ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार के लिए लगाया गया भीमराव अम्वेडकर मधुमक्खी पालन के लिए शिविर


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : ईचागढ प्रखंड के पातकुम पंचायत एवं बाकलतोड़िया गाँव में ग्रामीण महिलाओं के लिए सरायकेला मे झारखण्ड अनुसुचित जाति सह कारीता विकास निगम रांची ,नव भारत विकास केन्द्र के सहयोग से प्रायोजित स्वरोजगार कार्यक्रम  अम्वेडकर मधुमखी योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाया गया।

इस शिविर में अध्यक्ष नितु सिन्हा,  सिविल कोर्ट सरायकेला के PLV कार्तिक गोप ने महिलाओं को प्रेरित कर आवेदन कराया।

इस शिविर में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं में सुकरी लायक कौशल्या लायक विनती लायक सुनिता लायक समूह के अध्यक्ष अहल्या लायक एवं समुह के अध्यक्ष रेखा कालिन्दी  आदि महिलाएं उपस्थित थे।

सरायकेला : बामनी गांव के निवासी भुदेव महतो ने सेमियोलता की खेती कर कर रहा है लाह का उत्पादन।*

*

Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के दलमा जंगल की तराई में बसे बामनी गांव के निवासी भुदेव महतो ने सेमियोलता की खेती माध्यम से लाह की खेती कर रहे हैं। इस तरह की खेती में लगभग दो वर्षो में पौधे के साथ लाह तैयार होती है।

नीमडीह प्रखंड के अधीन विभिन्न पंचायतों में वन उपज लाह की खेती अब तक पलास,बैर,कुसम के टहनी में लाह उत्पादन की जाती थी ,लेकिन अब सेमियोलता की लाह खेती इस क्षेत्र कम होती है। 

सेमियोलता की लाह सबसे उत्तम माना जाता है। जोहर परियोजना जे०एस० एल० पी०एस० नीमडीह प़्रखंड के कर्मी की देखरेख में समानपुर पंचायत के बामनी निवासी भुदेव महतो उनके सहपत्नी के सहयोग से सेमियोलता की खेती लाह उत्पादन के लिए पहेली बार प्रयास कर रहे।जोहार परियोजना के माध्यम से भुदेव महतो चारा मुहैया कराया गया।भुदेव महतो के पास सिंचाई हेतु डीप बोरिंग,तलाब, कुआं का साधन है।भुदेव महतो की पत्नी जोहर परियोजना के जे एस एल पी एस के साथ जुड़ी हुई है।भुदेव ने कहा की प्रखंड से खेती के लिए कोई सुविधा या स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि देख के नहीं आऐ। संनद् रहे नीमडीह प्रखंड के पश्चिमी बंगाल के सीमाबत्ती के करीब लाह का अंतराष्ट्रीय लाह का बाजार पुरुलिया जिला बहरामपुर है।लाह की बाजार भी गांव से लगभग पन्द्रह किलोमीटर पड़ता है ‌सेमियोलाता पौधे बीज लगने के लगभग बारह से पन्द्रह माह के बाद लाह का बीज लगाया जाता है।लाह कीड़े से लगभग छह माह में तैयार हो जाता है।लाह की कीड़े लगभग फरवरी माह अप्रैल तक लगया जाता है।लाह की कटाई लगभग अगस्त से सितम्बर तक हो जाती है।भुदेव महतो ने कहा की एक विग्धा में चार रूपए की लागत से पांच सौ ग्राम बीज डाल गया। जिसमें लगभग चार पौधे लगाए गए। सेमियोलता पौधे की समय समय पर निगरानी तथा उपाचार की जाती है। सेमियोलता का वृक्ष ईख के भांति होता है ‌समियोलता के पौधे को कातर बद्ध लगया गया।एक वृक्ष से दुसरे वृक्ष के दुरी रखकर किया गया।इन दुरी में टमाटर,चना,बीम, मार्च,की खेती किसान भुदेव महतो कर रहे।

सरायकेला : बामनी गांव के निवासी भुदेव महतो ने सेमियोलता की खेती कर कर रहा है लाह का उत्पादन।


छह फरवरी 2024 को खूंटी में राहुल गांधी के आगमन को लेकर की जा रही है तैयारी


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर द्वारा आँगनबाडी केन्द्र-बडा गम्हरिया,आँगनबाडी केन्द्र- छोटा गम्हरिया एवं आँगनबाडी केन्द्र-कान्ड्रा 1, का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान आँगनबाडी केन्द्र पर सेविका, सहायिका एवं ANM उपस्थित पाई गई। आँगनबाडी केन्द्र पर बच्चों का वजन एवं टिकाकरण किया जा रहा था। ANM के पास सभी Vaccine उपलब्ध था। 

केन्द्र पर उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं पौष्टीक आहार के सेवन के संबंध में जानकारी दी गई। केंद्र पर बच्चों को खिचडी दिया जा रहा था। सभी बच्चों को उपलब्ध कराया गया एव गर्म पोशाक को पहन कर आने का सलाह दिया गया। 

 सभी केन्द्रो पर नियमित VHSND संचालित करने का निर्देश दिया गया।

सरायकेला : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नें गम्हरिया एवं कांडरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रो का किया निरीक्षण


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर द्वारा आँगनबाडी केन्द्र-बडा गम्हरिया,आँगनबाडी केन्द्र- छोटा गम्हरिया एवं आँगनबाडी केन्द्र-कान्ड्रा 1, का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान आँगनबाडी केन्द्र पर सेविका, सहायिका एवं ANM उपस्थित पाई गई। आँगनबाडी केन्द्र पर बच्चों का वजन एवं टिकाकरण किया जा रहा था। ANM के पास सभी Vaccine उपलब्ध था। 

केन्द्र पर उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित प्रसव एवं पौष्टीक आहार के सेवन के संबंध में जानकारी दी गई। केंद्र पर बच्चों को खिचडी दिया जा रहा था। सभी बच्चों को उपलब्ध कराया गया एव गर्म पोशाक को पहन कर आने का सलाह दिया गया। 

 सभी केन्द्रो पर नियमित VHSND संचालित करने का निर्देश दिया गया।

सरायकेला : नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त एवं अपर उपायुक्त नें किया पदभार ग्रहण


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारतियार ने जिले के 17वें उप-विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।उप विकास आयुक्त ने उन्हें प्रभार सौंपा।वही अपर उपायुक्त के रुप मे नव पदस्थापित श्री रविन्द्र प्रधान नें प्रभारी अपर उपायुक्त श्रीमती हेमा प्रसाद से पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर वार्ता करते हुए उप विकास आयुक्त श्री बारतियार नें कहा कि विकास कार्य को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों मे गति प्रदान करना तथा अधिक से अधिक मनरेगा श्रमिको को रोजगार प्रदान मिले इस दिशा मे कार्यक्रम किया जायेगा।

मौके पर परियोजना निदेशक आई. टी. डी. ए. श्री संदीप कुमार दुराइबुरु, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानू राम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री लक्ष्मण हरिजन एवं अन्य उपस्थित रहें।

सरायकेला : मछली मरने से मत्स्य किसान मित्रो को सताने लगा चिंता, मत्स्य विभाग भी उदासीन,किसानों में नाराजगी।


Image 2Image 3Image 4Image 5

सराईकेला : कोल्हान के बहुउद्देशीय परियोजना के तहत मत्स्य जीवी स्वावलंबी सहकारी समिति को नौका बिहार के साथ मछली उत्पादन के लिए जुड़े ह

 हैं ,साथ ही चांडिल जलाशय के विभिन्न समितियां को मत्स्य विभाग सरायकेला की तरफ से पंगास मछली का बच्चा दिया जाता है ।

 विभागीय लापरवाही के कारण आज चांडिल डैम जलाशय में केज कल्चर से मछली पालन में उत्पादन घटा।दूसरी तरफ लाभुको अपना योजना का बैंक खाता खोलने के लिए कुकडू से 60 किलोमीटर दूरी सरायकेला मत्स्य विभाग जाना पड़ रहा है।

 पोषक क्षेत्र में बैंक की कमी है,इस क्षेत्र में सैकडो बैंक पड़े हैं।जिला मत्स्य विभाग के पदाधिकारी किसानों से दूरी बनाकर चल रहे हैं जिससे किसानों में मायूसी है।

विस्थापत किसानो को राज्य के मत्स्य विभाग द्वारा वर्ष 2011 और 2012 से सुचारू रूप से पंगास मछली के साथ तेलेपिया मछली केज कल्चर के माध्यम से पालन हो रहा है। जिसमे डैम जलाश्य में कोई समिति लाभुक जुड़े हुए हैं।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल डेम में 22000 हजार हैक्टर जलाश्य में 2011 ओर 12 बर्ष से पंगास मछली के साथ तेलेपिया मछली का उत्पादन होने जा रहा है।

 एक महीना से प्रतिदिन सैकड़ो की तादात से मछली मरने लगा है जिससे मत्स्य मित्रो चिंता में डूबे हुए है। इन लोगो का कहना है कि जिला मत्स्य विभाग सरायकेला द्वारा हम लोगो के कहने पर कुछ भी बातो का अमल नहीं किया जा रहा है जिससे मछली की बीमारी (फंगस बीमारी) जो मछली के शरीर के ऊपर फुल जाते हैं जिसका इलाज पोटेशियम पार्मेग्नेट ,हल्दी,और साफ सफाई कमी बताया जाता है। 

मत्स्य विभाग के प्रचार पसार पदाधिकारी कभी भी विजिट करने नही पहुचते ना मत्स्य मित्रो को मछली पर होने वाले बीमारी जानकारी और उपचार के लिए दावा की सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे विस्थापित मत्स्य मित्रो विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर किया है । 

मत्स्य मित्रों किसान लोगों के निजी स्तर से मछली का उत्पादन करने लगा है और मछली मरते देख कर लोगो के चेहरे में आक्रोशित देखा गया ।

मत्स्य विभाग द्वारा 70 लाभुको सात हजार करके पंगास मछली का फिंगर मछली बच्चा दिया गया। किसान का कहना है कि 15 से 20 दिनो से केज कल्चर में मछली मरने लगा है । 

कारण लाभुको को ठंड के समय किस प्रकार मछली की देख रैक करना चाहिए इस जानकारी और प्रशिक्षण नही दिया गया ।

किसान मत्स्य मित्रो ने बताया की विभाग के कोई भी पदाधिकारी चांडिल जलाश्य क्षेत्र में विजिट नही करते है।

सरायकेला :"आद्रा मंडल में 05 से 11 फरवरी तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन।"


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला :अगामी 05 फरवरी ;(सोमवार) से 11.02.2024 (रविवार) तक की अवधि के लिए संयुक्त (इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन तथा सिग्नल) साप्ताहिक रॉलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन आद्रा मंडल में नियोजित किया गया है । 

परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव इस प्रकार होगा।

रद्द की गई ट्रेन:-

(1) 08671/08672 (आद्रा-भागा-आद्रा) मेमू दिनांक 05.02.2024 और 10.02.2024 को रद्द रहेगी।

(2)08667/08668 (भोजुडीह-भाग-भोजुडीह) मेमू दिनांक 05.02.2024 को रद्द रहेगी।

(3) 08644/08643 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू दिनांक 06.02.2024 को रद्द रहेगी।

शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड ट्रेन :-

(1) 08680/08679 (आद्रा-मिदनापुर-आद्रा) मेमू दिनांक- 06.02.2024 को बांकुडा में शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगा। इस ट्रेन की परिसेवा इस दौरान बांकुडा-मिदनापुर-बांकुडा के बीच रद्द रहेगी।

(2) 08174/08652   

 ;(टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम) दिनांक-06.02.2024, 08.02.2024 औऱ 10.02.2024 को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगा। इस ट्रेन की परिसेवा इस दौरान आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी।

(3)18035/18036 (खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक- 07.02.2024 और 09.02.2024 को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगा। 18035 एक्सप्रेस का रेक 18036 एक्सप्रेस के जैसा ही कार्य करेगी। इस ट्रेन की परिसेवा इस दौरान आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी।

 

(4) 03594/03593 (आसनसोल-पुरुलिया- आसनसोल) मेमू दिनांक-07.02.2024 को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेटेड/शॉर्ट-ऑरिजिनेटेड होगा। इस ट्रेन की परिसेवा इस दौरान आद्रा-पुरूलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी।

* मार्ग परिवर्त्तन ट्रेन : -

(1) 18601 (टाटा-हटिया) एक्सप्रेस दिनांक- 05.02.2024, 07.02.2024 और 09.02.2024 को चांडिल-पुरूलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल-गूंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलेगी।

(2)18115 (गोमो-चक्रधरपुर) एक्सप्रेस दिनांक 05.02.2024 और 10.02.2024 को महुदा-भागा-भोजुडीह के बजाय महुदा-तलगरिया-भोजुडीह के रास्ते चलेगी।

नियंत्रित की गई ट्रेन:-

(1) 18184 (दानापुर-टाटानगर) एक्सप्रेस दिनांक-06.02.2024 को नियमित समय पर चलने पर खंड में 30 मिनट के लिए नियंत्रित की जा सकती है।

सरायकेला :पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में तेन्तलो ने सारीडीह के टीम को आठ विकेट से हराया।


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : जिला के नीमडीह ब्लॉक मैदान रघुनाथपुर में जय श्री राम क्लब रघुनाथपुर द्वारा सोमवार से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को संपन्न हुआ। अंतिम मुकाबला में पश्चिम बंगाल के तेन्तलो के टीम ने सारीडीह के टीम को आठ विकेट से हराकर फाइनल मैच जीते। 

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार पत्रकार सुधीर गोराई के हाथों द्वारा विजेता टीम के कप्तान को नगद 20 हजार नगद रूपए एवं ट्रॉफी, उप विजेता के टीम कप्तान को समाजसेवी कृष्णदास महतो के हाथों द्वारा नगद 15 हजार रूपए एवं ट्रॉफी दिया गया। समाजसेवी खगेन महतो के हाथों द्वारा मैन ऑफ द सीरिज विपल्व को एक बल्ला, क्लब के संयोजक बलराम महतो के हाथों द्वारा मैन ऑफ द मैच जॉनी को ट्रैकसूट एवं क्लब के सदस्य बुलू माहली के हाथों द्वारा बेस्ट बॉलर विप्लव को ट्रैकसूट पुरस्कार दिया गया।

 तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को नगद सात - सात हजार रूपए एवं एक ट्रॉफी दिया गया। इस अवसर पर कल्ब के सदस्य बलराम महतो, प्रभात प्रमाणिक, सुरेश योगी, राकेश धवन, मुकेश पांडे, मंगल सिंह, जेपी महतो, गुडु महतो, बिरेन माहली, लक्ष्मण महतो, कबीर प्रमाणिक, सनातन मार्दी, चंडी मछुआ आदि उपस्थित थे।

सरायकेला : चिलगु कॉलोनी में सप्ताहव्यापी सनातन धर्म सम्मेलन में उमड़ रही लोगों की भीड़, तृतीय दिन मधुरम रसपान में डूबे भक्त


Image 2Image 3Image 4Image 5

सरायकेला : कोल्हान के चिलगु पुनर्वास कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा प्रचारक समिति,चांडिल चिलगु की ओर से 31 से 7 जनवरी तक सप्ताहव्यापी सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 

30 जनवरी को सुवर्णरेखा नदी से कलश यात्रा निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापना किया गया। यहां प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा का मूल श्लोक पाठ किया जा रहा है। 

वहीं, शाम को संगीतमय सुमधुर श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन सुनाई जा रही हैं, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में सनातन धर्म को मानने वालों की भीड़ जुट रही हैं। शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन के तृतीय दिन बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने मधुरम रसपान किया। वहीं, प्रभु श्रीराम, हनुमान संवाद का वाचन किया गया। 

यहां पश्चिम बंगाल के नदिया - श्रीधाम नवद्वीप से आए हुए कथा वाचक गिरिधारी शास्त्री महाराज एवं उनके टीम द्वारा श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन सुनाई जा रही हैं। सनातन धर्म सम्मेलन के समापन दिवस पर श्रीमद्भागवत परिक्रमा तथा भोग वितरण किया जाएगा। कथा वाचक गिरिधारी शास्त्री महाराज ने कहा कि चांडिल के चिलगु में वे बीते कई वर्ष से कथा प्रवचन करने आ रहे हैं, इस क्षेत्र के सनातनी अपने धर्म के प्रति काफी जागरूक हैं। लोग बड़े ही विनम्र और श्रद्धा से श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन सुनने को उपस्थित हो रहे हैं।