मौसम अलर्ट : राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी-पानी के आसार, दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट
डेस्क : पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलो में मौसम का मिजाजा बदला हुआ है। तीखी धूप में कमी और पूरुआ हवा ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। वही तापमान में भी कमी आई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज राजधानी पटना समेत बिहार के तकरीबन सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को पटना सहित सूबे के अधिकतर जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए ऑरेंज और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मेघगर्जन व वज्रपात के भी आसार हैं। इस बीच, सूबे में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पर दोपहर में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। वहीं मंगलवार को पटना सहित 34 जिलों में झमाझम बारिश हुई।
मंगलवार को पटना का तापमान जम्मू से भी कम रहा। पर अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जम्मू का अधिकतम तापमान 40.2 और पटना का 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना में 4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पटना के पालीगंज में झमाझम बारिश हुई। जिस कारण राजधानी का मौसम सुबह और शाम के समय सुहाना था। राजधानी का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
May 22 2024, 11:16