Bihar

Jun 02 2024, 10:00

बिहार में मौसम के मिजाज की तल्खी मे आई कमी : राजधानी पटना समेत 20 शहरों में तापमान में आई गिरावट, कुछ जगहों पर आज हल्की बारिश के आसार

डेस्क ; प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आसमान से बरसते आग ने पूरे जन-जीवन को अस्तव्यस्त कर रखा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चले जाने से जीना मुहाल हो गया है। हालांकि बीते शनिवार से मौसम के तल्ख मिजाज में कुछ कमी आई है। राजधानी पटना समेते प्रदेश के तकरीबन 20 शहरों में तापमान में गिरावट आई है। वहीं आज कुछ जगहों पर आज हल्की बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि जून में सामान्य या सामान से कम बारिश होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं 15 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 44.7 डिग्री के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इस कारण औरंगाबाद लू की चपेट में रहा। वहीं पटना साहिब, पाटलिपुत्र, काराकाट, आरा, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा और सासाराम में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चार लोकसभा क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। सबसे कम तापमान पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री गिरा 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने के कारण लोगों को गर्मी से लगातार दूसरे दिन राहत मिली। लेकिन, दोपहर के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था।

Bihar

Jun 01 2024, 19:04

लोकसभा चुनाव : सातवें अंतिम चरण में बिहार के 8 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक अनुमानित 50.56 पड़े है वोट

डेस्क : 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव आज संपन्न हो गया है। 1 जून यानी आज कुल 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया गया। 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर जारी मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक अनुमानत: 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो पिछले 2019 के चुनाव से कम है। हालांकि आयोग अनुसार पूरा मतदान प्रतिशत आज रात तक आने की संभावना है। 

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ है। अंतिम चरण में कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाताओं की संख्या थी। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। इस चरण में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा है। पुरुषो की अपेक्षा 8 प्रतिशत महिला मतदाताओ ने वोट किया है। इस बार मात्र 32 बुथों पर वोट वहिष्कार हुआ है। जो पिछले 2019 के चुनाव से काफी कम है।

चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अर्द्ध सैनिक बलों से लेकर बीसैप और जिला पुलिस के जवानों व अफसरों की ड्यूटी अलग-अलग जगहों पर लगाई गई थी। दूसरे राज्यों की पुलिस भी सड़कों पर मुस्तैद रही। सुरक्षाकर्मी बूथों से लेकर सड़कों पर निगेहबानी किये।

सुबह से ही सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी मतदान केंद्रों पर लगाई गई थे। संवदेनशील इलाकों में स्थित बूथों पर अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इसबार चुनाव में प्रदेश की प्रशासन-पुलिस के साथ-साथ सभी सरकारी कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों का पूरा सहयोग मिला। जिनके सहयोग से यह चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त किया।

Bihar

Jun 01 2024, 18:12

लोकसभा चुनाव : बिहार के इस 8 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक ओवरऑल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

वही चुनाव आयोग की ओर से मिली सूचना के अनुसार शाम 5 बजे तक ओवरऑल 48.86% मतदान हुआ है। जिसमें पाटलिपुत्र में सबसे ज्यादा 56.86% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम पटना साहिब में 43.40%, वोट पड़े है। जबकि नालंदा में 45.19%, आरा में 46.49%, बक्सर में 52.29%, सासाराम में 48.86%, काराकाट में 49.16% और जहानाबाद में 50.23%, मतदान हुआ है।

Bihar

Jun 01 2024, 17:09

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, बीजेपी शिकायत लेकर पहुंची चुनाव आयोग

डेस्क : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बीच भाजपा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है। भाजपा ने चुनाव आयोग से लालू पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, सातवें चरण की वोटिंग के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी रोहिणी आचार्य के साथ वोट डालने के लिए पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे थे और मतदान किया था। लालू प्रसाद ने इस दौरान हरा गमछा पहना था, जिसके ऊपर आरजेडी का चुनाव चिह्न लालटेन की तस्वीर थी। बीजेपी ने इसे आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया है और लालू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने कहा कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित है एवं दण्डनीय अपराध है जिसकी सजा भी इस धारा के अंतर्गत निहित है साथ ही साथ यह चुनाव आदर्श आचार संहिता के निर्देश सं० 135 की कंडिका 8 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है एवं भारतीय दण्ड विधान की धारा 171 के अंतर्गत भी दण्डनीय अपराध है।

Bihar

Jun 01 2024, 15:58

लोकसभा चुनाव : बिहार के इस 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक ओवरऑल 42.95 प्रतिशत हुई वोटिंग, इस सीट पर बंपर वोटिंग

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

वही चुनाव आयोग की ओर से मिली सूचना के अनुसार दोपहर 3 बजे तक ओवरऑल 42.95% मतदान हुआ है। जिसमें पाटलिपुत्र में अबतक बंपर वोटिंग हुई है। यहां 3 बजे तक 49.87% वोट पड़ चुके है। वहीं सबसे कम पटना साहिब में 36.85%, वोट पड़े है। जबकि नालंदा में 38.49%, आरा में 40.98%, बक्सर में 45.90%, सासाराम में 44.80%, काराकाट में 45.06% और जहानाबाद में 43.46%, मतदान हुआ है। 

मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बुथों पर लोगों की लंबी कतार लगी है। खासकर महिलाएं और युवा मतदाता लाइन मे लग अपनी बारी का का इंतजार कर रहे है। आज अंतिम चरण में हर बूथ पर औसतन 974 वोटर वोट देंगे। कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। 

चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें 60 हजार अर्धसैनिक बल और 22 हजार से अधिक गृहरक्षक शामिल हैं। सभी 16,634 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ता एवं सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bihar

Jun 01 2024, 14:50

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, जानिए क्या है वजह*

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

एक ओर जहां लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे है। वहीं जहानाबाद जिले के हुलासगंज ब्लॉक के जगदीशपुर और रतनी प्रखंड के सरैया गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव से मतदान केंद्र पर एक भी मतदाता वोट डालने के लिए नहीं गया है। दोनों गांव में वोट बहिष्कार किया गया है। 

दरअसल, यहां के ग्रामीण जर्जर सड़क और गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर मतदान केंद्र होने से नाराज हैं। यहां के बच्चे, बूढ़े, महिलाएँ और युवा लोगों ने भी अपना मतदान का प्रयोग करने के लिए मना कर दिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि हमारा गांव विकास की इस बहती हुई धारा में भी आज भी हमारे इस छोटे से गांव में पिछले 25 -30 सालो से कोई विकास नहीं हुआ हैं। न तो रोड की सुविधा उपलब्ध हैं और न किसी प्रकार की योजना का पूरी तरह लाभ मिलता हैं। हमलोग सरकार के कई योजनाएं का लाभ पूरी तरह से यातायात के साधन नहीं होने की वजह से नहीं ले पातें हैं। हम लोगों को रोड की वजह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का भी बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से गाँव वालो ने यह निर्णय लिया हैं कि हमारे गाँव का विकास होगा तभी हम सब अपने वोट का योगदान करेंगे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हर चुनाव में गांव के सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से लाख गुहार के बावजूद उनके गांव में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया तो सभी ग्रामीणों ने आपस में मीटिंग करके वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वोट बहिष्कार की सूचना पर गांव पहुंचे बीडीओ और सीओ ने समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण अभी भी वोट बहिष्कार पर अड़े हुए हैं और एक भी ग्रामीण वोट देने बूथ पर नहीं गया।

Bihar

Jun 01 2024, 14:33

लोकसभा चुनाव : बिहार के 8 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक ओवरऑल 35.65 प्रतिशत हुई वोटिंग, जानिए पूरा डिटेल

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

वही चुनाव आयोग की ओर से मिली सूचना के अनुसार दोपहर 1 बजे तक ओवरऑल 35.68% मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र में 40.78% तो सबसे कम पटना साहिब में 29.22%, वोट पड़े है। जबकि नालंदा में 32.94%, आरा में 33.7%, बक्सर में 37.79%, सासाराम में 37.12%, काराकाट में 39.53% और जहानाबाद में 36.66%, मतदान हुआ है। 

मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बुथों पर लोगों की लंबी कतार लगी है। खासकर महिलाएं और युवा मतदाता लाइन मे लग अपनी बारी का का इंतजार कर रहे है। आज अंतिम चरण में हर बूथ पर औसतन 974 वोटर वोट देंगे। कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। 

चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें 60 हजार अर्धसैनिक बल और 22 हजार से अधिक गृहरक्षक शामिल हैं। सभी 16,634 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ता एवं सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bihar

Jun 01 2024, 12:50

लोकसभा चुनाव : सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 236 पर डाला अपना वोट

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जन्मस्थान बख्तियारपुर पहुंचे। जहां सीएम ने मतदान किया है।सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 236 पर मतदान किया है। सीएम नीतीश पटना से 10 बजे बख्तियारपुर के लिए रवाना हुए हैं। वहीं मतदान के बाद वो वापस पटना के लिए सड़क मार्ग से निकल चुके हैं। 

बता दें मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बुथों पर लोगों की लंबी कतार लगी है। खासकर महिलाएं और युवा मतदाता लाइन मे लग अपनी बारी का का इंतजार कर रहे है। आज अंतिम चरण में हर बूथ पर औसतन 974 वोटर वोट देंगे। कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। 

चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें 60 हजार अर्धसैनिक बल और 22 हजार से अधिक गृहरक्षक शामिल हैं। सभी 16,634 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ता एवं सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bihar

Jun 01 2024, 11:57

लोकसभा चुनाव : बिहार के 8 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, सुबह के 11 बजे तक ओवरऑल इतना प्रतिशत हुई वोटिंग

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

वही चुनाव आयोग की ओर से मिली सूचना के अनुसार सुबह के 11 बजे तक ओवरऑल 10.58% मतदान हुआ है। जिसमें नालंदा में 24.30%, पटना साहिब में 19.33%, पाटलिपुत्र में 27.68%, आरा में 21.19%, बक्सर में 25.89%, सासाराम में 22.09%, काराकाट में 27.92% और जहानाबाद में 27.09%, मतदान हुआ है। 

मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बुथों पर लोगों की लंबी कतार लगी है। खासकर महिलाएं और युवा मतदाता लाइन मे लग अपनी बारी का का इंतजार कर रहे है। आज अंतिम चरण में हर बूथ पर औसतन 974 वोटर वोट देंगे। कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। 

चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें 60 हजार अर्धसैनिक बल और 22 हजार से अधिक गृहरक्षक शामिल हैं। सभी 16,634 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ता एवं सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bihar

Jun 01 2024, 11:58

लोकसभा चुनाव : बिहार के राज्यपाल समेत इन दिग्गज नेताओं ने डाला अपना वोट, देखिए तस्वीर

डेस्क : सातवें व अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। सातवें व अंतिम चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज शनिवार 1जून को मतदान सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है।

जिसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल है।

लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। इधर बिहार के राज्यपाल समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। 

देखिए तस्वीर