*भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लौटे अमर विश्वकर्मा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत*
ललितपुर। जिला पंचायत के जाखलौन वार्ड से सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी ने प्रदेश कार्यालय लखनऊ पहुंच कर सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अमर विश्वकर्मा घुटारी के भाजपा में शामिल होने से जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ से लौटते हुये झांसी से लेकर ललितपुर तक विभिन्न कस्बों और ग्रामीण अंचलों में अमर विश्वकर्मा घुटारी का भव्यता से स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष प्रदेशीय पदाधिकारियों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ललितपुर आते हुये जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी का सर्वप्रथम झांसी में अभूतपूर्व स्वागत सम्मान किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
भाजपाईयों ने मिष्ठान वितरण करते हुये उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनायें दीं। इसके बाद बबीना विधानसभा क्षेत्र में भी स्वागत करते हुये कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा तालबेहट, तेरई फाटक, बांसी, लखनपुरा, रोंडा, टोल टैक्स पर सर्वसमाज के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी का फूलमालाओं से लाद कर स्वागत सम्मान किया।
अभूतपूर्व स्वागत सम्मान से अभिभूत होकर जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी ने कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी में बतौर एक कार्यकर्ता के शामिल हुये हैं। अब पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी, वह उसका पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह्न करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह कृत संकल्पित रहेंगे।
तालबेहट पहुंचने पर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मुक्ता सोनी व व्यापार मण्डल के तालबेहट नगर अध्यक्ष विजय किशोर सोनी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं और जिला स्तर पर पदाधिकारियों को आश्वास्त किया कि वह सदैव पार्टी के हितार्थ कार्य करते हुये संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।
इस दौरान विश्वकर्मा समाज बबीना अध्यक्ष सन्तोष विश्वकर्मा, रैकवार समाज अध्यक्ष महेन्द्र रैकवार, कुशवाहा समाज अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, सुरेश विश्वकर्मा, प्रेम नारायण विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, अमन, धु्रव, कन्नू विश्वकर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी तालबेहट, विजय किशोर सोनी, अवधेश पारिया पार्षद, समान बग्गन पार्षद, मनीष झा पार्षद, धम्मू खटीक,प्रतिनिधि, दिलीप श्रीवास, महेन्द्र सोनी, अमित नामदेव, विवेक सोनी, आनन्द विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा, अवधेश झा, नीरज पटेरिया, पी.एल.विश्वकर्मा, डा.हरिश्चन्द्र झा, देवेन्द्र झा, दिवाकर चौबे, आवेश झा, राम नरेश झा, एड मनोज कुमार झा, आकाश झा, कैलाश झा, हरिराम झा, प्रीतम झा, राजकुमार झा, सर्वोदय झा, रामकिशन विश्वकर्मा, बहादुर, जयराम, भोले, राजू, मुरारी, जिया लाल, बनमाली, गौरी शंकर, जय सिंह, आनन्द विश्वकर्मा, हरिओम झा, मनीराम , रविन्द्र, विकास , मोहित, गजेन्द्र, विवेक विश्वकर्मा, डा.राजकुमार विश्वकर्मा, तेरई खेमचन्द्र राजपूत, शिवराज कुशवाहा समिति अध्यक्ष, अशोक कुमार झा बी.डी.सी., जगभान कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा, तोरण सिंह यादव, पूरन कुशवाहा, गिरिबर राजपूत, कैलाश कुशवाहा, हरनाम कुशवाहा, शिवलाल कुशवाहा, अवधेश राजपूत, रामेश्वर शिवहरे, मुन्नालाल झा, दीपेश झा, अंकित झा, गजराज कुशवाहा, आमजन साहू, दीपक साहू, पुष्पेन्द्र राजा, स्वामी लखनलाल विश्वकर्मा, सतेन्द्र विश्वकर्मा, चन्दन विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
Feb 11 2024, 20:24