Ranchi

May 23 2024, 20:37

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर झामुमो ने उठाया सवाल, यहां जाने क्या है पूरा मामला

देश में पांचवें चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं अब छठे चरण और सातवें चरण का चुनाव बाकी है। यानी कि दो चरण का चुनाव अभी होना बाकी है। चुनावी प्रक्रिया में आचार संहिता लागू होने के बाद पूरी जिम्मेवारी चुनाव आयोग की रहती है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव कराने के चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष है, क्या मूल्यांकन सही तरीके से किया जा रहा है या किसी राजनीतिक दल को सट्टा का लाभ पहुंचाने के लिए खुलकर कम कर रही है।

झामुमो के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा की निर्वाचन आयोग ने आज दो राष्ट्रीय पार्टियों को नोटिस भेजा है कि आप सांप्रदायिक बातें नहीं करें। इंडिया गठबंधन के लोग सांप्रदायिक बातें नहीं करते यह तो भाजपा के लोग और प्रधानमंत्री करते हैं तो फिर उनको नोटिस क्यों नहीं जारी होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान पर भी बात करने से मना किया जा रहा है। वह संविधान जो बात करने का अधिकार दिया है। उसे पर बात नहीं करेंगे तो क्या करेंगे?

सुप्रियो ने चुनाव आयोग द्वारा पिछले चार फेज में वोटिंग के बाद आयोग द्वारा वोटिंग प्रतिशत जारी करने में एक लंबे समय का लिए जाने को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सप्ताह भर से ज्यादा समय लेकर आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं। उसमें लगभग 6% का अंतर कहीं ना कहीं आयोग की निष्पक्षता को संदेहों के घेरे में लाती है। इसके कारण 1 करोड़ 7 लाख वोटों का अंतर आया है,

वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड के दो मंत्रियों को लेकर ED द्वारा समन जारी करने वाले बयान और कुछ मीडिया हाउस द्वारा इसे चलाये जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने आयोग से सवाल पूछा कि क्या ऐसे लोगों पर आयोग कार्रवाई करेगा। जो भ्रम फैला रहे हैं।

Ranchi

May 23 2024, 17:06

मतदान केन्द्र से 2 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी वाले मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायें वाहन,:- के. रवि कुमार

रिपोर्ट:- जयंत कुमार
जामताड़ा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज जामताड़ा जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र क्षेत्र अंतर्गत दो किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी पर निवास करने वाले मतदाताओं के लिए परिवहन की सुविधा बहाल करायें। इसके लिए दुरस्थ स्थानों को चिन्हित कर मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने एवं वापस छोड़ने के लिए वाहनों की टैगिंग सुनिश्चित करें। मतदान केंद्र पर उपलब्ध परिवहन सुविधा हेतु  संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को भी जागरूक करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जामताड़ा जिले के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा संधारित अपसेंट, सिफ्ट, डेथ (एएसडी), वोलेंटियर, मतदान केन्द्र जागरूकता समूह की सूची का अवलोकन किया। साथ ही एएसडी सूची का मिलान कराते हुए ग्रामीणों के समक्ष इसका सत्यापन भी कराया। उन्होंने मतदान दिवस के दिन मतदाताओं के सहयोग के लिए वोलेंटियर की सेवा लेने संबंधी जानकारी ली और बीएलओ से वोलेंटियर की आयु के संबंध में पूछताछ किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन वोलेंटियर की सेवा  से मतदान करने आने वाले मतदाताओं को मदद मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं के बीच बीएलओ द्वारा बांटे जा रहे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण कार्य में गति लाकर वितरण सुनिश्चित कराने का भी निदेश दिया। उन्होंने मतदान कक्ष की संरचना,  बिजली एवं पंखा की व्यवस्था को देखा। साथ ही मतदान केन्द्र परिसर के शौचालय को स्वच्छ रखने एवं रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की भी अपील की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पिछले चुनाव में कम वोटिंग वाले मतदान केन्द्र जामताड़ा के कुण्डहित प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सटकी का निरीक्षण किया। यहां की एक स्थानीय निवासी 74 वर्षीय वरीष्ठ महिला मतदाता आलोका गोराई सहित सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। आलोका गोराई मतदान के लिए पूरा उत्साहित थीं। उन्होंने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक जून को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सामुदायिक पुस्तकालय कपासडंगला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केन्दुआ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बादलपुर स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण में जामताड़ा के उपायुक्त कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक अनिमेश नेथानी, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप सहित संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ranchi

May 23 2024, 16:40

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर कसा तंज - देश का राजा जब धोखा देता है तो देश का बुरा हाल होता है

रांची : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने झारखंड प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं 18 राज्य में घूम कर आया हूं। उन्होंने कहा कि देश के जनता के बीच तीन भावनाएं देखने को मिली रही है। ये है गुस्सा, दुख चिंता और भय। लोगो में मोदी सरकार के प्रति गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि गुस्सा इस बात का है कि प्रधानमंत्री के 10 सालों के कार्यकाल में सवाल किया जाता है तो उन्हें चुप करा दिया जाता है। नौजवानों में बेरोजगारी का गुस्सा। देश में महंगाई भी अपने चरण सीमा पर पहुंच गई है। महिलाएं महंगाई की मार झेल रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता पीएम मोदी को भगवान साबित करने का प्रयास कर रहा है । देश का राजा जब धोखा देता है तो देश का बुरा हाल होता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आप को भगवान से ऊपर मानते हैं। और जब से उन्होंने इंटरव्यू देना शुरू किया है तब से कपिल शर्मा शो का टीआरपी काम हो गया है क्योंकि प्रधानमंत्री ही सारा मनोरंजन कर रहे हैं।


पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी के नेता कहते है 400 सीट दीजिए हमको सविधान बदलना है। लेकिन कांग्रेस पार्टी जबतक है ऐसा नही होगा। आदिवासी और दलित की हक मरना चाहती है बीजेपी। लेकिन अब जनता हर कुछ जान चुकी है चुनाव के नतीजे सब कुछ स्पष्ट कर देगी।

Ranchi

May 23 2024, 16:39

नक्सली एरिया कमांडर बुधराम मुंडा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया:डीआइजी अनुप बिरथरे ने की पुष्टि

रांची : पुलिस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन का एरिया कमांडर बुधराम मुंडा मारा गया है ।

खूंटी-चाईबासा सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच गुरुवार की दोपहर मुठभेड़ हुई. रांची रेंज के वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर जिला पुलिस और कोबरा बटालियन नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे अभियान में यह मुठभेड़ हुई।

पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को खूंटी-चाईबासा सीमा पर जमा होने की सूचना मिली थी. इसी खबर की पुष्टि के लिए जिला पुलिस, कोबरा बटालियन और अड़की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया.

खूंटी के कोचांग स्थित सर्वदा जंगल के पास पहुंचने पर नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी. पुलिस की गोली से एक माओवादी मारा गया. जबकि अन्य नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. रांची लोकसभा का कुछ इलाका खूंटी जिले से सटा हुआ है. रांची जिले में सरायकेला जिले का ईचागढ़ विधानसभा सीट भी शामिल है। चुनाव को लेकर रांची से सटे नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि नक्सली चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस की तरफ से लांग रेंज और शार्ट रेंज कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

Ranchi

May 23 2024, 13:35

राँची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा के लिए आज को पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो आर्ब्जवर का क्षेत्र का आवंटन


रांची: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के छठे चरण मे राँची संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है। राँची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 23 मई 2024 को पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो आर्ब्जवर का थर्ड रैन्डमाइजेशन किया गया।

मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला सभागार में राँची लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक  डीएस रमेश एवं निर्वाची पदाधिकारी 08-संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑर्ब्जवर का थर्ड रैन्डमाइजेशन पूरा किया गया।

इस दौरान नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उपविकास आयुक्त, रांची  दिनेश कुमार यादव, जिला सूचना पदाधिकारी राँची एवं सरायकेला तथा अन्य संबंधित पदधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की बूथ टैगिंग भी पूरी हो गयी।

Ranchi

May 23 2024, 13:13

रांची एयरपोर्ट पर गीता कोड़ा ने किया दावा, भाजपा जीतेगी 14 लोकसभा सीट


राँची :पूर्वी सिंहभूम से लोकसभा की उम्मीदवार गीता कोड़ा पहुंची रांची, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गीता ने कहा 14 के 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी इसबार  NDA।

झारखंड से 14 सीट जीत कर मोदी जी को समर्पित करना है वही अपनी जीत पर कहा हमारी जीत होगी ये भरोसा है।

Ranchi

May 23 2024, 13:06

ईडी का दावा झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुई 3000 करोड़ का टेंडर कमीशन घोटाला

रांची : झारखंड में ईडी हर दिन कई नए खुलासे कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अंतरिम जमानत से जुड़े मामले में दाखिल हलफनामे में ईडी ने आंशिक रूप से दावा किया है कि झारखंड में 3000 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर घोटाला हुआ है। हालाकि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भूमि घोटाले में हुई थी।

ईडी ने कोर्ट में जो सबूत पेश किए हैं, उनमें पैसों के लेन-देन में कोड वर्ड का जिक्र है। किस कलर के बैग में कौन सा पैसा है। किसे कितनी कमीशन मिलनी है, इसका भी जिक्र है।

इडी की ओर से हेमंत सोरेन की याचिका में उठाये गये बिंदुओं का जवाब देते हुए शपथ पत्र के माध्यम से इन तथ्यों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी गयी है। 23 फरवरी ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम को गिरफ्तारी के बाद विभाग में जारी कमीशनखोरी की पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिली। जांच में पाया गया कि कमीशन में ग्रामीण विकास में टेंडर के दौरान कुल लागत का एक निश्चित प्रतिशत कमीशन के रूप में वसूला जाता है। इसमें अधिकारियों, मंत्री व अन्य राजनीतिज्ञों को कमीशन मिलता है। इस तरह के अपराध की अनुमानित आय करीब 3000 करोड़ रुपये है।

इसी बीच जांच एजेंसी ईडी ने अब ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव आईएएस अधिकारी मनीष रंजन को समन जारी किया है। उन्हें 24 मई को पूछताछ के लिए परिवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय रांची स्थित हिनू में बुलाया है। ईडी के हाथ लगे सबूत जो कोड वर्ड में लिखा है जिसमे लिखा है कि “साहब” को 2.50 करोड़ दिए गए। “एम” को एक करोड़ अलग से दिया गया। अब ये “एम” मिनिस्टर के लिए लिखा गया है या फिर पूर्व सचिव मनीष रंजन के लिए, ईडी इसकी जांच कर रहा है।वही किसी के लिए “टी” तो किसी के लिए “वी” लिखा है। कोर्ट में जिस दस्तावेज का जिक्र किया गया है उक्त कमीशन की राशि सिर्फ दो माह अगस्त और सितंबर 2023 की है। ईडी ने कोर्ट से बताया है कि इस लिए आलमगीर आलम से पूछताछ जरूरी है।

टेंडर घोटाला मामले में मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट ने एक बार फिर पांच दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है।बुधवार की पेशी के दौरान ईडी ने मंत्री की आठ दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड मंजूर की।

Ranchi

May 22 2024, 19:44

प्रियंका गांधी का झारखंड दौरा, गोड्डा और रांची में किया जनसभा, बेरोजगारी और एचईसी के मुद्दे पर घेरा भाजपा को




रांची : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी झारखंड दौरे पर हैं। रांची के हाई टेंशन मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल हुई। यहां पर वह रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट की अपील कर रही थी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के साथ INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित किया। रांची में प्रियंका गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट मांगा।

यशस्विनी सहाय पहली बार चुनाव लड़ रही है। उनका मुकाबला रांची वर्तमान सांसद संजय सेठ से है। यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं। भाकपा माले से बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा पिछले 10 सालो से भाजपा की यह सरकार चल रही है वो लूट, झूठ और धोखे की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार आई थी हालात बदलने के नाम पर वह हालत नहीं नाम बदल रही है। वही झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने कहा कि इस बार की चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए भी चुनाव है। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस तरह केंद्र सरकार क्षेत्रीय पार्टी को कहीं ना कहीं परेशान कर रही है। प्रियंका गांधी ने मंच से बेरोजगारी और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने रांची स्थित एचईसी को लेकर कहा कि यहां के कामगारों को सालों से वेतन नहीं मिला लेकिन इन्हीं के द्वारा बनाए गए चंद्रयान पर मोदी जी अपना श्रे लेते हैं। लेकिन उन इंजीनियर और कामगारों का क्या जिसने उसे बनाया उन्हें आप तनख्वाह तक नहीं दे रहे। अभी देश में सच्ची राजनीतिक नहीं हो रही है सिर्फ सत्ता लेने का होड़ मचा है।

Ranchi

May 22 2024, 19:42

गोड्डा से कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग



रांची : गोड्डा लोक सभा के कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव और उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग मे शिकायत दर्ज कराया है। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दुमका जिला के सरैयाहाट थाना के जोकेला गांव मे नीलकंठ यादव नामक व्यक्ति की हत्त्या हो गयी थी और तब प्रदीप यादव के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव उस गाव मे नीलकंठ यादव के घर पहुँच गए और बताये की वे ही इस हत्याकांड का जांच कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा दिलीप यादव किसके कहने पर नीलकंठ यादव के घर गए थे? दिलीप यादव का तबादला सी आई डी मे किसने कराया? 2005 से ही येन केन दिलीप यादव हमेशा चुनाव के समय गोड्डा तबादला कर दिया जाता है इसका भी जांच होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग किया की गोड्डा कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप यादव, उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव और इस पूरे प्रकरण मे कौन कौन शामिल है उन सब का जांच हों। दिलीप यादव के खिलाफ पूर्व मे भी शिकायत भाजपा ने दर्ज कराई थी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा की अभी दिलीप यादव देवघर एम्स मे भर्ती होने के लिए उपाय कर रहे हैं ताकि फिर गोड्डा क्षेत्र मे जाकर चुनाव को प्रभावीत करें। अतिरिक्त मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा ने मामले मे जांच के आदेश दिया है। प्रतिनिधिमंडल मे ज्योति आनंद, बिपिन कुमार, अनुराधा मोदी शामिल थे

Ranchi

May 22 2024, 12:07

ईडी के जांच में कोड हुआ डिकोड, कोड एम, एच और डायरी ने खोले मंत्री आलमगीर के राज





रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लाॅन्‍ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने 14 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के बाद मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व नौकर जहांगीर आलम को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया।

यहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है। ईडी ने पूछताछ के दौरान जो खुलासे किए उससे इस विभाग की भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घोटालों की पोल धीरे धीरे खुलते नजर आ रही है।

ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को पैसे देने के लिए कोड का इस्तेमाल किया गया था। जहांगीर आलम के घर से बरामद हुई एक डायरी को ईडी ने कोर्ट में दाखिल की है। सैकड़ों पन्नों की उस डायरी के कुछ पन्ने ईडी ने कोर्ट को सौंप दिए हैं।

डायरी में मंत्री जी के लिए एम लिखा है तो कई जगह ऑनरेबल मिनिस्टर के लिए कोड एच लिखा हुआ है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाले में इंजीनियर, अधिकारी व मंत्री का एक संगठित गिरोह सक्रिय था।

छह, सात व आठ मई को ईडी की छापामारी में करीब 37.5 करोड़ रुपये जब्त हुए थे। इनमें 32.20 करोड़ रुपये जहांगीर आलम के हरमू रोड स्थित सर सैय्यद अपार्टमेंट से बरामद हुए थे। संजीव लाल के निर्देश पर ही वह रुपये वसूलता था। उस फ्लैट से बहुत से दस्तावेज भी बरामद हुए थे। उनमें कुछ कागजात टेंडर कमीशन से संबंधित भी थे।