Baliya

May 15 2024, 17:19

बलिया में ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े तीन ट्रक खलासियों को रौंदा, मौके पर ही मौत

बलिया। शहर से सटे जलालपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को हाइड्रोलिक की मदत से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

सदर कोतवाली के जलालपुर में सड़क पर बालू मंडी लगती है। रात में तीन चार बालू लदी ट्रकें खड़ी कर उनके चालक व खलासी सड़क के किनारे बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान माल्देपुर से शहर की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे बीस चक्का ट्रेलर ने खड़ी ट्रकों को रगड़ते हुए टक्कर मार दिया। इसमें तीन खलासी के परखच्चे उड़ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को देख चालकों में कोहराम मच गया। उधर, ट्रेलर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर व ट्रक के नीचे शव को बाहर निकालने के लिए लिए घण्टों प्रयास के बाद हाइड्रोलिक मंगाकर शवों को बाहर निकाला। शव क्षत-विक्षत हो गए थे। घटना में मरे गुड्डू यादव (26) मोहित यादव (24) नवाडेरा डुमरांव व जितेंद्र यादव (28) निवासी गरहिया सिकरौली जिल बक्सर के रहने वाले थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवरों और खलासियों में आक्रोश है।

Baliya

May 14 2024, 16:23

बलिया के नगरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

संजीव सिंह बलिया। बलिया में 1 जून को मतदान होगा। मतदाता जन जागरुकता अभियान के तहत नगरा में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। छात्र छात्राएं मतदान से संबंधित नारे लगा रहे थे।

बलिया जनपद के विकास खण्ड नगरा के जनता इंटर कालेज नगरा के प्रांगण से मतदाता जन जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य उमेश पांडेय, जय बहादुर यादव, राजेश मित्तल ने फीता काट कर एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा, चचयां, प्राथमिक विद्यालय नगरा नं 1,आर एन इंटरनेशनल स्कूल, नेशनल कॉन्वेंट स्कूल,सेंट जान स्कूल के के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र छात्राएं लोकतंत्र की शान है,एक जून को मतदान है। मम्मी पापा भूल न जाना, वोट देने जरूर जाना गांव, पारा खेत खलिहान

सब कहते।करो मतदान

जो हैं सच्चा और ईमानदार

वो है वोट का हकदार

छोड़ो अपने सारे काम

पहले चलो करें मतदान

जाएं वोट डालने जाए

अपना वोट काम में लाएं

वोट डालने जाना है

अपना फर्ज निभाना है।

जन जन की जुवां पे एक ही नाम करना है हमको मतदान आदि नारे लगा रहे थे। रास्ते में नागरिकों ने जगह जगह छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

मतदाता जागरूकता रैली नगरा बाजार से सिकंदरपुर रोड होते हुए जय प्रकाश महिला महाविद्यालय पर पहुंची। रैली सभा में परिणित हो गयी। जय प्रकाश सेवा संस्थान के निदेशक अमरेन्द्र बाबू ने सभी अतिथि,बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को जलपान कराया तथा बच्चों को जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया। रैली को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र का पर्व है। जिसकी चर्चा पूरे दुनिया में की जाती है। लोक तंत्र के पर्व पर 18 वर्ष के लोग जिनका नाम मतदाता सूची में है वे 1 जून 2024 को समय से अपने अपने बूथों पर पहुंच कर मतदान अवश्य करें । और अपने नागरिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।

रैली में एआरपी दयाशंकर, अशोक शर्मा,ब्रजेश कुमार सिंह 'तेगा' बालचंद प्रसाद, सुदीप तिवारी, राजीव नयन पांडेय, अंजनी सिंह,राकेश सिंह ,विनय सिंह प्रेमचंद यादव, वीरेंद्र यादव सत्यप्रकाश सिंह, मुहम्मद यूनुस, सुनील तिवारी, उमेश सिंह, जितेंद्र सिंह,बच्चा लाल, श्वेता सिंह, सुधीर तिवारी, संजीव सिंह ,शिवकुमार सहित शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राम कृष्ण मौर्य ने किया।

Baliya

May 11 2024, 20:38

बलिया-छपरा रेलखंड पर खौफनक घटना, जिन्दा जला ट्रेन की छ्त पर चढ़ा युवक ; मंजर देख कांपे लोग

संजीव सिंह 

बलिया- छपरा रेलखंड पर शनिवार की सुबह बांसडीहरोड स्टेशन पर डाउन 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर पेंटो में फंसे एक युवक का जलता शव देखकर सनसनी फैल गयी। डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर बलिया से छपरा के लिये खुली तो कुछ देर बाद रघुनाथपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक रेलवे के कर्मचारी ने ट्रेन की बोगी के ऊपर एक युवक को बैठे देखा।

उसने उसे आवाज लगाई, लेकिन गाड़ी आगे बढ़ गयी। इसके बाद उक्त कर्मचारी द्वारा स्थानीय रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर गेटमैन ने बांसडीह रेलवे स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर द्वारा गाड़ी को रुकवा दिया गया। यात्रियों के अनुसार गाड़ी रुकने के बाद जैसे ही स्टेशन मास्टर व ड्राइवर गार्ड आदि रेलवेकर्मी ऊपर बैठे युवक को नीचे उतारने के लिये आवाज लगाने लगे, वह डरकर नीचे उतरने के बजाय इधर उधर भागने लगा। इसी दौरान वह इंजन के पास पंहुचा, जहां इंजन की छत पर लगे पेंटो में प्रवाहित 25 हजार वोल्ट की विद्युत प्रवाह ने उसे दूर से ही अपने चपेट में ले लिया।

इसके बाद वहां जोर की आवाज हुई और युवक के कपड़ो में आग लगने के साथ ही उसका शरीर जलने लगा। घटना के बाद स्टेशन मास्टर द्वारा कंट्रोल व यांत्रिकी विभाग को इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद मौके पर यांत्रिक यान लेकर बलिया से पंहुचे यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेन के ऊपर चढ़कर मृतक के बुरी तरह जले शव को पेंटो से बाहर निकाला और स्ट्रेचर पर लादकर नीचे उतार दिया।

Baliya

May 11 2024, 11:45

*स्कूलों में बच्चों की 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी, बीएसए का यह आदेश सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण*

संजीव सिंह

बलिया- बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति न्यूनतम 75 प्रतिशत अथवा अधिक का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। राज्य परियोजना निदेशक के पत्र का हवाला देते हुए निर्देशित किया है कि बच्चें की शैक्षिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण है कि वे नियमित रुप से विद्यालय आये। एक निश्चित मानक स्तर से नीचे की उपस्थिति वच्चों में मूलभूत भाषायी एवं गणतीय तथा कक्षानुरुप दक्षताओं की प्राप्ति में सबसे बड़ा बाधक तत्व है। यह अन्ततः ड्रॉप आउट एवं आउट ऑफ स्कूल हो जाने का कारण भी बनता है।

बीएसए ने इस दिशा में समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए बहुआगामी रणनीति पर कार्य करने का सुझाव दिया है। इसमें विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्तीकरण, मनमोहक एवं सुरक्षित वातावरण, विभिन्न प्रिन्टरिच क्वीज एवं शिक्षा अधिगम सामग्री के माध्यम से उत्कृष्ट शैक्षणिक परिवेश तथा शिक्षकों का ऑफलाइन/ऑफलाइन के माध्यम से क्षमता संवर्द्धन इत्यादि किया जाना है।

खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम से जारी पत्र में बीएसए ने निर्देशित किया है कि विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति न्यून्तम 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक का लक्ष्य प्राप्त किये जाने के लिए शिक्षा क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/ अध्यापकों को अपने स्तर से निर्देश देना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वयं इसका नियमित अनुश्रवण करें।

महत्वपूर्ण बिन्दु

1- लक्ष्य विद्यालयों में बच्चों की औसतन उपस्थिति न्यून्तम 75 प्रतिशत अथवा अधिक का लक्ष्य हासिल किया जाना।

2- मूल कारणों का विशलेषण।

3- शिक्षक एवं बच्चों के मध्य आत्मीय सम्बन्ध विकसित करना।

4- निरीक्षण एवं अनुश्रवण।

5- आउटरीच प्रोग्राम।

6- अभिभावक शिक्षक बैठक।

7- ग्रीष्मावकाश एवं शीतकालीन अवकाश में लर्निंग ऐट होम को बढ़ावा दिया जाय।

Baliya

May 11 2024, 11:19

*यह चुनाव न्याय और अन्याय के बीच-सनातन पाण्डेय*

संजीव सिंह

बलिया- बलिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को बैरिया में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन सनातन पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सनातन पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव न्याय और अन्याय के बीच है।

कार्यक्रम में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव संविधान ख़त्म करने वालों और संविधान बचाने वालों के बीच है। हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ़ भाजपा के लोग 400 सीट लाकर संविधान ख़त्म करने की तैयारी कर रहे है। विगत दस वर्षों में भाजपा सरकार में किसान परेशान है ,नौजवान परेशान है ,महिलायें परेशान है व्यापारी परेशान है।सभी सरकारी संपत्ति धीरे धीरे करके बेची जा रही है। इनका मक़सद सिर्फ़ सरकारी संपत्ति बेचने का नहीं है बल्कि जब सरकारी संस्थाओ का निजीकरण हो जाएगा तो हमारे युवा बेरोज़गार अरक्षण के तहत नौकरी नहीं पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बैरिया विधानसभा की धरती ने आजादी की लड़ाई लड़ी आज बैरिया विधानसभा के किसान संकट में लेकिन सरकार मौन है। लेकिन मैंने इन किसानों की आवाज़ विधानसभा में उठाई है अगर आप लोगों ने अवसर दिया तो सनातन पाण्डेय देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसानों की आवाज़ बनेंगे।

इस अवसर पर बैरिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को अपना अपना बूथ मज़बूत करने का निर्देश दिया तथा जीत का मंत्र दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की वजह से सबसे पहले आम जनता ने भाजपा का साथ छोड़ा है। फिर संविधान और आरक्षण को खत्म करने की साजिश रचने वाली भाजपा के खिलाफ शोषित, दमित, वंचित लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ा है। ⁠फिर किसानों को भी लगा कि जो हमारे खिलाफ काले कानून लाए, जिन्होंने रास्ते में कील-कांटे बिछाए उन किसान-विरोधियों का साथ क्या देना। फिर युवाओं को भी लगा कि जो नौकरी-रोज़गार को षड्यंत्र रचकर खत्म कर रहे हैं, उनको वापस लाकर अपना भविष्य बर्बाद क्यों करना. कहा, "भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो लोकतंत्र बचेगा, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान बचेगा। भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो नौकरी मिलेगी, किसानों को एमएसपी मिलेगी।" उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के शहंशाह भाजपा वालों के खिलाफ मतदान कर इनका सफाया कर देना।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्र यशपाल सिंह संजय मिश्र अंगद मिश्र शिवशरण तिवारी राहुल सिंह जय प्रकाश यादव मुन्ना गोपलजी यादव अशोक पाण्डेय कमलेश वर्मा मनोज यादव अजय सिंह संजय यादव राकेश वर्मा धनजी यादव दशरथ यादव राजप्रताप यादव शैलेश सिंह वीरेंद्र यादव सामू ठाकुर उमेश यादव विनायक मौर्य कृष्णा यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Baliya

May 11 2024, 11:18

*नीरज शेखर के नामांकन में पहुंचा ब्रजेश पाठक का सपा पर जोरदार हमला, बोले-भाई और भौजाई के बीच बंट गए पार्टी के टिकट*

संजीव सिंह

बलिया- बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर असली समाजवादी थे। ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा में भाई और भौजाई के बीच में समाजवादी पार्टी के सभी टिकट बंट गए। आज यादव समाज के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने जय प्रकाश नारायण की विचारधाराओं को आगे बढ़ाया। उन्होंने कभी भी पद के लिए सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 1989 में जनता दल से अलग होकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने समाजवादी जनता पार्टी बनाई। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उसके प्रदेश अध्यक्ष थे। 1992 में चंद्रशेखर दिल्ली में थे उसी समय मुलायम सिंह यादव पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया। कहा जाता है कि इतिहास खुद को दोहराता है। समाजवादी पार्टी में अंदरखाने लड़ाई हुई तो अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के अलग कर पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया। सपा के लोग असली समाजवादी नहीं हैं। ये केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं, परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। अखिलेश यादव की पीडीए परिवार डेवलेपमेंट अथारिटी है।

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि कहा कि बलिया अपनी प्राचीनता के लिए जाना जाता है। उप्र की सियासत में बलिया की अपनी विशिष्ट पहचान है। इस धरा ने कई प्रसिद्व क्रांतिकारी और साहित्यकार देश को दिए हैं। यह बलिदान के लिए जाना जाता है।

Baliya

May 07 2024, 09:30

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने किया विभिन्न गांवों का दौरा

संजीव सिंह बलिया।बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखरने सोमवार को लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बैरिया के शोभा छपरा लक्ष्मण छपरा धतुरी टोला सेवक टोला ठेकहा अठ गावां आदि गांव मे जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गांव के लोगों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

लोगों के बीच भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र का की लालसा को लेकर वे जनता के बीच पहुँचे है।लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुआ है। वह कार्य आप लोगों के बीच धरातल पर दिख रहा है। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सड़क, हॉस्पिटल, रेलवे, फोर लाइन सड़क निर्माण कार्य के साथ साथ आवागमन के लिए लंबी दूरी तक चलने वाले ट्रेने चलने लगी है। आगे और भी इसमें बढोतरी होगी।

उन्होंने कहा कि देश का विकास पी एम नरेन्द्र मोदी से ही सम्भव है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर के महिलाओं के लिए घर-घर गैस सिलेंडर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को अनवरत मिल रहा है। इस दौरान भाजपा समर्थक अशोक शेखर अरविंद सिंह सेंगर अरुण सिंह निर्भय सिंह गहलौत भरत यादव विजय बहादुर सिंह पीयूष चौबे मंटू बिन्द राकेश मिश्र सी बी मिश्र उदय पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Baliya

May 07 2024, 09:29

बलिया : छात्र की 'चोटी' काटने पर सेंट मैरिज स्कूल के कक्षाध्यापक समेत दो टीचर पर मुकदमा

संजीव सिंह बलिया : रसड़ा स्थित सेंट मैरी स्कूल में एक छात्र की चोटी (शिखा) काटने के मामले में प्रधानाध्यापक और कक्षाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि मुकदमे में दोनों के पदनाम का ही उल्लेख है। छात्र के पिता की शिकायत पर शिक्षकों को थाने बुलाया गया, लेकिन समझौता करा दिया गया। देर रात इंटरनेट मीडिया पर मामला प्रसारित होने और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

रसड़ा के बनियाबांध निवासी कक्षा चार के छात्र के पिता ने तहरीर दी है कि दो मई को कक्षाध्यापक ने विद्यालय के नियम-कायदों का हवाला देकर उनके बेटे की शिखा कैंची से काट दी। हिदायत दी कि विद्यालय में तिलक लगाकर आना भी मना है। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी विद्यालय पहुंचीं तो प्रधानाध्यापक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना का पता चलते ही हिंदू संगठनों ने विरोध कर विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। पहले तो पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन शनिवार की देर रात अज्ञात प्रधानाध्यापक व कक्षाध्यापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। हालांकि, एक अखबार को दिये बयान में सेंट मैरी स्कूल, राघोपुर की प्रधानाध्यापक मर्सी दास ने छात्र की शिखा काटे जाने के आरोप को नकारते हुए कहा कि यह विद्यालय को बदनाम करने का षडयंत्र है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक जान अब्राहम ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएगी।

Baliya

May 06 2024, 09:47

भाजपा नेता दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने बैरिया में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

संजीव सिंह बलिया।लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बैरिया की क्रांतिकारी धरती से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया।चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ शनिवार को बैरिया में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने वैदिकमंत्रोचार व हवन पूजन के साथ किया।

बलिया लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज शेखर ने भी पूजा अर्चना की।कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व शुभचिंतक उपस्थित रहे।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु' ने कहा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी तथा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत प्राप्त करेगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरा बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बलिया में भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नही बल्कि जीत का रिकार्ड स्थापित करने के लिए चुनाव लड़ रही है।विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि हमारा संकल्प राम मंदिर का निर्माण के साथ ही 370 को समाप्त करने को था, वह हो गया।

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में बचे शेष दिन को विशेष दिन बनाएं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ ही संघर्ष करने की भी अपील की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद भरत सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह जयप्रकाश साहू वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह सेंगर अरुण सिंह निर्भय सिंह गहलौत बैरिया प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण यादव पूर्व अध्यक्ष रोशन गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ददन गोंड़ प्रधान रवि प्रताप सिंह मन्तोष चौधरी संजय चौधरी मनोज निषाद परमात्मा गोंड़ जितेन्द्र वर्मा भुनेश्वर राम चन्द्रशेखर सिंह अखिलेश यादव राजीव कुमार रमेश पाण्डेय रणजीत वर्मा उमेश साहनी मंटू बिन्द अशोक "शेखर" विवेकानंद गिरी राजमंगल ठाकुर धर्मेन्द्र पासवान ददन भारती पाताली शर्मा ददन गोंड़ विजय यादवअनिल पाण्डेय परमेश्वर गिरी भरत यादव भीम यादव के अलावा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Baliya

May 05 2024, 17:58

बलिया : पुलिस ने दबोचा 19 वर्षीय युवक, इसने कर दिया इतना बड़ा कांड

संजीव सिंह बलिया ।पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धारा 363, 366, 376 (3) भादवि व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभिषेक कुमार पुत्र चन्दन राजभर (निवासी : वभनौली, थाना पकड़ी, बलिया) को गिरफ्तार किया है। वहीं, अपहृत नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया है।

नगरा थाने के उप निरीक्षक राकेश सिंह मय हमराह हेड कां. सत्यनारायण यादव व महिला कां. गुड़िया के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखवीर खास की सूचना पर धारा 363, 366, 376 (3) भादवि व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र चन्दन राजभर को गड़वार तिराहा कस्बा नगरा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।