरुषों ने 57.20 तो महिलाओं ने 68.63 , गोपालगंज (सु.) में पुरुषों ने 46.40 तो महिलाओं ने 58.37 , सीवान में पुरुषों ने 47.08 तो महिलाओं ने 58.37 तथा महाराजगंज में पुरुषों ने 46.68 तो महिलाओं ने 58.36 मतदान किया।

Bihar

Jun 02 2024, 10:00

बिहार में मौसम के मिजाज की तल्खी मे आई कमी : राजधानी पटना समेत 20 शहरों में तापमान में आई गिरावट, कुछ जगहों पर आज हल्की बारिश के आसार

डेस्क ; प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आसमान से बरसते आग ने पूरे जन-जीवन को अस्तव्यस्त कर रखा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चले जाने से जीना मुहाल हो गया है। हालांकि बीते शनिवार से मौसम के तल्ख मिजाज में कुछ कमी आई है। राजधानी पटना समेते प्रदेश के तकरीबन 20 शहरों में तापमान में गिरावट आई है। वहीं आज कुछ जगहों पर आज हल्की बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि जून में सामान्य या सामान से कम बारिश होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं 15 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 44.7 डिग्री के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इस कारण औरंगाबाद लू की चपेट में रहा। वहीं पटना साहिब, पाटलिपुत्र, काराकाट, आरा, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा और सासाराम में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चार लोकसभा क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। सबसे कम तापमान पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री गिरा 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने के कारण लोगों को गर्मी से लगातार दूसरे दिन राहत मिली। लेकिन, दोपहर के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था।

Bihar

Jun 01 2024, 19:04

लोकसभा चुनाव : सातवें अंतिम चरण में बिहार के 8 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक अनुमानित 50.56 पड़े है वोट

डेस्क : 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव आज संपन्न हो गया है। 1 जून यानी आज कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया गया। 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर जारी मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक अनुमानत: 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो पिछले 2019 के चुनाव से कम है। हालांकि आयोग अनुसार पूरा मतदान प्रतिशत आज रात तक आने की संभावना है। 

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ है। अंतिम चरण में कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाताओं की संख्या थी। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। इस चरण में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा है। पुरुषो की अपेक्षा 8 प्रतिशत महिला मतदाताओ ने वोट किया है। इस बार मात्र 32 बुथों पर वोट वहिष्कार हुआ है। जो पिछले 2019 के चुनाव से काफी कम है।

चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अर्द्ध सैनिक बलों से लेकर बीसैप और जिला पुलिस के जवानों व अफसरों की ड्यूटी अलग-अलग जगहों पर लगाई गई थी। दूसरे राज्यों की पुलिस भी सड़कों पर मुस्तैद रही। सुरक्षाकर्मी बूथों से लेकर सड़कों पर निगेहबानी किये।

सुबह से ही सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी मतदान केंद्रों पर लगाई गई थे। संवदेनशील इलाकों में स्थित बूथों पर अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इसबार चुनाव में प्रदेश की प्रशासन-पुलिस के साथ-साथ सभी सरकारी कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों का पूरा सहयोग मिला। जिनके सहयोग से यह चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त किया।

Bihar

Jun 01 2024, 18:12

लोकसभा चुनाव : बिहार के इस 8 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक ओवरऑल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

वही चुनाव आयोग की ओर से मिली सूचना के अनुसार शाम 5 बजे तक ओवरऑल 48.86% मतदान हुआ है। जिसमें पाटलिपुत्र में सबसे ज्यादा 56.86% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम पटना साहिब में 43.40%, वोट पड़े है। जबकि नालंदा में 45.19%, आरा में 46.49%, बक्सर में 52.29%, सासाराम में 48.86%, काराकाट में 49.16% और जहानाबाद में 50.23%, मतदान हुआ है।

Bihar

Jun 01 2024, 17:09

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, बीजेपी शिकायत लेकर पहुंची चुनाव आयोग

डेस्क : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बीच भाजपा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है। भाजपा ने चुनाव आयोग से लालू पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, सातवें चरण की वोटिंग के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी रोहिणी आचार्य के साथ वोट डालने के लिए पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे थे और मतदान किया था। लालू प्रसाद ने इस दौरान हरा गमछा पहना था, जिसके ऊपर आरजेडी का चुनाव चिह्न लालटेन की तस्वीर थी। बीजेपी ने इसे आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया है और लालू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने कहा कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित है एवं दण्डनीय अपराध है जिसकी सजा भी इस धारा के अंतर्गत निहित है साथ ही साथ यह चुनाव आदर्श आचार संहिता के निर्देश सं० 135 की कंडिका 8 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है एवं भारतीय दण्ड विधान की धारा 171 के अंतर्गत भी दण्डनीय अपराध है।

Bihar

Jun 01 2024, 15:58

लोकसभा चुनाव : बिहार के इस 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक ओवरऑल 42.95 प्रतिशत हुई वोटिंग, इस सीट पर बंपर वोटिंग

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

वही चुनाव आयोग की ओर से मिली सूचना के अनुसार दोपहर 3 बजे तक ओवरऑल 42.95% मतदान हुआ है। जिसमें पाटलिपुत्र में अबतक बंपर वोटिंग हुई है। यहां 3 बजे तक 49.87% वोट पड़ चुके है। वहीं सबसे कम पटना साहिब में 36.85%, वोट पड़े है। जबकि नालंदा में 38.49%, आरा में 40.98%, बक्सर में 45.90%, सासाराम में 44.80%, काराकाट में 45.06% और जहानाबाद में 43.46%, मतदान हुआ है। 

मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बुथों पर लोगों की लंबी कतार लगी है। खासकर महिलाएं और युवा मतदाता लाइन मे लग अपनी बारी का का इंतजार कर रहे है। आज अंतिम चरण में हर बूथ पर औसतन 974 वोटर वोट देंगे। कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। 

चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें 60 हजार अर्धसैनिक बल और 22 हजार से अधिक गृहरक्षक शामिल हैं। सभी 16,634 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ता एवं सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bihar

Jun 01 2024, 14:50

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, जानिए क्या है वजह*

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

एक ओर जहां लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे है। वहीं जहानाबाद जिले के हुलासगंज ब्लॉक के जगदीशपुर और रतनी प्रखंड के सरैया गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव से मतदान केंद्र पर एक भी मतदाता वोट डालने के लिए नहीं गया है। दोनों गांव में वोट बहिष्कार किया गया है। 

दरअसल, यहां के ग्रामीण जर्जर सड़क और गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर मतदान केंद्र होने से नाराज हैं। यहां के बच्चे, बूढ़े, महिलाएँ और युवा लोगों ने भी अपना मतदान का प्रयोग करने के लिए मना कर दिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि हमारा गांव विकास की इस बहती हुई धारा में भी आज भी हमारे इस छोटे से गांव में पिछले 25 -30 सालो से कोई विकास नहीं हुआ हैं। न तो रोड की सुविधा उपलब्ध हैं और न किसी प्रकार की योजना का पूरी तरह लाभ मिलता हैं। हमलोग सरकार के कई योजनाएं का लाभ पूरी तरह से यातायात के साधन नहीं होने की वजह से नहीं ले पातें हैं। हम लोगों को रोड की वजह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का भी बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से गाँव वालो ने यह निर्णय लिया हैं कि हमारे गाँव का विकास होगा तभी हम सब अपने वोट का योगदान करेंगे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हर चुनाव में गांव के सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से लाख गुहार के बावजूद उनके गांव में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया तो सभी ग्रामीणों ने आपस में मीटिंग करके वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वोट बहिष्कार की सूचना पर गांव पहुंचे बीडीओ और सीओ ने समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण अभी भी वोट बहिष्कार पर अड़े हुए हैं और एक भी ग्रामीण वोट देने बूथ पर नहीं गया।