अंबेडकरनगर में सहचर सेवा समिति ने बड़े मंगल पर किया आयोजन, पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया प्रसाद वितरण
ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल को जलालपुर में सहचर सेवा समिति के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने हिस्सा लेते हुए श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा।विशाल माता जागरण समिति एवम सहचर सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने 46 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी के बावजूद जमकर उत्साह दिखाया और सुन्दर काण्ड से शुरू हुए कार्यक्रम का समापन घंटो तक राहगीरों के बीच प्रसाद शरबत वितरण के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन समिति से जुड़े भाजपा नेता डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल बड़े मंगलवार पर कार्यक्रम कर श्री हनुमान जी की कृपा से आम जनमानस को प्रसाद वितरण किया जाता है, इस प्रकार सेवा कार्य कार्यक्रम से आम जनमानस की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है।बीते कई वर्षों से अनवरत आयोजन का हिस्सा बन रहे सभासद अनुज सोनकर ने कहा कि बजरंगबली की कृपा से ही संकटों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है,साथ ही सेवा भाव से किए गए कार्यों से पुण्यलाभ भी होता है,ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेवा भाव से आगे आना चाहिए। आयोजन से जुड़े संस्था अध्यक्ष बीजेपी नेता पंकज वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नगर जलालपुर के व्यस्ततम चौराहे में शुमार जमालपुर चौराहे समेत अन्य प्रमुख चौराहे पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था करने की बात कही ।
इस अवसर पर सभासद आशीष सोनी,विपिन पाण्डेय, सुलभ वर्मा, प्रवीण अग्रहरी, अमन वर्मा, दीपेश चतुर्वेदी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे

ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल को जलालपुर में सहचर सेवा समिति के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने हिस्सा लेते हुए श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा।विशाल माता जागरण समिति एवम सहचर सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने 46 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी के बावजूद जमकर उत्साह दिखाया और सुन्दर काण्ड से शुरू हुए कार्यक्रम का समापन घंटो तक राहगीरों के बीच प्रसाद शरबत वितरण के साथ संपन्न हुआ।
बीते कई वर्षों से अनवरत आयोजन का हिस्सा बन रहे सभासद अनुज सोनकर ने कहा कि बजरंगबली की कृपा से ही संकटों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है,साथ ही सेवा भाव से किए गए कार्यों से पुण्यलाभ भी होता है,ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेवा भाव से आगे आना चाहिए। आयोजन से जुड़े संस्था अध्यक्ष बीजेपी नेता पंकज वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नगर जलालपुर के व्यस्ततम चौराहे में शुमार जमालपुर चौराहे समेत अन्य प्रमुख चौराहे पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था करने की बात कही ।

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक अमले और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने मौजूद सुरक्षा बल के जवानों और व्यवस्था में तैनात कर्मचारियो से वार्ता की और इंतजामों की बाबत दिशा निर्देश दिए।
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओ की बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से चलाए जा रहे आभा कार्ड बनाने के अभियान में अब तेजी आ रही है। अब तक सोलह लाख लोगों के आभा स्वास्थ्य खाते बनाए जा चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग कर्मियों द्वारा आभा कार्ड बनाने के कार्य तेजी के साथ किया जा रहा।
आपको बता दें कि सरकार द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) नाम से एक प्लेटफॉर्म की शुरूआत की है,जो हर पंजीकृत भारतीय नागरिक का मेडिकल इतिहास रखेगा।इसको बनाने की जिम्मेदारी एएनएम, आशा बहू के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपी गई है। जनपद के 28 लाख नागरिकों की आभा आईडी बनाई जानी है। अब तक 16 लाख लोगोंं का हेल्थ अकाउंट बनाया जा चुका है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया,स्थानीय गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।वही हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवक के डूबने की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन खबर भेजे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरो द्वारा कराई जा रही है।पानी में बहाव काफी तेज है।पता न लगने की दशा में एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई जाएगी।
नोएडा से मतदान करने आया युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।पेड़ से आम तोड़ते समय दल समेत नीचे गिरकर युवक जान गंवा बैठा।दुखद घटना से गांव व परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
May 29 2024, 11:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k