अंबेडकर नगर:अब तक सोलह लाख बनाए जा चुके आभा खाते..खुद ऐसे करें अप्लाई..
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओ की बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से चलाए जा रहे आभा कार्ड बनाने के अभियान में अब तेजी आ रही है। अब तक सोलह लाख लोगों के आभा स्वास्थ्य खाते बनाए जा चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग कर्मियों द्वारा आभा कार्ड बनाने के कार्य तेजी के साथ किया जा रहा।
आपको बता दें कि सरकार द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) नाम से एक प्लेटफॉर्म की शुरूआत की है,जो हर पंजीकृत भारतीय नागरिक का मेडिकल इतिहास रखेगा।इसको बनाने की जिम्मेदारी एएनएम, आशा बहू के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपी गई है। जनपद के 28 लाख नागरिकों की आभा आईडी बनाई जानी है। अब तक 16 लाख लोगोंं का हेल्थ अकाउंट बनाया जा चुका है।
सीएमओ ने बताया कि आभा कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया गया है। नागरिक खुद भी अपना हेल्थ कार्ड बना सकते हैं। इस कार्ड के जरिए लोगों को अपने स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
वहीं यह कार्ड किसी भी नागरिक द्वारा खुद भी बनवाया जा सकता है। इसके लिए एबीडीएम डाॅट जीओवी डॉट इन पर जाकर अपनी पूरी जानकारी देनी होगी,जिस के बाद की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक 14 अंक का नंबर जारी होगा, जिसके माध्यम से कार्ड धारक कहीं भी अपने मेडिकल रिकॉर्ड की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओ की बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से चलाए जा रहे आभा कार्ड बनाने के अभियान में अब तेजी आ रही है। अब तक सोलह लाख लोगों के आभा स्वास्थ्य खाते बनाए जा चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग कर्मियों द्वारा आभा कार्ड बनाने के कार्य तेजी के साथ किया जा रहा।
आपको बता दें कि सरकार द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) नाम से एक प्लेटफॉर्म की शुरूआत की है,जो हर पंजीकृत भारतीय नागरिक का मेडिकल इतिहास रखेगा।इसको बनाने की जिम्मेदारी एएनएम, आशा बहू के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपी गई है। जनपद के 28 लाख नागरिकों की आभा आईडी बनाई जानी है। अब तक 16 लाख लोगोंं का हेल्थ अकाउंट बनाया जा चुका है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया,स्थानीय गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।वही हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवक के डूबने की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन खबर भेजे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरो द्वारा कराई जा रही है।पानी में बहाव काफी तेज है।पता न लगने की दशा में एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई जाएगी।
नोएडा से मतदान करने आया युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।पेड़ से आम तोड़ते समय दल समेत नीचे गिरकर युवक जान गंवा बैठा।दुखद घटना से गांव व परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
अंबेडकर नगर के कटका थाना अंतर्गत पिंडोरिया गांव में 32 वर्षीय युवक के पेड़ पर चढ़ने के बाद घंटो ड्रामा चलता रहा। देर रात तक युवक के पेड़ से नीचे नहीं उतरने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडोरिया गांव निवासी श्यामू निषाद दिन में गांव के बाहर एक पेड़ पर चढ़ गया और देर रात तक पेड़ से नहीं उतरा।
May 28 2024, 15:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k