कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग के साथ जुटें लोकसभा चुनाव में : गौरव विश्वकर्मा
![]()
ललितपुर। समाजवादी छात्र सभा की एक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झांसी ललितपुर लोकसभा बूथ प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी मौजूद रहीं।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, शत्रुघन यादव, अनवर खान, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया, शाकिर अली, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरसद मंसूरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंचासीन रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। उन्होंने छात्रसभा कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग के साथ पार्टी के काम में जुट जाने की अपील की है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर लोकसभा बूथ प्रभारी ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार के कारण भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है।
कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती से खड़े रहे। सपा का केन्द्र में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। वहीं सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस प्रकार आज कार्यकर्ता एक जुट हैं, उसी प्रकार चुनाव के समय एकजुटता के साथ मजबूती से प्रचार प्रसार में जुट जाएं, आने वाला समय हम सपाईयों का है। वहीं महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा कि भाजपा की दिनों दिन कलई खुलती जा रही है।
भाजपा ने चंदे की आड़ में देश में वैमनस्यता का माहौल पैदा किया है। आज उद्योगपति डरे, सहमे हुए हैं। जांच एजेंसियों का भय दिखाकर चंदा लेन की पोल देश के सामने खुलने से भाजपा का जनाधार गिर चुका है। प्रदेश में नौजवान बेरोजगार है, किसान कर्ज के चलते प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे हैं, महंगाई चरम पर है, लेकिन भाजपा केवल जुमलेबाजी कर लोगों को भ्रमित करने का काम करती है।
अब देश की जनता भाजपाईयों की कारनामों को भलि भांति समझ चुकी है। वह लोकसभा चुनाव में इन्हे मुंहतोड़ जवाब देगी। बैठक में आकिब मंसूरी, कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद कश्यप, अनीश यादव, मोहम्मद अनस, जहीर मंसूरी, फैजान अली, कृष्णपाल सिंह, सुनील अहिरवार, राममूर्ति तिवारी, अनुज यादव, दीपचंद्र प्रजापति, कुलदीप लोधी, यादवेन्द्र सिंह, मूरत सिंह यादव, महेंद्र यादव, जोगेन्द्र यादव, राघवेन्द्र सिंह, लाखन सिंह, माधव सिंह, महिपाल सिंह, शुभम झां, प्रशांत विश्वकर्मा, सीताराम सेन, देशपत रजक, अश्वेन्द्र यादव, आकाश यादव, संजय रजक, सचिन सोलंकी, रामजी यादव, जसवंत सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, जयसिंह यादव, चारू सतभैया, अंकित यादव सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Mar 17 2024, 19:47