Baliya

May 23 2024, 19:18

बलिया : बलिया बीएसए ने जारी किया आदेश परिषदीय विद्यालयों में टेबलेट्स संचालन को लेकर बड़ा अपडेट,

संजीव सिंह बलिया । महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये गये टेबलेट्स के संचालन को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दिशा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

बीएसए ने कहा है कि टेबलेट्स संचालन के लिए सिम कार्ड एवं इंटरनेट की सुविधा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए की जानी है। इसमें सिम कार्ड का क्रय स्थानीय स्तर पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की उपलब्धता के दृष्टिगत किया जायेगा।

बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने शिक्षा क्षेत्र में जिस मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा बेहतर हो, उसका विवरण 03 दिवस के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि टेबलेट संचालन के लिए सिम कार्ड एवं इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में न की जाए।

Baliya

May 23 2024, 09:43

बलिया:बीएसए मनीष कुमार सिंह ने जारी किया आदेश परिषदीय व शासकीय विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक-कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश

संजीव सिंह बलिया : लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 का मतदान 01 जून 2024 एवं मतगणना 04 जून 2024 को होना सुनिश्चित है। ऐसे में जनपद में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालय व शासकीय विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालय व शासकीय विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहें। अपरिहार्य स्थिति में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, कार्मिक बलिया से स्टेशन परित्याग की अनुमति के उपरान्त ही स्टेशन परित्याग करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

Baliya

May 23 2024, 09:21

26 मई को बलिया आयेंगे अखिलेश यादव, दो चुनावी जनसभा को करेंगे सम्बोधित
संजीव सिंह बलिया।26 मई रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया में दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"  बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पहले बेल्थरारोड में सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रामाशंकर राजभर के समर्थन में जेएमएम इण्टर कालेज में जनसभा करेंगे।

फिर वहां से हेलीकाप्टर से आकर फेफना विधानसभा के कटरिया में बलिया संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Baliya

May 18 2024, 12:30

बलियाः बेसिक शिक्षा अधिकारी का ये आदेश प्रचंड गर्मी में है काफी अहम
*संजीव सिंह*
बलिया- 18 मई से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के कारण बलिया  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

बीएसए ने विद्यालय बन्द होने की दशा में सामान्य लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्देशित किया है कि जिन-जिन विद्यालयों पर बूथ है, वहां के प्रधानाध्यापक/ई-प्रधानाध्यापक मतदान दिवस से दो दिन पहले मतदेय स्थलों की साफ-सफाई एवं निरीक्षण हेतु विभागीय/उच्चाधिकारियों को मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की विपरित परिस्थिति का सामना न करना पड़ें। बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने स्तर से भी उक्त विन्दु पर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।

Baliya

May 17 2024, 18:38

बैरिया मंटन वर्मा के आवास पर उमड़ा जन सैलाब,नीरज शेखर का हुआ भव्य स्वागत

संजीव सिंह बलिया। बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी के आवास पर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम स्थल मोदी योगी के साथ ही नीरज शेखर मंटन वर्मा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे से गूंज उठा ।बलिया को विकसित करने के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने गुरुवार को बैरिया नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से आमजन को अवगत कराया।

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बैरिया विधानसभा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनसंवाद कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने तथा भारत को वैश्विक क्षितिज पर दैदीप्यमान करने के संकल्प से सभी कार्यकतार्ओं एवं जनमानस को परिचित कराया।नीरज शेखर ने बैरिया विधानसभा के नौरंगा, चक्की नौरंगा , गोपालपुर, जगदेवा पांडेपुर, टेगरही, तिवारी के मिल्की, जवाहर टोला, तालिबपुर, करमानपुर, गंगा पांडे का टोला, और बैरिया नगर पंचायत का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया।बैरिया के दर्जनों जनसभाओं में भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचार से लोगों को लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत नरेंद्र मोदी जी को पुन: भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।

बैरिया चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने कहा कि बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है,उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है।कहा कि यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतते हैं तो आने वाले दिनों में बलिया में भी उद्योग लगेगा।कहा कि बलिया के साथ ही बैरिया के विकास के लिए नीरज शेखर की जीत जरूरी है।मौके पर अरविन्द सिंह सेंगर शुभम सिंह अरुण सिंह अशोक शेखर सतन यादव रवि प्रताप सिंह अरुण यादव जयप्रकाश साहू रोशन गुप्ता अर्जुन चौधरी जयशंकर सिंह ओमप्रकाश सिंह भुटेली रणजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।

Baliya

May 17 2024, 16:59

हम आंख नहीं दिखाते, यदि किसी ने आंख दिखाई तो हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं : राजनाथ सिंह

संजीव सिंह, बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। किसी पर आक्रमण के लिए नहीं, बल्कि विश्व के कल्याण के लिए। उन्होंने कहा कि 21 हजार करोड़ का निर्यात करके आया हूं। चार हजार करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल भी भारत ने निर्यात किया है। आगे पांच सालों में भारत करिश्मा करेगा। हम आंख नहीं दिखाते। यदि किसी ने आंख दिखाई तो हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। रक्षामंत्री सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा समाप्त पार्टी है। 2015 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी। 2017, 2019 और 2022 में भी चेन नहीं चढ़ी। जिस साइकिल पर चेन ही नही हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए, वैसे ही कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी। उन्होंने देवरहा बाबा को नमन करते हुए कहा कि आजाद भारत में हर नागरिक राजनीतिक रूप से समझदार हो गया है। चार चरणों में दुनिया ने मान लिया है कि भाजपा चार सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में नेताओं ने इतने वादे किए हैं कि जनता का विश्वास कम हो गया है। इस विश्वास के संकट को यदि चुनौती के रूप में किसी दल ने स्वीकार किया है तो वह भाजपा है।

उन्होंने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनाने के बाद हमने जो भी कहा था, वह अक्षरशः पूरा किया। सपा कांग्रेस वाले राममंदिर की तारीख़ पूछते थे। हमने भव्य मंदिर बनाया। भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। जिस समय लोगों के अंदर दायित्वबोध पैदा होगा, उसी दिन रामराज्य आ जाएगा।रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि चीन के मामले पर कांग्रेस गुमराह कर रही है। चीन से बराबरी की बात चल रही है। पीओके हमारा था, है और रहेगा। अब तो पीओके के लोग मांग कर रहे हैं कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है।उन्होंने कहा कि नागरिकता का कानून लाया गया तो हाय-तौबा मचाई गई। सीएए कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। जिन लोगों ने इमरजेंसी लगाई वे लोग कहते हैं कि 400 सीटें आईं तो भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट देगी। उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकता। मोदी ने दस सालों में एक भी सरकार भंग नहीं की।

उन्होंने कहा कि भारत का मस्तक ऊंचा करने के लिए सहयोग चाहिए। हमने फैसला किया है कि देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। क्या यह तानाशाही है। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के लोग आपस में लड़ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी ईडी और सीबीआई से डराते हैं। इंडी के नेता केजरीवाल जेल गए हैं तो भ्रष्टाचार के कारण। अन्ना हजारे को भी इन्होंने धोखा दिया है। केजरीवाल के घर में आम आदमी पार्टी की सांसद को पीटा गया। उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने पांच किलो राशन फ्री दिया। इसके बाद भी मोदी जिंदाबाद न बोलें तो कैसे काम चलेगा। इस बार सरकार बनेगी तो 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त किया जाएगा।

इस मौके पर रवींद्र कुशवाहा ने रक्षा मंत्री सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर चुनावी जनसभा को सांसद सकलदीप राजभर, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण मिश्र, विजय बहादुर दुबे आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव व संचालन प्रदीप सिंह ने किया

Baliya

May 17 2024, 06:42

बलिया विश्व हिंदू परिषद ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान हेतु कसी कमर बैठक सम्पन्न

संजीव सिंह बलिया।शत प्रतिशत मतदान हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने कसी कमर: बलिया में 1जून को है मतदान।

विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रहित में समर्पित मतदाता जनजागरण संत यात्रा का आयोजन किया गया I यह यात्रा नगर स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर बलिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए हनुमानगंज में समाप्त हुई I यह राष्ट्रहित में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु संत यात्रा जिले के विभिन्न ब्लॉको से होते हुए पूरे 10 दिनों तक अनवरत रहेगी I

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विनय जी भाईसाहब ने कहा कि किसी भी राष्ट्र एवं संस्कृति को जीवंत रखने में लोकतन्त्र का महत्वपूर्ण योगदान होता है और बिना लोकतंत्र के समाज दिशाहीन हो जाती है I यहाँ तक कि संसार में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का प्रारंभ भी भारत में हुआ था जो कि महाभारत काल से संबंधित है और लोकतंत्र के हित में समस्त समाज को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए I जिससे हम सभी भारतवासी अपने राष्ट्र को सदैव की भाँति सशक्त बना सके I

विश्व हिन्दू परिषद के नगर के जापलिनगंज स्थित कार्यालय में संतों का सम्मेलन एवं अभिभाषण हुआ I इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय राजेश जी ने कहा कि राष्ट्र के सही नेतृत्व एवं उच्च मार्गदर्शन हेतु मतदान आवश्यक होता है जिसके निमित्त विश्व हिन्दू परिषद ने राष्ट्र को समर्पित शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जनजागरण संत यात्रा का आयोजन किया है I इस बार राष्ट्र हित में सदैव की भाँति ही कमर कस रखी है I

महंत सुजीत दास जी महाराज ने कहा कि दान तीन प्रकार के होते हैं- रक्तदान, कन्यादान और मतदान I रक्तदान से हम सभी किसी के जीवन की रक्षा करते हैं, कन्यादान से किसी के जीवन को बसाते है लेकिन मतदान के माध्यम से हम सभी अपने राष्ट्र के हित में उच्च नेतृत्व का चयन करते हैं I किसी भी राष्ट्र एवं संस्कृति के सशक्तीकरण में कुशल नेतृत्व का महत्वपूर्ण योगदान होता है कुछ वर्ष पूर्व हमारे मतदान के परिणाम चर्चित राममंदिर का विषय अपने परिणाम को पहुंचा I

उक्त मतदाता जागरण संत यात्रा में जिला कार्याध्यक्ष सुनील जी जिला मंत्री भानू , अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र ठाकुर, मनोज जी, कृष्णा , मारूति नन्दन तिवारी, डॉ डी के सिंह, सुजीत महाराज, दर्दर मुनि , शशिकांत तिवारी, बलिया विभाग सहसंयोजक दीपक गुप्ता, सुनील पाण्डेय, भारती सिंह, डॉ सुनील, सनक पाण्डेय, सत्येन्द्र वीर सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, मनोज सिंह, विनोद , राजू पटेल, अरुण सिंह, शिवम, रितेश, रिशु आदि उपस्थित रहे I

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे एवं संचालन जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता ने किया I

Baliya

May 16 2024, 18:36

बलिया के रसड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई स्कूटी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली

संजीव सिंह बलिया । बलिया में मतदान 1जून को होगा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली : रसड़ा बलिया मतदाता जागरूकता के तहत बुधवार दिनांक १५ मई २०२४ को अमर शहीद इंटर कॉलेज से रसडा के उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह द्वारा शत प्रतिशत मतदान हेतू एक विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रैली भगत सिंह मोड़ से प्रारम्भ होकर कोटवारी मोड़,मुख्य बाजार, हिता के पूरा, चंद्रशेखर आजाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा आदि स्थानों से घूमते हुए शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में सम्पन्न हुईं। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी माघवेद्र पाण्डेय ने शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की उक्त रैली का नेतृत्व महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी चौधरी महामंत्री किरण यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन जौहरी संयुक्त मंत्री अनुराधा सिंह एवं सुनीता यादव ने किया।

Baliya

May 16 2024, 18:21

बलिया और सलेमपुर में चौदह प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त

संजीव सिंह, बलिया। लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी कर ली गई है। बलिया संसदीय क्षेत्र से भरे गए 22 में से नौ व सलेमपुर के 14 में से पांच प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया है।बलिया लोकसभा क्षेत्र से 22 और सलेमपुर से कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सलेमपुर और बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रेक्षक मोहम्मद अली शिहाब, हरबंश सिंह ब्रैस्कोन, निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार और ओजस्वी राज की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच बुधवार देरशाम तक की गयी। जांच में बलिया लोकसभा क्षेत्र के नौ और सलेमपुर के पांच उम्मीदवारों का पर्चा अपूर्ण होने के कारण खारिज हो गया है।

बलिया लोकसभा क्षेत्र से नामांकन प्रपत्रों की जांच में सही मानक के अनुसार जिनके नामांकन वैध पाए गए उनमें भारतीय जनता पार्टी से नीरज शेखर, समाजवादी पार्टी से सनातन पांडेय, बहुजन समाज पार्टी से लल्लन सिंह यादव, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रामनिवास गोंण, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से रविकांत सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा, आजाद समाज पार्टी से सूर्यबली प्रसाद एवं अशोक कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार, सुमेश्वर, रंजना, मणिंद्र और शेषनाथ राम निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।वहीं, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन प्रपत्रों की जांच के उपरांत भारतीय जनता पार्टी से रविंद्र कुशवाहा, समाजवादी पार्टी से रमाशंकर राजभर, बहुजन समाज पार्टी से भीम राजभर, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जय बहादुर चौहान, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रीकृष्ण, अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी से श्री नारायण मिश्र, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सूर्य प्रकाश गौतम और निर्दलीय अमरेश ठाकुर व सद्दाम के पर्चे वैध पाए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बलिया लोकसभा क्षेत्र से पर्चा खारिज होने वालों में राष्ट्रीय समाज दल से ओमप्रकाश पांडेय, एकम सनातन भारत दल से अजीत कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उदय पार्टी से राजकुमार, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से डॉक्टर अवधेश चौधरी, भारतीय जननायक पार्टी से वैभव सिंह, नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी से प्रीतमदेव रमाशंकर राजभर एवं अवधेश उपाध्याय चंद्रभान और निर्दल नवीन कुमार राय हैं।सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि जिनका नामांकन पत्र खारिज हुआ, उनमें जनता समता पार्टी से कालिका तिवारी, समझदार पार्टी से अवधेश सिंह एवं बृजभूषण चौबे, सुनील कुमार आदर्श और निर्दलीय शशिकांत हैं।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि नामांकन फार्म देते समय सभी प्रपत्रों के साथ चेकलिस्ट दिया गया था। जिन्होंने चेकलिस्ट के अनुसार फार्म कम्पलीट रूप से नही भरकर जमा किया था, उनके फार्म को रिजेक्ट करते हुए निरस्त किया गया है। नामांकन पत्रों की पूरी स्क्रूटनी प्रक्रिया सीसीटीवी कवरेज के साथ वीडियोग्राफी के आवरण में सम्पन्न हुई। स्क्रूटनी कार्य में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी 17 मई को अपरान्ह तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

Baliya

May 16 2024, 09:13

महंथ कौशलेंद्र गिरि जी के नेतृत्व में राधिका मैरेज हाल रसड़ा में भव्य मतदाता जागरूकता सम्पन्न

संजीव सिंह बलिया ।रसड़ा: आज सायं श्री नाथ जी मठ के महन्थ कौशलेंद्र गिरी जी महाराज के नेतृत्व में राधिका मैरिज हाल रसड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मंत्री आदरणीय गोविंद शुक्ल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मीकि त्रिपाठी , घोसी लोकसभा प्रत्याशी डा० अरविन्द राजभर ,विधानसभा प्रभारी बृजभान चौहान , विधानसभा संयोजक प्रेमचंद सिंह, नुक्कड़ सभा संयोजक दिनेश सिंह गोधन जी, अवधेश सिंह, मयंक शेखर, शिवेंद्र बहादुर सिंह , पूर्व चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी जी, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह रहे।

इसके अलावा जिला मंत्री सतवीर सिंह मंटु , महन्थ अजय गिरी , विधानसभा विस्तारक आशु तिवारी , मंडल अध्यक्ष पूर्वी निखिल त्रिपाठी , चोगड़ा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा , चिलकहर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार ,नगर अध्यक्ष संदीप सोनी , महिला मोर्चा की रागिनी सिंह,डा० मृदुला श्रीवास्तव , मनोरमा सिंह , सुनीता कुशवाहा, छात्र नेता इंद्रजीत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह , रुद्र प्रताप सिंह , विधानसभा आई संयोजक अविनाश सोनी, दिलीप मद्धेशिया, संतोष आर्य, हर्ष नारायण सिंह, किसान नेता ठाकुर मंगल सिंह ,संजय जायसवाल, अविनाश सिंह युवा मोर्चा, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत भारद्वाज कक्कू , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी,आई टी विभाग विधानसभा सह संयोजक सुर्य सहाय पाण्डेय सहित हजारो देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।