भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यशाला का आयोजन, गांव चलो अभियान के तहत बूथ स्तर तक प्रवास करना एवं केंद्र सरकार के योजनाओं को बतलाने पर जोर
गया/आमस। जिले के आमस बाजार स्थित बंगला पर भाजपा पदाधिकारीयों का कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रौशन गुप्ता ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता सह किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार गुप्ता उपस्थित हुए।
बैठक में भाजपा केंद्रीय कमिटी से आए कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत पंचायत एवं बूथ स्तर तक प्रवास करना एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए योजनाओं को लोगों को बताने पर जोर दिया गया। संतोष कुमार गुप्ता के द्वारा दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना से लाभान्वित लाभुकों से मिलकर चर्चा करना,जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता, कारसेवक जो अयोध्या में लगे हैं उनके घर पर जाकर उन्हें सम्मान देना, बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित किए जाना एवं 09, 10 एवम 11 फरवरी को गांव में प्रवास करना और वोटर से मुलाकात के लिए सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता को जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर मंडल प्रभारी रामजतन यादव,विधानसभा संयोजक अजित मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष तपेश्वर सिंह, बलिराम सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुनिल सिंह, प्रभात पंकज महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी जयसवाल, अनीता देवी, सविता देवी, मंदोदरी देवी, धनजय सिंह, रंजय सिंह, सुधीर कुमार, बब्लु गुप्ता,पप्पू सिंह संकर सिंह, प्रखर कुमार, जीतू, ओमप्रकाश, अजय सिंह, संजय यादव, अमित गुप्ता, राहुल कुमार, बलराम वर्मा, अनिल साव, चन्दन राज, कमुन पासवान, निखिल सिंह, छोटू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थें।
रिपोर्ट: धनंजय कुमार।

गया/आमस। जिले के आमस बाजार स्थित बंगला पर भाजपा पदाधिकारीयों का कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रौशन गुप्ता ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता सह किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार गुप्ता उपस्थित हुए।









Feb 05 2024, 22:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.9k