विभिन्न योजनाओं की विस्तार से विशेष शिविर में दी गई जानकारी
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे 7 दिवसीय विशेष शिविर में सोमवार को नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में, कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार निगम ने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय की अध्यापिका नीता सिंह ने सेवक सेविकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब नारियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं वह हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अध्यापक रमेश चंद्र मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि नारियां
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है।
प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि, सरकार के द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष के साथ साथ देश और प्रदेश के विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कार्यक्रम में शैल सिंह, अंकित कुमार, विनोद कुमार शुक्ला, दीक्षा शुक्ला, सुधा भारती, क्षमा अवस्थी, संजीत मिश्रा सहित सभी सेवक सेविकाएं उपस्थित थीं।







Mar 18 2024, 17:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.9k