नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा,राम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी
खजनी गोरखपुर।क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र और राम नवमी पर्व के अवसर पर देवी मंदिरों पर प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तों की भीड़ हो रही है। क्षेत्र में राम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। माता कोटही मंदिर,जएश्वरनाथ शिव मंदिर, ठाकुर द्वारा और गांवों के काली मंदिरों पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है। नवरात्र के चौथे दिन आज देवी भक्तों के द्वारा माता कुष्मांडा देवी की पूजा उपासना की गई।
कस्बे के निकट रुद्रपुर गांव के काली मंदिर परिसर में वासंतिक नवरात्र पर्व और चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में रामचरितमानस नवान्ह पारायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही रामनवमी के अवसर पर दिन में 12 बजे रामजन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विगत 23 वर्षों से चल रहे इस आयोजन में इस वर्ष भी वासंतिक के पहले दिन विधिपूर्वक कलश स्थापना के बाद वैदिक विद्वानों द्वारा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ तथा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन/गोरखपुर के लोक कलाकारों द्वारा संगीतमय रामचरितमानस नवान्ह पारायण पाठ एवं सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
बताया गया कि प्रति वर्ष की भांति रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे रामजन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में बैठक बुलाकर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सामुहिक निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम प्रधान राहुल त्रिपाठी, बृजेश उर्फ गिल्लु त्रिपाठी, श्यामानंद त्रिपाठी, बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी, नवीन कुमार, विनोद कुमार, विजय नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
उक्त जानकारी मुख्य यजमान रामेश्वर राम त्रिपाठी ने दी।















Apr 12 2024, 22:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k