Baliya

Jun 02 2024, 11:22

बलिया  शादी में बैरंग लौटी बारात  जयमाल के बाद दुल्हन फरार
संजीव सिंह बलिया ।खुशियों का अरमान पाले दूल्हा पूरी बारात लेकर कन्या के दरवाजे पर पहुंचा था, लेकिन पलक झपकते ही खुशियां चकनाचूर हो गई। कारण कि जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के पास भाग गई। इससे बरात बिना शादी कराए ही वापस लौट गई। मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा होती रही। हैरान करने वाला यह मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

तय तिथि पर दूल्हे राजा बारात लेकर कन्या के दरवाजे पर पहुंचे। बराती गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते जश्न में डूबे रहे। इस बीच घरातियों ने बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। हंसी-खुशी वर कन्या ने एक-दूसरे को वर माला पहनाई। बराती खाना खाने चले गए। उधर, शादी के मंडप में विवाह के अन्य रस्मों की तैयारी होने लगी। वर मंडप में पहुंच गया। कन्या का इंतजार होने लगा।

लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। कुछ देर तक तो कन्या पक्ष ने असल बात बताई ही नहीं। दरअसल दुल्हन घर से गायब थी। इसकी जानकारी जब दूल्हा और उसके घर वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। सात फेरों से पहले ही दूल्हे की ख्वाहिश धरी की धरी रही गई। काफी खोजबीन के बाद भी कन्या नहीं आई। इसके बाद मंडप से दूल्हे को उठना पड़ा और बारात बैरंग हो गई।

Baliya

May 29 2024, 18:44

अमित शाह ने चुनावी जनसभा में कही बड़ी बात, नीरज सांसद बनेंगे, मोदी पीएम बनेंगे और स्व. चन्द्रशेखर को श्रद्धांजलि मिलेगी

संजीव सिंह ,बलिया।शहर से सटे माल्देपुर मोड़ के पास बुधवार को आयोजित जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना दिया है। इस बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश दुनिया में नंबर वन और यूपी देश में नंबर वन बनेगा। बलिया के लोगों ने वीरेन्द्र सिंह मस्त को वोट दिया तो कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुआ। पीओके को लेकर कांग्रेस वाले डराते हैं। राहुल बाबा हम भाजपा वाले एटम बम से नहीं डरते। पीओके हमारा है, हम लेकर रहेंगे।

वोट की ताकत को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से आतंकवाद समाप्त किया। कांग्रेस, सपा व बसपा राज में बम धमाके होते थे। कोई कुछ नहीं करता था। देश ने देखा कि उरी व पुलवामा में हमला हुआ तो मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का खात्मा किया। मोदी ने देश से नक्सलवाद समाप्त किया। याद दिलाया कि यूपी में सपा-बसपा के दौर में माफिया परेशान करते थे। भाजपा सरकार आयी तो मुख्यमंत्री योगी ने माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा किया। भाजपा ने पूर्वांचल को मच्छर और माफिया को खत्म किया। पूर्वांचल में अब कट्टे की जगह ब्रम्होस बनते हैं। बूचड़खाने की जगह गौशाला बन रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि सपा शासन में बिजली चार घण्टे आती थी। हां, रमजान में पूरी बिजली आती थी। लेकिन वोट की ताकत है कि भाजपा सरकार में 18 घंटे बिजली आती है। कांग्रेस पिछड़ा विरोधी पार्टी है। कर्नाटक और हैदराबाद में धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण दिया। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है, पिछड़े वर्गों के आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे।

मोदी ने उत्तर प्रदेश में 14 एक्सप्रेस वे बनाया गया है। 209 एयरपोर्ट हैं। 12 शहरों में मेट्रो चलाने का काम किया। 22 मेडिकल कालेज बन रहे हैं। दो एम्स बने हैं। 24 लाख हेक्टेयर सिंचाई का काम हुआ। ट्रिपल आईटी, मेगा फूडपार्क बन रहा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम मोदी ने किया है। कहा कि बलिया में मेडिकल कॉलेज एक साल में बनेगा। जिले में हुए विकास कार्यों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि बलिया में 75 हजार आवास बने हैं। दो लाख 20 हजार गैस सिलेंडर दिये हैं।

चार लाख 23 हजार किसानों को सम्मान निधि दिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, विधायक मनोज पाण्डेय, विजय बहादुर दूबे, उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल आदि थे। संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया

Baliya

May 29 2024, 18:30

रामइकबाल की घर वापसी, नारद समेत पांच ने भाजपा किया ज्वाइन

संजीव सिंह बलिया ।आज बलिया के माल्देपुर में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नारद राय भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि समय काफी कम बचा है, लिहाजा तीन दिन में समाजवादी पार्टी की तेरही कर दूंगा।

भाजपा नेताओं का संस्कार ऐसा है कि आज पूरे देश के हर एक राज्य में भाजपा का बोलबाला है। अखिलेश यादव का संस्कार है कि आज समाजवादी पार्टी मिट्टी में मिल रही है। इस दौरान पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह की भी घर वापसी हुई। इसके साथ ही सुनीता देवी, विनोद पांडेय व धनंजय उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Baliya

May 29 2024, 15:39

नीरज शेखर के समर्थन में गांव की गलियों में उतरे भाजपाई

संजीव सिंह बलिया।लोकसभा सीट बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में चकिया पंचयात के पूर्व प्रधान अरुण सिंह के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमालपुर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर विभिन्न मुहल्ले का दौरा किया और जनता से नीरज शेखर के लिए वोट मांगा।

अरुण सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की. गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम किया. महिलाओं के नाम से पांच लाख का बीमा कराया. उन्होंने लोगों से नीरज शेखर को विजयी बनाकर कर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह सेंगर निर्भय सिंह गहलौत दिव्यांत सिंह अशोक सिंह अरविन्द सिंह जयशंकर सिंह कमलेश यादव रामजी वर्मा अभिषेक तिवारी सुनील यादव शिव जी गुप्ता संतोष वर्मा श्रीराम राम दशरथ राम वशिष्ठ पासवान सहित सौकड़ो लोग मौजूद रहे।

Baliya

May 29 2024, 10:01

बलिया  BSA का आदेश  बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व समस्त मतदान कार्मिकों के लिये काफी अहम

संजीव सिंह बलिया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व मतदान कार्मिक (बेसिक शिक्षा विभाग) के नाम से पत्र जारी किया है।

बीएसए ने कहा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को संपादित करने के लिए आप सभी का प्रथम तथा द्वितीय मतदान कार्मिक प्रशिक्षण संपादित कराया जा चुका है। उक्त ड्यूटी के 31 मई 2024 को प्रातःकाल 7:00 बजे नियत स्थान पर अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

357-बेल्थरा रोड : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
359-सिकंदरपुर : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
362-बांसडीह : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
363-बैरिया : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
360-फेफना : कलेक्ट्रेट परिसर बलिया
361-बलिया नगर : कलेक्ट्रेट परिसर बलिया
358-रसड़ा : कलेक्ट्रेट परिसर बलिया

उपरोक्त विधानसभावार पार्टी रवानगी स्थल का अंकन किया गया है। उक्त स्थान पर ससमय अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। रवानगी स्थल से निर्धारित टेबल पर मतदान कार्मिक ड्यूटी पत्र प्राप्त करने के साथ ही सामग्री का मिलान कर लें।

अपने बूथ के सदस्यों को एकत्रित करते हुए निर्धारित वाहन से अपने बूथ पर पहुंचे और कार्यों को संपादित करना सुनिश्चित करें। निर्वाचन  में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनुपस्थिति की परिस्थिति में  अनुपस्थित सम्बंधित कार्मिक पर 31 मई 2024 को ही F.I.R की कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही की संतुति कर दी जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मतदान कार्मिक की होगी।

Baliya

May 28 2024, 20:17

जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक का निधन,शिक्षकों में शोक की लहर

संजीव सिंह बलिया।मुरलीछपराः।रामजीत सिंह जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक बच्चा जी सिंह का निधन 26/05/2024 को रात 10 बजे हो गया।

आज हुकुम छपरा घाट पर अन्येष्टि उनके पुत्र मुन्ना जी सिंह द्वारा की गयी।सैकड़ो की संख्या मे ग्राम और क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।शिक्षक राजेश सिंह गुड्डू,जे बी सिंह,विश्वविजय सिंह,रामाधार सिंह,वीरेंद्र सिंह,राजेश सिंह,लक्ष्मण पांडेय,रमाशंकर मिश्रा,टुल्लू सिंह आदि उपस्थित रहे।बेसिक शिक्षक संघ बलिया के सदस्यों ने गहरा दुख ब्यक्त किया।

Baliya

May 28 2024, 12:16

बलिया में कभी नहीं फहरा नीला परचम, हर बार हार का देखना पड़ा मुंह

संजीव सिंह, बलिया। अंतिम चरण के चुनाव में सबसे चर्चित सीट बलिया पर सभी की निगाहे लगी हुई है। चूंकि बलिया संसदीय सीट की पहचान पूर्व प्रधानमंत्री व दिग्गज समाजवादी नेता चंद्रशेखर से होती है। इस संसदीय सीट की एक खासियत और भी है कि अब तक इस क्षेत्र के लोगों ने 18 बार मतदान किया है, पर एक बार भी नीला परचम को फहराने का अवसर नहीं दिया। मतलब बसपा के खाते में यह सीट गई ही नहीं। बसपा इस सीट से आठ बार किस्मत आजमा चुकी है।इस सीट पर बसपा की पांच बार जमानत जब्त हुई है। इसके बाद भी बसपा ने हार नहीं मानी है और इस बार फिर पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। बसपा ने भले ही अपना प्रत्याशी उतारा है लेकिन चुनाव  में मुकाबला केवल सपा और भाजपा के बीच ही बताया जा रहा है।


पहले व दूसरे चुनाव में कायम रह तीसरा स्थान

बहुजन समाज पार्टी  ने अपने गठन के पांच वर्ष बाद नौवीं लोकसभा के लिए वर्ष 1989 में हुए चुनाव में पहली बार बलिया सीट पर किस्मत आजमाई। बसपा प्रत्याशी इन्द्रदेव 46913 (9.78 प्रतिशत) वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। ये चुनाव जनता दल के चन्द्रशेखर ने जीता। चन्द्रशेखर के खाते में 251,997 (52.53 प्रतिशत) वोट आए। कांंग्रेस के जगन्नाथ चौधरी 161,016 (33.57 प्रतिशत) वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 1991 के आम चुनाव में बसपा की टिकट पर राजेन्द्र राजभर मैदान में उतरे। राजेन्द्र को 34,781 (7.59 प्रतिशत) वोट मिले, और वो तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव जनता पार्टी के चन्द्रशेखर ने 46.52 फीसदी वोट शेयर के साथ जीता। इस बार भी बसपा को कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। फिर भी बसपा लगी रही।

तीसरे चुनाव में तीसरा और चौथे में मिला तीसरा स्थान

11वीं लोकसभा के 1996 में हुए चुनाव में बसपा ने पहले दो चुनाव में मिले तीसरे स्थान को बरकरार रखा, हालांकि इस चुनाव में बसपा के वोट शेयर में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र राजभर को 70,336 (13.11 प्रतिशत) वोट मिले। ये चुनाव समता पार्टी के चन्द्रशेखर ने 56.94 फीसदी वोट शेयर के साथ जीता। चुनाव में कुल 536,705 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सन् 1998 में बसपा ने बलिया सीट पर अपना चौथा चुनाव लड़ा। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार उसके वोट शेयर में मामूली वृद्धि हुई। बसपा प्रत्याशी कर्नल भारत सिंह को 96,884 (15.25 प्रतिशत) वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) प्रत्याशी चन्द्रशेखर ने जीतकर कुर्सी पर कब्जा किया। चन्द्रशेखर का वोट शेयर 41.01 फीसदी रहा। भाजपा के रामकृष्ण उर्फ गोपाल 36.37 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

पांचवें चुनाव में तीसरा, छठे में दूसरा नंबर

1999 के आम चुनाव में बसपा पांचवीं बार बलिया के चुनाव मैदान में उतरी। बसपा प्रत्याशी रामदेव वर्मा मयूरकांत 23.25 फीसदी वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 2004 के अपने छठे चुनाव में बसपा के कपिल देव यादव 30.50 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में बसपा पहली बार दूसरे स्थान पर काबिज हुई। 1999 और 2004 का चुनाव समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के चन्द्रशेखर ने जीता।

पिछले तीन चुनाव का हाल

2009 के आम चुनाव में बसपा के संग्राम सिंह यादव 204,094 (30.11 प्रतिशत) वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ये चुनाव समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर ने 276,649 (40.82 प्रतिशत) वोट प्राप्त कर जीता। 16वीं लोकसभा के चुनाव में बसपा के वीरेन्द्र कुमार पाठक 15.04 फीसदी वोट पाकर चौथे स्थान पर लुढ़क गए। भाजपा के भारत सिंह ने 38.18 फीसदी वोट शेयर के साथ चुनाव में जीत हासिल की। 2019 के आम चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन था। बलिया सीट सपा के खाते में थी। सपा के सनातन पाण्डेय दूसरे स्थान पर रहे। चुनाव भाजपा के वीरेन्द्र सिंह ने जीता था।

इस बार अकेले चुनाव मैदान में है बसपा

इस चुनाव में बसपा अकेले मैदान में है। सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। बलिया सीट से बसपा ने लल्लन सिंह यादव को टिकट दिया है। भाजपा ने नीरज शेखर और सपा ने पिछले चुनाव में रनर रहे सनातन पाण्डेय को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर बतायी जा रही है। बलिया की सीट को भाजपा ने हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है। यही वजह है कि गृहमंत्री अमित शाह खुद की मैदान में उतर आये है और जोड़ तोड़ शुरू हो गई है।  जय श्रीराम का नारा लगाकर नारद राय ने सपा छोड़ने के बाद सीधे अमित शाह से मिल गए। अन्य चर्चित नेताओं को भी भाजपा ज्वाइनिंग कराने की बात चल रही है।

Baliya

May 28 2024, 10:46

गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मंत्री नारद राय की मुलाकात से बलिया में राजनीति सियासी हलचल तेज

संजीव सिंह बलिया।समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बलिया के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नारद राय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बलिया के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नारद राय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी हैं। इस तस्वीर को लेकर बलिया में सियासत और भी गरमा गई है। इसे पूर्व मंत्री ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है।

बता दें कि बलिया संसदीय क्षेत्र से भारत गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना के कटरिया गांव में आयोजित जनसभा के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री नारद राय को कोई तवज्जो नहीं दी थी। इसको लेकर मंत्री नारद राय के समर्थकों में पहले से ही काफी नाराजगी थी। सोमवार को पूर्व मंत्री नारद राय ने अपने समर्थकों को बैठक के लिए बुलाया था।

समर्थकों की भीड़ के सामने नारद राय ने साफ कर दिया कि अब उनका समाजवादी पार्टी से कोई नाता नहीं सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आते ही बलिया का सियासी पारा गरमा गया है। बुधवार को बलिया में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री नारद राय के हजारों समर्थकों के साथ  ही बलिया के  फायर ब्रांड नेता पूर्व विधायक राम एकबाल सिंह भी कई हजार समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

Baliya

May 26 2024, 19:58

1जून को वोट देने जरूर जाए, आपका वोट आपका भविष्य है,अपना फर्ज निभाना है

संजीव सिंह बलिया। जनपद बलिया और अन्य जिलों मे 1जून 2024 को होने वाले लोकसभा सभा चुनाव 2024 में होने वाले मतदान पर आप सभी नागरिकों से मेरी विशेष अपील है कि ---18 वर्ष की आयु पुरा कर चुके हुवे समस्त सम्मानित नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में अंकित है आप सभी से अपील है कि अपने निर्धारित समय से बूथ पर जाकर बिना डर, भय लोग लालच के जाति धर्म पर आधारित, संकीर्ण सोच से परे,जाकर अपने मन में बसे योग्य, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को एक मत देकर विश्व के अपने इस सबसे बड़े चुनावी लोकतंत्र के इस महान पर्व पर सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

देश का एक सजग सर्तक नागरिक होने कि ज़िम्मेदारी निभायें । माया राय प्रधानाध्यापक कंपोजिट स्कूल सुरही,ब्लाक सोंहाव बलिया।

Baliya

May 26 2024, 19:43

पीएम मोदी के चेहरे को लेकर अखिलेश यादव ने बलिया में कही ये बात

  

 संजीव सिंह ।आज बलिया जिले के बेल्थरा रोड में एक निजी इंटर कॉलेज के मैदान में अखिलेश यादव ने आज सलेमपुर लोकसभा से इण्डिया गठबंधन समर्थित सपा प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित किया।

 जनसभा से इतर संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने पर राम मंदिर में ताला लगाए जाने के आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा ‘‘ इस तरह की भाषा से सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ऐसे लोगों के खिलाफ खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।''

पीएम मोदी के चेहरे को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बात

वहीं प्रधानमंत्री चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री बनने के लिए सुन्दर चेहरा नहीं सुंदर मन होना चाहिए। सुन्दर चेहरे वाले केवल मेकअप करते हैं। भाजपा के 400 पर के नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग चार सौ पार का नारा दे रहे थे वो लोग सातवें चरण के बाद 400 सीटें हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो 543 में से 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, वो 543 में से 400 घटाकर 143 सीटें नहीं जीत पाएंगे। देश की 140 करोड़ की जनता इनको 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। 

अखिलेश यादव बोले- भाजपा कर रही है SC की अवमानना, कोर्ट ले संज्ञान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीडीए साकार बनाने पर राम मंदिर में ताला लगाने के आरोप को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करने वालो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।

प्रधानमंत्री मोदी का पद जाने वाला है: अखिलेश यादव

उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी का पद जाने वाला है। इस लिए उनकी जुबान लड़खड़ा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब इंसान का आत्मविश्वास लड़खड़ा है, तो उसकी ज़बान भी लड़खड़ाती है। ये लड़ाई इसलिए है क्योंकि भाजपा के लोग संविधान बदलना चाहते हैं। बहुजन समाज के लोग भी एकजुट हो गए हैं तथा भारतीय जनता पाटर्ी के खिलाफ मतदान कर रहे हैं।

 छठवें चरण में जो बंपर वोट पड़ा है वो इण्डिया गठबंधन के पक्ष में है। इसकी वजह से उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी है