पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन भी यातायात रहा सुगम
![]()
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को दूसरे दिन की परीक्षा भी शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी। परीक्षा केन्द्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए रविवार को यातायात पुलिस द्वारा बनाये गये करीब एक दर्जन प्वाइंटों पर सक्रियता रही।
जहां एक ओर परीक्षा के समय भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित रखा गया तो वहीं दो, तीन व चार पहिया वाहनों की नियमित जांच के साथ यातायात को सुगम बनाया गया।
दरअसल, पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कोई भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने अधीनस्था के साथ बैठकें करते हुये पूरी तैयारियों की समीक्षा की थी।
समीक्षा में परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र तक आवागमन को लेकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने पर विशेष बल दिया गया था। आलाधिकारियों के निर्देश मिलने पर शहर में पूर्व से संचालित निर्बाद्ध यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम किया गया।
यातायात प्रभारी उप निरीक्षक आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन स्टेशन क्षेत्र में मुख्य आरक्षी यातायात भूपेन्द्र सिंह को स्टेशन क्षेत्र में तैनात किया गया था, तो वहीं तुवन मंदिर चौराहा पर चल रही कथा के पाण्डाल तक पहुंचने में भी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए यहां यातायात आरक्षी आशुतोष गुप्ता को नियुक्त किया गया था। इसके अलावा सदर कांटा चौराहे पर आरक्षी यातायात शिवाकान्त यादव और इलाइट चौराहा पर मुख्य आरक्षी यातायात इरफान खान को नियुक्त किया गया था।
इधर शहर के मुख्य वीर सावरकर चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मुख्य आरक्षी यातायात वंश बहादुर को नियुक्त किया गया था। इसके अलावा पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षा केन्द्र एस.डी.एस. के पास मुख्य आरक्षी यातायात बलराम कुशवाहा, पानी की टंकी के पास स्थित दीवान रघुनाथ इण्टर कॉलेज के पास मुख्य आरक्षी यातायात रमेश यादव, तालाबपुरा स्थित सुधासागर बालिका इण्टर कॉलेज के पास मुख्य आरक्षी यातायात अभिषेक कुमार, वर्णी जैन इण्टर कॉलेज के चौराहा पर मुख्य आरक्षी यातायात प्रदीप कुमार, राजकीय इण्टर कॉलेज चौराहा पर मुख्य आरक्षी यातायात अभिषेक दीक्षित, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज चौराहा के पास मुख्य आरक्षी यातायात अम्ब्रीश यादव को नियुक्त कर यातायात व्यवस्था का संचालन किया गया। टीएसआई आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों के पास बैरीकेट्स लगाकर वाहनों के आवागमन को सुगम बनाया गया।
वहीं बनाये गये सभी चैक प्वाइंटों पर भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया।
Feb 18 2024, 18:33