आजमगढ़ : फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी को लंदन में फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन का मिला पुरस्कार'
सिद्धेश्वर पाण्डेय,आजमगढ़ । फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवा गांव की मूल रूप से रहने वाली फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी को लंदन में 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने से उनके पैतृक गांव मेजवा और फूलपुर के लोगो में खुशी का माहौल है।
फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान और महिला अधिकारों के लिए एक प्रचारक के रूप में सिटी ऑफ लंदन कॉरपोरेशन द्वारा 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। शबाना को यह पुरस्कार 10 मई को लंदन के गिल्ड हॉल में आयोजित एक समारोह में दिया गया है।
गौर तलब है कि लोगों को 'फ्रीडम ऑफ द सिटी आफ लंदन पुरस्कार' से सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसे किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए भी दिया जाता है। शबाना आजमी को पुरस्कार मिलने पर कैफ़ी आज़मी के सेवक गोपाल, निर्मला, आर एन, मनीषा, आदिति, सखावत हुसैन, अकील अहमद एडवोकेट, नवीन चंद अस्थाना एडवोकेट, आशीष यादव एडवोकेट,
जितेंद्र हरि पांडेय, जयराम प्रजापति, सीता राम, मोहम्मद नोमान, एलडीएम पवन कुमार मिश्रा, शाह आलम कुरैशी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद राजिक खान ,राजेश यादव आदि ने बधाई दी है।










May 13 2024, 19:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k