किसानों की मांगों को निकाली गयी विशाल पदयात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
![]()
पाली (ललितपुर)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड एवं भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में किसान जागरूकता पदयात्रा निकाली गयी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही किसान यात्री रेलवे स्टेशन जाखलौन पर एकत्रित हुए।
पदयात्रा को उज्जवल भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डा.देवस्वरूपानंद महाराजजी मथुरा वृन्दावन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चौदह किलोमीटर की किसान जागरूकता पदयात्रा जाखलौन, बन्ट, सिमरधा, मडना, खाईखेरा, चीराकोडर, जामुनधाना, पाली ग्रामीण, राजगढ़ आदि गांवों से होकर निकली, जो पाली बस स्टैंड पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांग जाखलौन पम्प कैनाल की नहर करमरा बंगरिया माइनर, किसानों के सम्पूर्ण कर्जा माफ। नि:शुल्क विधुत कनेक्शन, नीलगायों को पकड़कर जंगल छोडा जाए, सन् 2022-23में अतिवृष्टि से नष्ट हुए खरीफ की फसलों का फसल बीमा, मुआवजा एवं इसी वर्ष पाला तुषार से रवि की फसलों की पैदावार कम हो रहीं हैं, उनका आंकलन कर उचित मुआवजा तथा फसल बीमा दिलाया जाए।
यूरिया की बोरी का बजन जो 50 किलो किया जाए। आदि विभिन्न मागों को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। पदयात्रा में डा.देवस्वरूपनंद महाराज मथुरा-वृन्दावन, हरदयाल सिंह लोधी एड., वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एड., मुकेश लोधी एड., गजेन्द्र सिंह बुंदेला हैट्रिक प्रधान, देवेन्द्र सिंह लोधी बरौदिया, देव महेशपुरा अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड, केपी सिंह लोधी एड.मर्रौली अध्यक्ष ग्रामीण अधिवक्ता संघ ललितपुर, केहर सिंह परिहार एड., अखिलेश राय एड.बछलापुर, धर्मेंद्र सिंह एड.भौंता, छत्रपाल सिंह नैगुवां, महिपाल सिंह लोधी ठगारी, भागीरथ सिंह एड.सिलगन, प्रमोद ऐरावनी, सतेन्द्र सिंह राजा बरौदिया, गिन्नीराजा लोधी, महेश सिंह कैथोरा, जगदीश झां एडवोकेट जाखलौन, अरविंद रैकवार, प्रेम सिंह सिमरधा एड., बब्बू प्रधान राजगढ़, हेमन्त लोधी सिमरधा, राजीव राजा पिपरिया, पुष्पेन्द्र सिंह चौरसिया, हरगोविंद सिंह कुशवाहा पाली, लालसिंह प्रधान कैथोरा, चिन्तामन अहिरवार ठगारी, अजय प्रताप सिंह रनगांव, दुष्यंत सिंह लोधी बम्हौरी, मौहर सिंह लोधी महेशपुरा, हरिओम चौरसिया, मोनू विश्वकर्मा पाली आदि लोग उपस्थित रहे।
Feb 12 2024, 20:15