बैरिया मंटन वर्मा के आवास पर उमड़ा जन सैलाब,नीरज शेखर का हुआ भव्य स्वागत
संजीव सिंह बलिया। बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी के आवास पर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम स्थल मोदी योगी के साथ ही नीरज शेखर मंटन वर्मा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे से गूंज उठा ।बलिया को विकसित करने के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने गुरुवार को बैरिया नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से आमजन को अवगत कराया।
भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बैरिया विधानसभा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनसंवाद कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने तथा भारत को वैश्विक क्षितिज पर दैदीप्यमान करने के संकल्प से सभी कार्यकतार्ओं एवं जनमानस को परिचित कराया।नीरज शेखर ने बैरिया विधानसभा के नौरंगा, चक्की नौरंगा , गोपालपुर, जगदेवा पांडेपुर, टेगरही, तिवारी के मिल्की, जवाहर टोला, तालिबपुर, करमानपुर, गंगा पांडे का टोला, और बैरिया नगर पंचायत का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया।बैरिया के दर्जनों जनसभाओं में भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचार से लोगों को लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत नरेंद्र मोदी जी को पुन: भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
बैरिया चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने कहा कि बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है,उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है।कहा कि यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतते हैं तो आने वाले दिनों में बलिया में भी उद्योग लगेगा।कहा कि बलिया के साथ ही बैरिया के विकास के लिए नीरज शेखर की जीत जरूरी है।मौके पर अरविन्द सिंह सेंगर शुभम सिंह अरुण सिंह अशोक शेखर सतन यादव रवि प्रताप सिंह अरुण यादव जयप्रकाश साहू रोशन गुप्ता अर्जुन चौधरी जयशंकर सिंह ओमप्रकाश सिंह भुटेली रणजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।







May 18 2024, 12:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
143.6k