अंबेडकर नगर:पेड़ से गिरकर युवक की मौत,परिजनों में कोहराम
नोएडा से मतदान करने आया युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।पेड़ से आम तोड़ते समय दल समेत नीचे गिरकर युवक जान गंवा बैठा।दुखद घटना से गांव व परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
अंबेडकर नगर जिले की जलालपुर तहसील के कटका थाने के सैदही गांव के वीरू मिश्र रोजी-रोटी के लिए नोएडा में रहते थे। गत 25 मई को अपना मतदान करने के लिए अपने घर आए थे।आम तोड़ने के चक्कर में पेड़ पर चढ़े कि अचानक डाल टूट गई और यह जमीन पर गिर पड़े।आनन फानन में परिजन इलाज के लिए सीएचसी भियांव ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिवार व गांव में शोक की लहर व्याप्त है। तीन वर्ष के बच्चे से पिता का साया छिन गया। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। पिता और बड़ेभाई की मौत पहले हो चुकी है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

नोएडा से मतदान करने आया युवक दुर्घटना का शिकार हो गया।पेड़ से आम तोड़ते समय दल समेत नीचे गिरकर युवक जान गंवा बैठा।दुखद घटना से गांव व परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।

अंबेडकर नगर के कटका थाना अंतर्गत पिंडोरिया गांव में 32 वर्षीय युवक के पेड़ पर चढ़ने के बाद घंटो ड्रामा चलता रहा। देर रात तक युवक के पेड़ से नीचे नहीं उतरने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडोरिया गांव निवासी श्यामू निषाद दिन में गांव के बाहर एक पेड़ पर चढ़ गया और देर रात तक पेड़ से नहीं उतरा।
May 27 2024, 15:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k