*यह चुनाव न्याय और अन्याय के बीच-सनातन पाण्डेय*
बलिया- बलिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को बैरिया में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन सनातन पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सनातन पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव न्याय और अन्याय के बीच है।
कार्यक्रम में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव संविधान ख़त्म करने वालों और संविधान बचाने वालों के बीच है। हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ़ भाजपा के लोग 400 सीट लाकर संविधान ख़त्म करने की तैयारी कर रहे है। विगत दस वर्षों में भाजपा सरकार में किसान परेशान है ,नौजवान परेशान है ,महिलायें परेशान है व्यापारी परेशान है।सभी सरकारी संपत्ति धीरे धीरे करके बेची जा रही है। इनका मक़सद सिर्फ़ सरकारी संपत्ति बेचने का नहीं है बल्कि जब सरकारी संस्थाओ का निजीकरण हो जाएगा तो हमारे युवा बेरोज़गार अरक्षण के तहत नौकरी नहीं पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बैरिया विधानसभा की धरती ने आजादी की लड़ाई लड़ी आज बैरिया विधानसभा के किसान संकट में लेकिन सरकार मौन है। लेकिन मैंने इन किसानों की आवाज़ विधानसभा में उठाई है अगर आप लोगों ने अवसर दिया तो सनातन पाण्डेय देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसानों की आवाज़ बनेंगे।
इस अवसर पर बैरिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को अपना अपना बूथ मज़बूत करने का निर्देश दिया तथा जीत का मंत्र दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की वजह से सबसे पहले आम जनता ने भाजपा का साथ छोड़ा है। फिर संविधान और आरक्षण को खत्म करने की साजिश रचने वाली भाजपा के खिलाफ शोषित, दमित, वंचित लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ा है। फिर किसानों को भी लगा कि जो हमारे खिलाफ काले कानून लाए, जिन्होंने रास्ते में कील-कांटे बिछाए उन किसान-विरोधियों का साथ क्या देना। फिर युवाओं को भी लगा कि जो नौकरी-रोज़गार को षड्यंत्र रचकर खत्म कर रहे हैं, उनको वापस लाकर अपना भविष्य बर्बाद क्यों करना. कहा, "भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो लोकतंत्र बचेगा, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान बचेगा। भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो नौकरी मिलेगी, किसानों को एमएसपी मिलेगी।" उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के शहंशाह भाजपा वालों के खिलाफ मतदान कर इनका सफाया कर देना।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्र यशपाल सिंह संजय मिश्र अंगद मिश्र शिवशरण तिवारी राहुल सिंह जय प्रकाश यादव मुन्ना गोपलजी यादव अशोक पाण्डेय कमलेश वर्मा मनोज यादव अजय सिंह संजय यादव राकेश वर्मा धनजी यादव दशरथ यादव राजप्रताप यादव शैलेश सिंह वीरेंद्र यादव सामू ठाकुर उमेश यादव विनायक मौर्य कृष्णा यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
May 11 2024, 11:45