औरंगाबाद मे सड़क हादसा में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की मौत, एक उद्यान पदाधिकारी घायल
औरंगाबाद : जिले में आज मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ के समीप ट्रक बाइक की टक्कर में ओबरा प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक उद्यान पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड के उद्यान पदाधिकारी 50 वर्षीय राकेश प्रजापति के रूप में की गई है। जो मूल रूप से कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के रहने वाले हैं।
जबकि घायल उद्यान पदाधिकारी की पहचान नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मई परवलपुर निवासी राजेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है। जो औरंगाबाद प्रखंड के उद्यान पदाधिकारी है।
बताया जाता है कि दोनो उद्यान पदाधिकारी ओबरा में किसानों के बीच पपीते के पौधे का वितरण कर बाइक से औरंगाबाद उद्यान कार्यालय आ रहे थे। तभी जसोईया मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों उद्यान पदाधिकारियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राकेश प्रजापति को मृत घोषित किया गया।
उद्यान पदाधिकारी की मौत के बाद सदर अस्पताल मृतक के परिजनों के चीत्कार से गूंज उठा। मृतक अपने पीछे दो पुत्र चांद(16) और प्रिंस(10) तथा एक बेटी यास्मीन(13) वर्ष छोड़कर गए हैं।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र
Mar 05 2024, 19:48