भक्ती के रस से सराबोर हुए श्रोतागण
![]()
बीकापुर अयोध्या।तहसील क्षेत्र के खजुराहट में चल रही साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन करने वाले ज्ञान केसरवानी की उपस्थिति में जगदीश आचार्य महाराज जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सोमवार को करते हुए अपनी स्वरचित गीतों से उपस्थित जन समूह को मंत्र मुक्त कर दिया है।
उक्त बाल लीलाओं की कथा में पूतना के स्तनपान एवं अकासुर और बकासुर आदि असुरों द्वारा भगवान कृष्ण को मारने के तरह-तरह के उपाय कंस द्वारा किए जाने पर श्रोताओं ने मन ही मन कंस को कोंशने में कोई कसर नहीं रख रहे थे।
उक्त कथा में महाराज जी द्वारा कालिया के फन पर गेंद के साथ नाचते पानी से बाहर निकालने की कथा पर स्वरचित गीत गाने पर भक्ति के रस से शराबोर श्रोतागण अपने स्थान पर खड़े होकर झूम कर ठुमके लगाने के लिए मजबूर होते देखे गए हैं।
उक्त कथा में महाराज जी द्वारा इंद्रदेव का अहंकार चकनाचूर करते गोवर्धन पूजा तथा एक उंगली से गोवर्धन भगवान को उठाने एवं 56 भोग से गोवर्धन को भोग लगाने की कथा का विस्तार से वर्णन किया हैं। उक्त सप्ताहिक कथा को श्रवण कर रहे प्रमुख जजमान छोटेलाल केसरवानी एवं सुनील केसरवानी द्वारा हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोता गणों ने महाराज जी के मृदुभाषी होने एवं सामान्य भाषा में संगीतमय कथा को श्रवण करवाने की प्रशंसा की हैं।
उक्त कथा को सफल बनवाने में परिवार के ज्ञान केसवानी, शिवाकांत केसवानी, महेंद्र केसरवानी ,वीरेंद्र केसरवानी आदि लोग कथा श्रवण करने आने वाले भक्त जनों को उचित स्थान पर बैठने के साथ सभी भक्तों को कथा विश्राम होने पर प्रसाद ग्रहण करवाते देखे गए हैं।
Feb 20 2024, 14:51