महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आगाज़
अयोध्या।मिशन शक्ति एवं यूपिकान द्वारा संचालित नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण मसौधा ब्लॉक के बरवा स्थित के एल विद्या इंटर कॉलेज में शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्म सुरक्षा एवं टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी गई और स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया।
वहीं मिशन शक्ति के सुपरवाइजर प्रफुल्ल तिवारी ने बताया कि इस मिशन शक्ति योजना में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है कि महिलाएं कैसे सुरक्षित रहें स्वयं की रक्षा कैसे करें। इस योजना में महिलाओं को 3 दिन सुरक्षा के बारे में और 3 दिन उनके उद्यमिता के बारे में बताया जाएगा। अभी हमारे इस योजना में डेढ़ सौ महिलाएं प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं।
उन्होंने बताया कि इसके पहले हम रुदौली ब्लॉक, मवई ब्लॉक, सोहावल व अमानीगंज ब्लॉक में प्रशिक्षण कार्य कर चुके हैं। यह कार्यक्रम 6 दिन चलेगा और 17 मार्च को इसका समापन होगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से हम महिलाओं को उनकी आत्मा सुरक्षा के लिए और सरकार की योजनाएं महिलाओं के लिए आ रही हैं उनके बारे में जानकारी देते हैं। जैसे इस समय ऑटो रिक्शा की योजना चल रही है जो महिला जागरुक है वह ऑटो रिक्शा चलाकर खुद पैसा कमा सकती है इस प्रशिक्षण से महिलाओं के अंदर जागरूकता आती है और उनका मनोबल बढ़ता है।
Mar 15 2024, 19:10