Aurangabad

Mar 27 2024, 19:40

युवक को पांच-छ: लोगो द्वारा बेरहमी से पिटाई का विडियो हुआ वायरल, सादे लिबास मे पुलिस पर पीटने का लग रहा आरोप
युवक को पांच-छ: लोगो द्वारा बेरहमी से पिटाई का विडियो हुआ वायरल, सादे लिबास मे पुलिस पर पीटने का लग रहा आरोप

युवक को पांच-छ: लोगो द्वारा बेरहमी से पिटाई का विडियो हुआ वायरल, सादे लिबास मे पुलिस पर पीटने का लग रहा आरोप

Aurangabad

Mar 27 2024, 18:25

बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, 6 महिला समेत दर्जनभर लोग घायल

औरंगाबाद : जिले के गोह प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रंगों के उमंग में खेल रहे बच्चे आपस में भिड़ गए और मामला तुल्य पकड़ लिया। जिसके बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में 6 महिला समेत दर्जनभर लोग घायल हुए है। मामला बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटीया पंचायत के घोंटा गांव की है। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि बीते मंगलवार होली के दिन संध्या घोंटा गांव निवासी कृष्णा यादव का 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार अपने घर से बाहर गांव के ही स्व शिवकुमार पासवान के 13 वर्षीय पुत्र मिन्टू कुमार के साथ रंग गुलाल लगा रहा था। इसी बीच दोनों बच्चे आपस में भिड़ गए। बच्चों का झगड़ा देखकर दोनों पक्ष के महिलाएं पहुंची और बच्चे को अलग कराया। 

इसके बाद दोनों पक्ष के महिलाओं में कहा सुनी हुई और धीरे धीरे तु तु मैं मैं होते-होते बात बढता गया। जिसमें दोनों पक्षों के परिजनों के साथ जमकर लाठी डंडे चलें। जिसमें स्वर्गीय शिवकुमार पासवान की ओर से 53 वर्षीय सुरेन्द्र पासवान, 45 वर्षीय अवधेश पासवान अवध पासवान 35 वर्षीय निर्मला देवी 18 वर्ष करिश्मा कुमारी 14 वर्ष से नंदनी कुमारी 60 वर्ष से उग्रह पासवान एवं 56 वर्षीय अनीता देवी घायल हैं। 

वहीं दूसरे पक्ष से 61वर्षीय कृष्ण यादव 57 वर्षीय अनीता देवी 23 वर्षीय कुंदन कुमार 40 वर्षीय प्रभा देवी 14 वर्षीय आकाश कुमार घायल हो गए हैं। 

सभी घायलों को पीएचसी गोह में भर्ती कराया गया भर्ती के दौरान चिकित्सक प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

वहीं थानाध्यक्ष दिनेश पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 27 2024, 15:45

औरंगाबाद में नहाने के दौरान तलाब में डूबने 6 युवक, 1 की मौत 5 को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

औरंगाबाद :- जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां रफीगंज के चरकावां उपरीडिह बीते मंगलवार को तलाब में नहाने के दौरान 6 डूबने लगे। जिसमें आसपास के लोगों द्वारा 5 को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि शहर के डाक बंगला निवासी लालजी चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ रंजन कुमार की डूबने से मौत हो गई।  

मृतक के दोस्तों ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास हम लोग एक साथ इकट्ठा हुए, इसके बाद एक टेंपू के माध्यम से चरकावां निचलीडिह जा रहे थे, रेलवे गुमटी बंद होने के कारण हम लोग चरकावां उपरीडिह चले गए। वहां तालाब में अन्य बच्चों को नहाते देखकर हम लोग भी टेंपू खड़ा कर नहाने लगे। इसी बीच नहाने के क्रम में हम लोग खेल खेलने लगे खेल खेलने के क्रम में यह घटना घटी। 

घटना की सूचना मिलते ही एस आई रविकांत कुमार यादव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। 

रफीगंज CO ने बताया कि कागजी प्रक्रिया उपरांत मुआवजा राशि दी जाएगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 27 2024, 09:48

दाह संस्कार के दौरान मौजूद लोगों पर भवंरों के दल ने किया हमला, एक व्यक्ति की मौत कई घायल

औरंगाबाद : जिले के रफीगंज प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां भंवरों के दल द्वारा लोगों पर आक्रमण किये जाने से और भंवरा के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक धमनी खैर गांव निवासी अलखदेव पासवान है। 

घटना में घायल नीमा हूंडरही गांव निवासी राजदेव पासवान ने बताया कि अकौनी गांव में एक व्यक्ति का आकस्मिक देहांत हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। लोगों द्वारा लाश चिता पर रख आग लगते ही पास में पीपल का पेड़ में दो भंवरे का छत्ता था, धुआ होते ही भंवरा व्याकुल हो गया और अंतिम संस्कार में शामिल लगभग डेढ़ सौ व्यक्तियों पर हमला कर दिया। 

इस घटना में कई लोग भंवरों के काटने से घायल हो गए। जिसे बाद घायल लोग रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे , जहां डॉक्टर एस नारायण के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वहीं धमनी खैर गांव निवासी अलखदेव पासवान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 25 2024, 09:49

लोकसभा चुनाव चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

औरंगाबाद : लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को ले प्रशिक्षण कोषांग औरंगाबाद द्वारा मतदान कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण जिले के छः प्रशिक्षण केन्द्रों पर रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 

नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले शुक्रवार से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 26372 कर्मियों को मतदान प्रक्रिया तथा ईवीएम संचालन के बारे में जिले के प्रशिक्षण केंद्रों अंबिका पब्लिक स्कूल, बीएल इंडो पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, टाउन इंटर विद्यालय, मिशन स्कूल तथा नगर भवन औरंगाबाद में बताया गया। इस कार्य में 210 मास्टर प्रशिक्षक सहित कोषांग के मास्टर प्रशिक्षक शामिल थें। तीन दिनों तक चले इन प्रशिक्षणों में 16569 पुरुष कर्मी तथा 9803 महिला कर्मी थें। 

रविवार को नगर भवन औरंगाबाद में 1152 माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में बताते हुए मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर सीधे सामान्य प्रेक्षक के नियंत्रण में कार्य करते हैं। ये मतदान दल के सदस्य नही होते हैं। इनकी नियुक्ति मतदान केंद्र के लिए पोल डे के एक दिन पहले रैंडेमली सामान्य प्रेक्षक के द्वारा किया जाता है। माइक्रो आब्जर्वर को अपने संबद्ध मतदान केंद्र पर मतदान के पूर्व संध्या पर पहुंच जाना चाहिए तथा मतदान केंद्र की व्यवस्था को देखना पड़ता है। साथ ही मतदान के दिन की सभी गतिविधियों का प्रेक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार कर सामान्य प्रेक्षक को देना होता है। माइक्रो आब्जर्वर की चुनाव की पूरी प्रक्रिया तथा ईवीएम मशीन के संचालन से अवगत होना चाहिए। 

मतदान के दिन माइक्रो आब्जर्वर पोलिंग एजेंट की नियुक्ति, मॉक पोल प्रक्रिया, मतदाताओं की सही पहचान, ए एस डी वोटर की पहचान, अमिट स्याही का प्रयोग, मतदाता रजिस्टर का सही संधारण, मतदान की गोपनीयता, मतदान केंद्र पर घटने वाली अन्य घटनाओं सहित अन्य जानकारियों का प्रेक्षण करना होता है। वही दूसरी ओर अन्य प्रशिक्षण केन्द्रों पर पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम द्वितीय तथा तृतीय मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया। मतदान कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण 9 एवं 10 अप्रैल को आयोजित होना है। 

इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार, रवि कुमार रौशन, गार्गी कुमारी सहित कोषांग के सहयोगी कर्मी कुंदन ठाकुर, सैयद मोहम्मद दायम, अजीत कुमार, शशिधर सिंह, महेश कुमार, अंकित कुमार, अमित भाष्कर, श्रवण कुमार, अखिलेश शर्मा, मनोज कुमार, चंचल सिंहा, राहुल कुमार, प्रीति निमेष, पूनम कुमारी, नूतन गुप्ता, अर्पणा सिंहा सहित अन्य लोग मौजूद थें।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 24 2024, 20:13

होली पर्व को लेकर विभिन्न गांव में पुलिस ने किया छापामारी, 150 लीटर देसी शराब बरामद,3200 लीटर जावा महुआ को किया विनष्ट, एक गिरफ्तार

 औरंगाबाद रफीगंज पुलिस ने नाइकी, सिहुली, चरकावां उपरी डीह, राजा विगहा में होली पर्व को लेकर शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया।

जिसमें नाइकी गांव के संजय चौधरी के घर से 45 ली, बुट्टा चौधरी के घर से 46 ली, लोथा चौधरी के घर से 35 ली,राजा विगहा के दीपक चौधरी के घर से22ली महुआ देशी शराब बरामद किया।

वहीं दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। न नइकी गांव के संजय चौधरी, बुट्टा चौधरी एवं लोथा चौधरी के घर के आस पास करीब 2000 ली, चरकावां ऊपरी डीह में करीब1000 ली, सिहुली गांव में200 ली जावा महुआ विनष्ट किया गया।

 तथा शराब बनाने का उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया गया।

 थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि लोथा चौधरी अभी जेल में है इसकी पत्नी शराब बनाती है। सभी जप्त शराब एवं गिरफ्तार दीपक चौधरी को थाना लाया गया।

और बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।इस अभियान में एस आई वर्षा कुमारी,कुशो कुमार,ए एस आई मुक्ति देव निराला, कृपानाथ सिंह सहित जिला पुलिस बल अभियान में शामिल रहे।

Aurangabad

Mar 24 2024, 09:54

औरंगाबाद में जमीन विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में आठ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पातल रेफर

औरंगाबाद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बीती रात जमकर मारपीट हुई। जिसमे 8 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पाल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में बुधन पासवान के 58 वर्षीय के पुत्र रामबली पासवान, धीरज पासवान के पत्नी प्रियंका कुमारी, राजेंद्र पासवान के पुत्र 18 वर्षीय धीरज कुमार, रामकिशुन पासवान के 50 वर्षीय पुत्र बुधन पासवान, राजेंद्र पासवान के 40 वर्षीय पुत्र शंकर पासवान, शंकर पासवान की पत्नी सरिता देवी, स्वर्गीय रामकिशुन के 45 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र पासवान, रामबली पासवान की पत्नी गुलाबी देवी घायल हो गई। 

सभी घायलों को कासमा थाना के एस आई भोलानाथ चौधरी, ए एस आई किशोरी शाह तथा अन्य पुलिस बल के द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां डॉ. एस नारायण के द्वारा सभी का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घायल के परिजन राकेश कुमार ने बताया कि गांव के ही विगण पासवान, रवि पासवान ,शशि पासवान सहित अन्य करीब 15 से 20 की संख्या में आए और गाली गलौज करते हुए पुरानी जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर दिया। जिससे हम सभी घायल हो गए। 

कासमा थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस भर्ती करवाई है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Mar 23 2024, 21:49

औरंगाबाद: पोक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर महिला थाना अध्यक्ष ने चस्पा किया गया इश्तेहार

औरंगाबाद की महिला थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष आरती कुमारी के नेतृत्व में शनिवार के अपराह्न कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव पहुंची। 

जहां थानाध्यक्ष ने महिला थाना कांड संख्या 13/24 के प्राथमिक अभियुक्त प्रदीप साव के घर इश्तेहार चस्पा किया और उसे शीघ्र न्यायालय में या थाने में समर्पण करने का निर्देश दिया।

 थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रदीप पोक्सो एक्ट का प्राथमिक अभियुक्त है और वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था और न्यायालय के ही आदेश पर आज इश्तेहार चस्पा किया गया है। 

यदि वह ससमय समर्पण नही करता है तो न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश निकलेगा और आदेश का अनुपालन करते हुए उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

Aurangabad

Mar 23 2024, 21:47

काजीचक के गरीब परिवार का छात्र ने आर्ट्स इंटर में किया जिला टॉप

रफीगंज, औरंगाबाद: प्रखंड के चौबडा पंचायत के काजीचक गांव के गरीब परिवार से आये मों लतीफुर रहमान के पुत्र हसीबुर रहमान ने रफीगंज के आर बी आर +2 इटर विद्यालय के इंटरमीडिएट आर्ट्स में 442 नं लाकर जिला टॉप किया। 

छात्र के पिता जयपुर के निजी कंपनी में मजदूरी का काम करते है। छात्र ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही मिडिल स्कूल में किये।

उसके बाद रफीगंज के आर बी आर इंटर विद्यालय में पढाई किये और वही से इंटर आर्ट्स किये ।

442 अंक लाये, उन्होंने बताया कि मेरे पढाई मे माता आलम आरा ,पिता लतीफुर रहमान एवं बडा भाई फैजूल रहमान,बहन गूल फेसा तरनूम एवं शिक्षक के अच्छा सहयोग रहा।

 छात्र ने बताया कि आगे की पढ़ाई यूपीएससी की तैयारी करना है। अधिकारी बनना चाहता हू। अच्छा अंक लाने पर परिजन एवं गांव वाशी के बीच खुशी का माहौल है। 

घर पर भाई एवं पंचायत समिति प्रतानिधि जूबैर अंसारी , ग्रामीण नसीरुद्दीन,शिक्षक,फैयाज अहमद ,नसीर अंसारी,मो जफर आलम ,वाड सदस्य मो रिजवान,मो आजम ,मो आसिफ एकबाल ,शिक्षक मो मती उल्लाह अंसारी ने मिठाई खिलाकर हौसला बढाया।

Aurangabad

Mar 23 2024, 20:37

किसान की बेटी ने 12वीं परीक्षा में बिहार टॉप 10 लिस्ट में शामिल

गोह(औरंगाबाद)बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में गोह की छात्रा ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाते हुए बिहार राज्य में परचम लहराया है। प्रज्ञा कुमारी ने 475 अंक लाकर अपने राज्य का नाम रोशन किया।वही गोह की ही पैक्स अध्यक्ष की पुत्री तृप्ति राज जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान सम्मान बढ़ाया है।

किसान के पुत्री ने बिहार में बने जगह

गोह प्रखंड के बाजार बर्मा निवासी किसान सुनील कुमार की पुत्री प्रज्ञा कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 475 अंक लाकर बिहार में अपना जगह बनाया। उनकी माता संगीता कुमारी ग्रहणी है। प्रज्ञा कुमारी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ केवीएम क्लासेस के राहुल शर्मा कुंदन सर को दी है ।गौरतलब हो की प्रज्ञा कुमारी 2022 की मैट्रिक की परीक्षा में बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त की थी।

आंगनबाड़ी सेविका का पुत्री औरंगाबाद में तीसरे स्थान पर

प्रखंड के हरि गांव गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी की पुत्री तृप्ति राज ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान लाकर जिला का मान सम्मान बढ़ाया है।इन्होंने अपने मेहनत के बल पर 474 अंक प्राप्त किया। उनके माता साधना कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है तृप्ति राज ने अपनी सफलता का स्त्री अपने माता-पिता के साथ अपने गुरु राहुल शर्मा कुंदन सर को दी है