अंबेडकर नगर:स्टीयरिंग फेल होने के चलते खाई में पलटा ट्रैक्टर,चालक घायल...बाल बाल बचा बड़ा हादसा
स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में जा पलटा हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,हालांकि तेज धूप और गर्मी के चलते सड़क पर कम आवागमन होने से बड़ा हादसा टल गया। घायल युवक को कटका पुलिस ने अस्पताल भिजवाया ।
मामला कटका बाजार से नेवादा रोड स्थित अजमलपुर गांव से जुड़ा है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की स्टेरिंग फेल हो जाने के चलते ट्रैक्टर बगल की खाई में जा गिरा हाथ से में युवक को गंभीर चोटें आई है। ट्रैक्टर पलटने की सूचना पाते ही लोगों का मजमा लग गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य करते हुए घायल चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकला मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया।


अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया,स्थानीय गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।वही हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवक के डूबने की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन खबर भेजे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरो द्वारा कराई जा रही है।पानी में बहाव काफी तेज है।पता न लगने की दशा में एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई जाएगी।
नोएडा से मतदान करने आया युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।पेड़ से आम तोड़ते समय दल समेत नीचे गिरकर युवक जान गंवा बैठा।दुखद घटना से गांव व परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
अंबेडकर नगर के कटका थाना अंतर्गत पिंडोरिया गांव में 32 वर्षीय युवक के पेड़ पर चढ़ने के बाद घंटो ड्रामा चलता रहा। देर रात तक युवक के पेड़ से नीचे नहीं उतरने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडोरिया गांव निवासी श्यामू निषाद दिन में गांव के बाहर एक पेड़ पर चढ़ गया और देर रात तक पेड़ से नहीं उतरा।
May 28 2024, 14:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k