आजमगढ़ : बाबा पौहारी जी स्थान पर श्रीमद् भागवत साप्ताहिक यज्ञ पूणार्हुति व यज्ञ भंडारा 4 मार्च को होगा आयोजन
संतोष कुमार मिश्र ,बूढ़नपुर ( आजमगढ़ ) । बुढ़नपुर तहसील के बाबा पौहारी स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक यज्ञ चल रही है। यज्ञ के आयोजक स्वर्णकार समाज के लोगों ने बताया है कि यज्ञ की शुरूआत 26 फरवरी से हुइ है। जिसमें पूरे क्षेत्र का सहयोग है। यज्ञ की पूणार्हुति 4 मार्च को होगी। आज की कथा कृष्णकांत जी महाराज द्वारा कही गई हैं। कथा वाचक कृष्ण कांत जी महाराज ने बताया कि आज की कथा बाबा भोलेनाथ के ऊपर है। साथ ही बताया कि भोलेनाथ नाथो के नाथ है।
![]()
इन्ही के हाथ में श्रृष्टि का पालन और विनाश है। इनका ना कोई आदि है। ना कोई अंत है। इनके नाम के स्मरण मात्र से सारे दुख दूर हो जाता है। शिव को सत्यम शिवम सुंदरम कहा गया है। बाबा भोलेनाथ को सत्य ही हमेशा सुंदर लगता है। जब भी धरती पर अत्याचार हुआ है। विनाश के लिए हमेशा उन्होने किसी ना किसी रूप में अवतार लिया है। चाहे वह त्रेता द्वापर सतयुग, रहा हो हर युग में धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर किसी ना किसी रूप अवतार अवश्य लिया करते हैं। और धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। धर्म कोई हो हमारे अंदर संस्कार व व्यवहार पैदा करता है। इस मौके पर मुन्नी लाल सेठ, हीरालाल सेठ, ज्योती लाल, रामचंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





















Feb 29 2024, 18:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k