अंबेडकरनगर: अंतिम संस्कार में गया युवक स्नान के दौरान नदी में डूबा, परिजनों में कोहराम
अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया,स्थानीय गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।वही हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रकरण हंसवर थाना क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे स्थित लंगड़ तीर घाट का है।जहां प्राप्त जानकारी अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंडेहरा निवासी बबलू गुप्ता उम्र 35 वर्ष लंगड़तीर घाट पर गए हुए थे।दाह संस्कार के बाद स्नान करते समय तैरते हुए काफी दूर चले गए जहां गहरे पानी में डूबने लगे। युवक को डूबते हुए देखकर किनारे स्नान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया लेकिन गहरा पानी और अधिक दूरी के चलते कोई भी व्यक्ति बचाव करने के लिए नहीं पहुंच सका।युवक के डूबने की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन खबर भेजे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरो द्वारा कराई जा रही है।पानी में बहाव काफी तेज है।पता न लगने की दशा में एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई जाएगी।

अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया,स्थानीय गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।वही हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवक के डूबने की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन खबर भेजे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरो द्वारा कराई जा रही है।पानी में बहाव काफी तेज है।पता न लगने की दशा में एसडीआरएफ टीम से तलाश कराई जाएगी।

नोएडा से मतदान करने आया युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।पेड़ से आम तोड़ते समय दल समेत नीचे गिरकर युवक जान गंवा बैठा।दुखद घटना से गांव व परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
अंबेडकर नगर के कटका थाना अंतर्गत पिंडोरिया गांव में 32 वर्षीय युवक के पेड़ पर चढ़ने के बाद घंटो ड्रामा चलता रहा। देर रात तक युवक के पेड़ से नीचे नहीं उतरने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडोरिया गांव निवासी श्यामू निषाद दिन में गांव के बाहर एक पेड़ पर चढ़ गया और देर रात तक पेड़ से नहीं उतरा।
May 28 2024, 14:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k